Loading...
जेपी नड्डा बोले- विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, हम तैयार 
जेपी नड्डा ने प्रदर्शनों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की

जेपी नड्डा बोले- विपक्ष पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा करे, हम तैयार 

लेखन आबिद खान
Jul 22, 2026
09:07 pm

क्या है खबर?

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने कहा, "हमें इस समस्या का राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। ये गहन समस्या है और इस पर गहन चर्चा होनी चाहिए।" उन्होंने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, तेलंगाना और झारखंड समेत कुछ विपक्षी राज्यों में पेपर लीक की घटनाओं का जिक्र किया।

बयान

नड्डा ने कहा- राहुल राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं

नड्डा ने पूछा, "राहुल गांधी आप चयनात्मक क्यों हैं? आपने INDIA गठबंधन की सरकारों के बारे में चर्चा क्यों नहीं की। ये बताता है कि आपका उद्देश्य छात्रों का हित नहीं है। आपका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों को न्याय मिले ये नहीं है। आप राजनीतिक रोटी सेंकना चाहते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। ये समय ऐसा नहीं है कि हम आपकी तुम्हारी सरकार करें। ये गंभीर मसला है। हम आरोप से बाहर निकलकर चर्चा करनी चाहिए।"

प्रदर्शन

प्रदर्शन के दौरान आज क्या-क्या हुआ?

राहुल गांधी ने प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर लाठीचार्ज में जिम्मेदारी तय करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों से माफी मांगने की मांग की।

सरकार दिल्ली में 2,000 CRPF जवानों को तैनात करेगी।

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही हंगामे के चलते कल तक के लिए स्थगित की गई।

दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद किए गए। इन्हें देर शाम खोला गया।

विपक्षी सांसद सोनम वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे, जिन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।

ADVERTISEMENT