Loading...
धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए कारण
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है

धर्मेंद्र प्रधान ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, जानिए कारण

Jul 20, 2026
02:04 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर लगातार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। उनकी इस मांग के समर्थन में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। CJP ने सोमवार (20 जुलाई) को संसद मार्च भी किया, जिसमें भारी बवाल हुआ। इस बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से एक अत्यंत महत्वपूर्ण और आपातकालीन मुलाकात की है।

अहमियत

क्यों अहम मानी जा रही है यह बैठक?

दोनों मंत्रियों के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि NEET-UG पेपर लीक के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा है।

CJP) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जंतर-मंतर से संसद तक मार्च कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की है।

इसी तरह मामले को लेकर संसद के दोनों संदनों में भी जमकर हंगामा हो रहा है। ऐसे में इस बैठक में कुछ निर्णय किया जा सकता है।

सवाल

क्या इस्तीफा देंगे शिक्षा मंत्री?

विरोध प्रदर्शन के उग्र होने और दोनों नेताओं की अहम बैठक के बाद मीडिया में प्रधान के इस्तीफे को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि इस दबाव से कैसे निपटा जाए और क्या शिक्षा मंत्री को अपने पद पर बने रहना चाहिए या नहीं।

इसी तरह बैठक को मामले में संसद में पुख्ता जवाब देने की रणनीति तैयार करने के रूप में भी देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENT