Loading...
प्रधानमंत्री के बयान को CJP प्रदर्शनकारियों ने खारिज किया, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से संतुष्ट नहीं कॉकरोच जनता पार्टी

प्रधानमंत्री के बयान को CJP प्रदर्शनकारियों ने खारिज किया, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा

लेखन गजेंद्र
Jul 23, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को खारिज कर दिया। उन्होंने मोदी के एक्स पर लिखे गए पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए लिखा, 'धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा।' इससे पहले पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने समाचार एजेंसियों से गुरुवार तड़के कहा कि प्रधान के इस्तीफे के लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे और प्रधान को जाना ही होगा।

बयान

जेपी नड्डा को शर्म आनी चाहिए- प्रवक्ता

दास ने कहा कि छात्र पिछले 30 दिन से यहां प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कह रहे हैं कि राजनीति नहीं करनी चाहिए, इस पर उनको शर्म आनी चाहिए।

दास ने कहा कि उन्होंने सभी प्रदर्शन करने वालों से अपील भी की है कि वे शांति बनाए रखें और इस प्रदर्शन को सही तरीके से करें।

प्रवक्ता ने कहा कि पहले भी सत्ताधारी दल असामाजिक तत्त्वों की घुसपैठ कराकर प्रदर्शन को पटरी से उतार चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

CJP के प्रवक्ता का बयान

ADVERTISEMENT

बयान

मोदी के इस बयान से संतुष्ट नहीं है प्रदर्शनकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह NEET पेपर लीक को लेकर एक्स पर लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

उन्होंने लिखा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENT