Loading...
राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की, कहा- किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं
राहुल गांधी ने 20 जुलाई की प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की

राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी छात्राओं से मुलाकात की, कहा- किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं

लेखन गजेंद्र
Aug 05, 2026
06:54 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में अलग-अलग प्रदेशों की उन छात्राओं से मुलाकात की, जिन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। राहुल ने छात्राओं से मुलाकात के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने कुछ गलत नहीं किया है, उनको किसी से माफी नहीं मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों का उत्पीड़न बंद होना चाहिए।

बयान

हिंसा न करने वालों को भी धमकाया जा रहा है- राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने पत्रकारों से कहा कि जिन छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान किसी के साथ हिंसा नहीं की, उनको भी धमकाया जा रहा है और लगातार उनका उत्पीड़न हो रहा है।

राहुल बोले, "युवाओं का कहना है कि अन्याय चाहे किसी पर भी हो, हमें एक नागरिक के तौर पर उस व्यक्ति की रक्षा करनी चाहिए। युवाओं ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें किसी से माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं है।"

बातचीत

मेरे सामने पुलिस ने चलाई थी पैलेट गन- नूतन टोप्पो

झारखंड से दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने आई नूतन टोप्पो ने बताया कि 20 जुलाई को उनके सामने पुलिस ने पैलेट गन चलाई थी और उसी समय वह पीछे मुड़ गई थीं।

मुंबई में पुलिस की गाड़ी रोककर 20 छात्रों को हिरासत से बचाने वाली रिया अहीर ने बताया कि अब उनका उत्पीड़न हो रहा है और शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

राहुल के साथ बातचीत में भारत बनाईत और मुस्कान शर्मा ने भी अपनी आपबीती बताई।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT