प्रधानमंत्री आवास पर हिरासत के बाद राहुल गांधी ने केंद्र के सामने ये 5 मांगे रखी
क्या है खबर?
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर मंगलवार शाम को राहुल गांधी समेत कई सांसदों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल को लोक कल्याण मार्ग से जबरन उठाकर छत्रसाल स्टेडियम लाया गया था, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया। दोनों भाई-बहनों को रात करीब 9 बजे रिहा किया गया। इसके बाद राहुल ने केंद्र सरकार के सामने 5 मांगे रखी है।
मांग
राहुल ने बताया, क्यों किया प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन
राहुल ने छत्रसाल स्टेडियम से ही एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्होंने पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर लाठीचार्ज मामले पर चर्चा करने की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने सरकार से अनुमति लेने की बात कही।
राहुल ने कहा कि जब अगले कुछ घंटों में सरकार का कोई रुख सामने नहीं आया तो उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना देकर छात्रों के मुद्दों को केंद्र में लाने का फैसला किया।
मांग
अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और छात्रों पर दर्ज केस हटाए जाएं
राहुल गांधी ने केंद्र के सामने 5 मांगे रखी हैं, जिनको उन्होंने छात्रों की मांग बताई है।
उन्होंने पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान और छात्रों पर लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है।
उन्होंने लाठीचार्ज का आदेश देने वाले और लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई, छात्रों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की मांग की।
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगने और शिक्षा संबंधी सुधार शुरू करने की मांग की है।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी का वीडियो
भारत के छात्रों और प्रधानमंत्री को मेरा सीधा संदेश... pic.twitter.com/pgZZHLLz8h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
विरोध
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल के प्रदर्शन को राजनीतिक हथकंडा बताया
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी के प्रदर्शन को छात्रों के लिए समाधान खोजना नहीं था, बल्कि तमाशा और राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए हंगामा बताया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि राहुल संसद सत्र में हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रही है।
प्रधान ने लिखा कि सरकार NEET पर चर्चा करने, युवाओं की चिंताओं का समाधान करने को प्रतिबद्ध है, लेकिन राहुल टकराव पैदा करना चाहते हैं।