दिल्ली मेट्रो ने छात्र प्रदर्शन खत्म होते ही सभी स्टेशन खोले, यात्रियों की आवाजाही शुरू
क्या है खबर?
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन समाप्त होते ही दिल्ली मेट्रो ने सभी स्टेशनों के गेट खोल दिए हैं, ताकि जंतर-मंतर पर मौजूद अधिक से अधिक छात्र वापस लौट सकें। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक्स पर बताया कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय समेत भी 18 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश गेट अब खुल गए हैं। पहले केवल 3 स्टेशनों को खोला गया था, लेकिन अब सभी स्टेशनों पर आवाजाही जारी है।
सेवा
इन स्टेशनों के गेट किए गए थे बंद
दिल्ली मेट्रो ने शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे से अगले आदेश तक लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली स्टेशन बंद किया है।
राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन नई दिल्ली पर इंटरचेंज नहीं खोला गया था।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली मेट्रो की सेवा बहाल
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 25, 2026
Entry gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open.
भीड़
स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, इंटरनेट भी शुरू
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आंदोलन खत्म होने की घोषणा करने और छात्रों से अपने-अपने घर वापस जाने की अपील करने के बाद जंतर-मंतर पर भीड़ सिमटने लगी।
यहां आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। सबसे अधिक भीड़ जनपथ, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, ITO के पास दिख रही है।
केंद्र सरकार ने कनॉट प्लेस समेत पूरे मध्य दिल्ली में इंटरनेट की सेवा भी बहाल कर दी है।