Loading...
संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित
संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा

संसद परिसर में काले कपड़े पहनकर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा स्थगित

लेखन गजेंद्र
Jul 22, 2026
11:39 am

क्या है खबर?

दिल्ली में सोमवार को प्रदर्शकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और मंगलवार को सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को विपक्षी सांसदों ने संसद में हंगामा शुरू कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद हंगामा शुरू हो गया, जिसके कुछ मिनट बाद ही सदन एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया।

हंगामा

मकर द्वार पर सांसदों का हंगामा

संसद स्थगित होने के बाद विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर हंगामा किया।

सभी सांसद काले कपड़े पहने हुए और हाथ में तख्तियां लिए थे। इसमें 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', 'पेपर लीक' बंद करो के नारे लिखे थे।

सांसदों का कहना है कि छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा बेहद संवेदनशील है और उनकी जायज मांगों को न सुनकर उन पर लाठीचार्ज किया जाना गलत था।

ट्विटर पोस्ट

सांसदों का इस्तीफा

ADVERTISEMENT

भाजपा

भाजपा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन की बना रही योजना

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।

बताया जा रहा है कि भाजपा बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद कांग्रेस कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास के पास किए गए विरोध प्रदर्शन ने स्थापित सुरक्षा मानदंडों से समझौता किया है।

ADVERTISEMENT