Loading...
दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में एक छात्रा की हालत गंभीर, फिर से संसद मार्च की तैयारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर तैनात सुरक्षा बल

दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में एक छात्रा की हालत गंभीर, फिर से संसद मार्च की तैयारी

लेखन गजेंद्र
Jul 21, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर से हटा दिया गया था, लेकिन वे डटे हैं और संसद मार्च की तैयारी कर रहे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बताया कि सोमवार की पुलिस लाठीचार्ज में एक छात्रा बुरी तरह घायल है, जो राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। सोनम वांगचुक ने भी 24वें दिन भूख हड़ताल जारी रखी है।

माफी

सरकार छात्रों का खून बहाने को तैयार- दिपके

दिपके ने मंगलवार को एक्स पर उन सभी समर्थकों से माफी मांगी, जिनको पुलिस ने बेरहमी से पीटा है।

दिपके ने लिखा, 'हम और बेहतर कर सकते थे। दिल्ली पुलिस की अमानवीय हरकतों से आपको बचाने के लिए मैं और बेहतर कर सकता था।'

उन्होंने लिखा कि सरकार सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए कई युवा छात्रों का खून बहाने को तैयार है, हम आप सभी के लिए लड़ते रहेंगे।

प्रदर्शन

केंद्र से नहीं मिला कोई जवाब, विरोध बढ़ेगा

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस से ऐसी बर्बरता की उम्मीद नहीं थी, पुलिस ने युवाओं को बुरी तरह पीटा है, उनके सिर फूट गए, सड़कों पर घसीटा गया, कुछ लोगों की पसलियां तक टूटी हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें लोगों को पीटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इससे विरोध और बढ़ेगा।

रांका ने कहा कि अब अगर सरकार को बात करनी है, तो जंतर-मंतर आना होगा। प्रधान के इस्तीफे तक कोई नहीं हटेगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

CJP के प्रवक्ता का बयान

ADVERTISEMENT

स्वास्थ्य

सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य अपडेट जारी

मंगलवार सुबह 9 बजे वांगचुक के स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं। हालांकि, उनके ब्लड शुगर का स्तर कम बना है।

पिछली रात लिए गए नमूनों की जांच में सीरम पोटेशियम का स्तर 3.2 mEq/L पाया गया, और उनमें पैन्साइटोपेनिया के लक्षण बने हुए हैं, जो एनीमिया और ल्यूकोसाइट की कम संख्या से चिह्नित स्थिति है।

उनको ORS और पोटेशियम सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। हालांकि, वे ग्लूकोज लेने से इनकार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

जंतर-मंतर पर सुबह का दृश्य

ADVERTISEMENT