राहुल गांधी बोले- धर्मेंद्र प्रधान को कोई और मंत्रालय देने की कोशिश, कैबिनेट से निकालना होगा
क्या है खबर?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग रखी और कहा कि उनको कैबिनेट से निकालना ही होगा। दिल्ली में 10 जनपथ पर प्रदर्शनकारी 3 छात्राओं से मुलाकात के बाद राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि छात्रों की 3 मांगों पर कोई समझौता नहीं हो सकता, जिसमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का माफी मांगना शामिल है।
बयान
क्या बोले राहुल?
कांग्रेस नेता राहुल ने कहा कि उनको पता चला है कि प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी और मंत्रालय में भेजने की बात चल रही है, जो छात्रों की मांगों के खिलाफ है।
राहुल ने कहा कि प्रधान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और शिक्षा में भ्रष्टाचार के एक 'निशान' हैं, जिनको कैबिनेट से निकालना ही होगा।
राहुल ने कहा कि इस पूरी समस्या के केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी हैं, जिनको छात्रों से माफी मांगनी होगी।
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: Media Byte | 10 Janpath, New Delhi https://t.co/v5ydbMPdFF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 25, 2026
बयान
नरेंद्र मोदी का दौर बीत चुका है- राहुल
राहुल गांधी ने 18 दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत छात्रों के खिलाफ है और उनका आंदोलन दबाने के लिए है, जबकि सरकार इसका दबा नहीं सकती है।
राहुल ने कहा कि उन्होंने छात्रों से कहा है कि उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है, मोदी का दौर अब खत्म हो चुका है और अतीत कभी भी भविष्य से नहीं लड़ सकता है।