दिल्ली मेट्रो ने संसद और जंतर-मंतर के आसपास के सभी 16 स्टेशन फिर बंद किए
क्या है खबर?
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक बार फिर 16 स्टेशन बंद कर दिए हैं। दिल्ली मेट्रो ने सुबह 7 बजे जानकारी दी कि उसके 16 स्टेशन गुरुवार को सुबह साढ़े 7 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। ये सभी स्टेशन जंतर-मंतर और संसद के आसपास हैं। हालांकि, इस दौरान राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज जारी रहेगा।
मेट्रो
इन स्टेशनों से नहीं मिलेगा प्रवेश और न होगी निकासी
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम को बंद किया गया है।
यहां से न तो किसी भी यात्री को प्रवेश मिलेगा और न ही यहां से निकासी हो सकेगी। हालांकि, यात्रियों को मेट्रो बदलने की सुविधा राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर मिलेगी।
ट्विटर पोस्ट
मेट्रो स्टेशन बंद
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 23, 2026
Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna…
सावधानी
कल रात फिर हुई हिंसक झड़प
सोमवार 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया था और आंसू गैस के गोले दागे थे, जिसमें कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए।
इसके बाद, बुधवार रात को एक बार फिर कनॉट प्लेस के पास टॉल्स्टॉय मार्ग पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसमें कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए हैं।
जंतर-मंतर पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं।