Loading...
राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल युवक संग की प्रेस वार्ता, बोले- धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेदार
राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल युवक के घाव मीडिया को दिखाए

राहुल गांधी ने पैलेट गन से घायल युवक संग की प्रेस वार्ता, बोले- धर्मेंद्र प्रधान इसके जिम्मेदार

लेखन आबिद खान
Jul 24, 2026
04:31 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए एक छात्र के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने युवक के घाव बताते हुए कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया है।

प्रधान

राहुल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा

राहुल ने कहा, "धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं। शिक्षा व्यवस्था के पतन की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। मेरे भाई को गोली लगी है, हजारों छात्र सड़कों पर हैं, इसकी वजह वही हैं।"

इससे पहले राहुल ने कहा कि जब तक प्रधान को हटाया नहीं जाता, तब तक कोई बातचीत नहीं होगी।

पैलेट गन

राहुल का दावा- हजारों युवाओं पर पैलेट गन चली, पीटा गया

राहुल ने कहा, "सरकार ने दावा किया है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया, लेकिन इसे देखिए। इस व्यक्ति की आंख में चोट लगी है। एक आंख की रोशनी चली गई है। ये युवा भारत का भविष्य हैं। हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गईं, लाठीचार्ज किया गया, उन्हें पीटा गया, जबकि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। वे विरोध क्यों कर रहे थे? क्योंकि उनका परीक्षा का पेपर लीक हो गया था।"

ADVERTISEMENT

बयान

राहुल के बयान की बड़ी बातें

युवाओं ने पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की, लेकिन एक दिन उन्हें पता चला कि पेपर लीक हो गया है।

सरकार को झूठ बोलना बंद करना चाहिए, उन्होंने देश के भविष्य पर हमला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन हजारों युवाओं से माफी मांगनी चाहिए जिन्हें इसकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ी है।

अगर आपके पास पेपर खरीदने के लिए 60-70 लाख रुपये नहीं थे, तो आपका भविष्य आपकी अपनी समस्या थी।

ADVERTISEMENT

घायल युवक

कौन है घायल युवक?

राहुल जिस छात्र को सामने लेकर आए, उसका नाम साहिल लोचाब है। 19 वर्षीय साहिल दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है।

20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पुलिस की पैलेट गन से साहिल की दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। परिवार ने डॉक्टरों के हवाले से बताया कि उनकी आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ एक प्रतिशत संभावना है।

साहिल के अलावा कम से कम 2 और लोगों को पैलेट गन लगी है।

ADVERTISEMENT