Loading...
संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित
संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन

संसद परिसर में प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत; पेपर लीक विधेयक पेश, संसद स्थगित

लेखन गजेंद्र
Jul 27, 2026
11:41 am

क्या है खबर?

दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन हमले को लेकर विपक्षी सांसदों का संसद के अंदर और बाहर हंगामा जारी है। सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट बाद लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद इसे 12 बजे तक स्थगित कर दिया। संसद परिसर में भी विपक्ष का प्रदर्शन चल रहा है। इस बीच, संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने स्वागत किया।

विधेयक

पेपर लीक विधेयक पेश

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे दोबारा से शुरू होने के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह नेसार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पेश किया।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बहुमत से इस विधेयक पर सदन में बहस करने की अनुमति दी। हालांकि, इस दौरान विपक्ष का हंगामा जारी रहा।

सांसद लाठीचार्ज को लेकर चर्चा चाह रहे हैं। स्पीकर ने भारी हंगामे के कारण सभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

सुझाव

बिरला ने मांगे सांसदों से सुझाव, अमित शाह की मंत्रियों के साथ बैठक

बिरला ने विधेयक पर संशोधन और सुझाव के लिए सांसदों को दोपहर 1 बजे तक का समय दिया है। उन्होंने सदन को आश्वासन दिया कि विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

इंडिया टुडे के मुताबिक, संसद में जारी गतिरोध को देखते हुए केंद्र सरकार संसद भवन में उच्च स्तरीय बैठक कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नेतृत्व वाली बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य सांसद उपस्थित हैं।

ADVERTISEMENT

स्वागत

धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत पर कांग्रेस का निशाना

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे, जहां NDA के सांसदों ने मकर द्वार पर उनका नायकों की तरह स्वागत किया।

उनको एकजुटता के प्रतीक के रूप में बिहार की पारंपरिक टोपी 'पाग' भेंट की गई।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि भले ही प्रधान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एजेंडा लागू करने के लिए उनके हीरो हैं, लेकिन पिछले दिनों छात्र प्रदर्शनों में उनकी छवि दिख गई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

लोकसभा में विधेयक पेश

ट्विटर पोस्ट

विपक्ष का हंगामा

ट्विटर पोस्ट

धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत

ADVERTISEMENT