Loading...
खड़गे बोले- पेपर लीक विधेयक से कुछ नहीं बदलेगा, छात्रों पर कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार
राज्यसभा में खड़गे ने गृह मंत्री और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा (फाइल तस्वीर)

खड़गे बोले- पेपर लीक विधेयक से कुछ नहीं बदलेगा, छात्रों पर कार्रवाई के लिए शाह जिम्मेदार

लेखन आबिद खान
Jul 30, 2026
03:47 pm

क्या है खबर?

पेपर लीक से जुड़े 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर आज राज्यसभा में चर्चा हो रही है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि सरकार जो अब कर रही है, वो 2024 में क्यों नहीं किया, क्योंकि तब सरकार को राजनीति करनी थी। खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।

पेपर लीक

खड़गे बोले- कुर्सी बचाने के लिए विधेयक लेकर आए

खड़गे ने कहा, "हमने 2024 में ही मजबूत कानून लाने की मांग की थी लेकिन आपने हमारी बात नहीं मानी। इस कानून को ठीक करने के लिए हम बार-बार आपको कहते रहे। 2 साल बाद जो आप जो काम कर रहे हैं वो तब क्यों नहीं किया। सिर्फ जुर्माना बढ़ाने, सजा कड़ी करने, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट से कुछ नहीं बदलेगा। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए पेपर लीक विधेयक लेकर आए हैं।"

छात्र

खड़गे ने कहा- अगर शाह जवाब नहीं दे सकते तो इस्तीफा दें

खड़गे ने कहा, "अमित शाह साहब दिख ही नहीं रहे। छोटी-छोटी बातों पर आकर अपनी बात रखते हैं, इस तरफ क्यों नहीं आते, मुझे मालूम नहीं। प्रधानमंत्री भी मुंह नहीं खोल रहे। आप गृह मंत्री हो, कानून-व्यवस्था देखते हो, दिल्ली में इतनी गड़बड़ी पर भी मुंह नहीं खोल रहे हो। आपको जो सबक सिखाया है छात्रों ने, वह फिर आकर सिखा देंगे। अगर गृह मंत्री सदन में सवालों का जवाब नहीं दे सकते, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।"

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री

खड़गे ने प्रधानमंत्री के सेल्फी वीडियो पर भी की टिप्पणी

खगड़े ने कहा, "20 जुलाई की घटना के बाद प्रधानमंत्री को नींद नहीं आ रही थी। रात के 12 बजे वीडियो बनाया। इनको तो मन की बात करने की, पहले की सरकारों को गालियां देने की आदत है। नींद उड़ी तो वीडियो बनाकर थैंक्यू फ्रेंड्स बोलने लगे। लाठीचार्ज करने, आंसू गैस छोड़ने और पैलेट गन का इस्तेमाल करने के लिए आदेश कौन दिया, इस पर जवाब देना चाहिए था, लेकिन नहीं दिया। देश इन सवालों के जवाब चाहता है।"

ADVERTISEMENT

बड़ी बातें

खड़गे के संबोधन की बड़ी बातें

यह विधेयक मौजूदा माहौल को शांत करने और युवाओं को बहलाने के लिए लाया गया है।

राहुल गांधी के विरोध से सरकार डर गई, फिर सरकार ने प्रधान को हटाने का फैसला किया ताकि मामला और न बढ़े।

आप लंबे समय तक चुप नहीं रह सकते। हम आपको सार्वजनिक रूप से सामने आकर सच बताने के लिए मजबूर करेंगे।

बिहार में AK-47 का इस्तेमाल किया गया, क्या छात्र आतंकवादी हैं?

विवाद

शाह को लेकर खड़गे की टिप्पणी पर हुआ हंगामा

अपने संबोधन के दौरान खड़गे ने शाह को लेकर कहा, "आप बंद दरवाजों के पीछे से सुन रहे होंगे, लेकिन छिप नहीं सकते। हम आपको घसीटकर जनता के सामने लाएंगे।"

इस टिप्पणी पर खूब हंगामा हुआ।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने खड़गे को टोकते हुए कहा, "विपक्ष के नेता को हम शांति से सुन रहे हैं, लेकिन खड़गेजी भावावेश में न आएं। तर्क के साथ अपनी बात रखें। अभी जो उन्होंने शब्द इस्तेमाल किए वे असंसदीय हैं।"

ADVERTISEMENT