Loading...
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रतीकात्मक बताया, कहा- अब प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगे
राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रतीकात्मक बताया

राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को प्रतीकात्मक बताया, कहा- अब प्रधानमंत्री मोदी माफी मांगे

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
05:35 pm

क्या है खबर?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देशभर के छात्रों की जीत बताई और कहा कि यह इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की दिशा में सबसे बड़ा कदम है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि अभी भी 2 मांगे बाकी हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों से माफी मांगनी होगी और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई करनी होगी।

बयान

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल ने वीडियो साझा कर लिखा, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। शाबाश देशभर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है। सड़कों पर आकर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।'

राहुल ने वीडियो में कहा कि यह इस्तीफा एक प्रतीकात्मक जरूर है, लेकिन फिर भी यह बड़ा कदम है।

बयान

डरो मत- राहुल गांधी

राहुल ने कहा, "अभी 2 मांगें अभी भी बाकी हैं- प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो। ये समाज के दूसरे वर्गों के लिए एक सिग्नल है, जिसमें किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति को इस सरकार ने दबाया-कुचला है। अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है। इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है। डरो मत!"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

राहुल गांधी का बयान

ADVERTISEMENT