भारत-चीन सीमा

21 May 2022
देशविदेश मंत्रालय ने उन खबरों की पुष्टि की है कि चीन पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील पर एक और पुल बना रहा है।

19 May 2022
दुनियाचीन पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील पर एक और पुल बना रहा है। ये पुल पहले पुल से बड़ा और अधिक चौड़ा है।

08 Mar 2022
देशपूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बने सैन्य गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत और चीन 11 मार्च को 15वें दौर की कोर कमांडर स्तर की सैन्य वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय से संबंधित सूत्रों ने ये जानकारी दी है।

12 Feb 2022
देशसीमा पर चल रही तनातनी के बीच 28 जनवरी को चीनी सैनिक लद्दाख में भारतीय सीमा में घुस आए और स्थानीय लोगों को वहां मवेशी चराने से रोक दिया था। एक स्थानीय अधिकारी ने यह दावा किया है।

02 Feb 2022
देशअरुणाचल प्रदेश से अपहृत किए गए 17 वर्षीय भारतीय युवक मिराम तरोन ने चीनी सेना पर उसे बिजली के झटके देने का आरोप लगाया है।

14 Jan 2022
देशबुधवार को भारत और चीन के बीच हुई कोर कमांडर स्तर की 14वें दौर की बैठक में भी हॉट स्प्रिंग से सेना पीछे हटाने पर सहमति नहीं बन पाई।

03 Jan 2022
देशपिछले साल पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे पर भारतीय सेना की कार्रवाई से सकते में आया चीन अब झील पर पुल बना रहा है। ये पुल वो वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के अपनी तरफ बना रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में भारत की आक्रामक कार्रवाई को रोकना है।

03 Jan 2022
देशभारतीय सेना के सूत्रों ने चीन के गलवान घाटी के विवादित क्षेत्र में झंडा फहराने के दावों का खंडन किया है।

28 Dec 2021
देशविक्रम मिश्री को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। उन्हें चीनी मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है और वे चीन में भारत के राजदूत के तौर पर अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं।

28 Nov 2021
देशभारत के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी विवाद के बीच चीन ने पूर्वी लद्दाख के पास नए हाईवे बनाना शुरू कर दिया है। यही नहीं, वो यहां मिसाइल और रॉकेट रेजीमेंट्स भी तैनात कर रहा है।

18 Nov 2021
देशनई सैटेलाइट तस्वीरों में चीन के अरुणाचल प्रदेश में एक और गांव बसाने का खुलासा हुआ है। NDTV द्वारा प्राप्त की गई इन तस्वीरों में लगभग 60 चीनी इमारतों का एन्क्लेव देखा जा सकता है।

14 Oct 2021
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ बने तनाव का निकट भविष्य में कोई समाधान होता हुआ नहीं दिख रहा है और भारतीय सेना लगातार दूसरे साल इलाके की कड़क ठंड का सामना करने की तैयारी कर रही है।

13 Oct 2021
देशचीन ने भारतीय उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश दौरे पर आपत्ति जताई है और कहा है कि वह किसी भी भारतीय नेता के राज्य का दौरा करने के खिलाफ है क्योंकि वह इसे भारत का अंग नहीं मानता है।

11 Oct 2021
देशपूर्वी लद्दाख में तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच कल हुई 13वें दौर की सैन्य बातचीत बेनतीजा रही। भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए बातचीत असफल रहने के लिए चीन के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।

09 Oct 2021
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच पिछले 17 महीनों से चले आ रहे तनाव को शांत करने के लिए कल रविवार को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 13वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी।

01 Oct 2021
देशसीमा पर तनाव के लिए भारत को दोषी ठहराने वाले चीन के बयान पर पलटवार करते हुए भारत ने पूरे विवाद के लिए चीन के भड़काऊ व्यवहार को जिम्मेदार बताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यथास्थिति बदलने के चीन के एकतरफा प्रयासों के कारण पूर्वी लद्दाख में शांति भंग हुई है।

06 Aug 2021
देशभारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा से अपनी सेनाओं को पीछे हटा लिया है। 12वें दौर की सैन्य वार्ता में बनी सहमति के बाद ये कदम उठाया गया है।

02 Aug 2021
देशभारत और चीन के बीच 12वें दौर की सैन्य वार्ता भी असफल साबित हुई और इसमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे विवाद का कोई समाधान नहीं निकला। कॉर्प्स कमांडर स्तर की ये वार्ता चुशूल-मोल्डो बॉर्डर पर भारत की तरफ हुई।

30 Jul 2021
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच पिछले 14 महीने से चले आ रहे तनाव को शांत करने के लिए शनिवार को भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 12वें दौर की कोर कमांडर स्तरीय वार्ता होगी।

30 Jul 2021
दुनियालद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीनी की सेनाओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

12 Jul 2021
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों देशों के बीच शंति के प्रयास जारी हैं।इसी बीच चीनी सेना ने फिर से विवाद को बढ़ाने का काम किया है।

29 Jun 2021
देशडिसइंगेजमेंट प्रक्रिया में गतिरोध के बीच भारत ने चीन से लगती अपनी सीमा पर 50,000 अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। एक अधिकारी ने ब्लूमबर्ग को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अतिरिक्त तैनाती से भारत को जरूरत पड़ने पर चीन पर हमला करने और जमीन पर कब्जा करने में मदद मिलेगी।

03 Mar 2021
देशपैंगोंग झील इलाके में सेनाओं के पीछे हटने के बाद बनी तनाव घटने की उम्मीदों को चीन ने बड़ा झटका दिया है और वह अभी भी रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण देपसांग में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगा हुआ है। चीन ने यहां भारतीय क्षेत्र में कुछ बड़े निर्माण भी किए हैं।

13 Feb 2021
राजनीतिपूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे से भारत और चीन की सेनाओं द्वारा अपने टैंकों को पीछे हटाने के बीच बड़ी खबर आई है।

12 Feb 2021
राजनीतिमोदी सरकार के भारत की जमीन चीन को देने के राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि समझौते के तहत भारत ने कोई जमीन नहीं गंवाई है, बल्कि इसके विपरीत वह यथास्थिति में एकतरफा बदलाव को रोकने में कामयाब रहा है।

12 Feb 2021
राजनीतिकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर भारत की जमीन चीन को देने का आरोप लगाया है।

12 Feb 2021
देशपैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाएं पीछे हटाने के समझौते के बाद चीन ने बेहद तेजी से अपने टैंक पीछे हटाए हैं और उसकी इस तेजी ने भारत को भी चौंका दिया है।

11 Feb 2021
देशभारत और चीन के बीच पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बन गई है और इस सहमति पर अमल भी शुरू हो गया है। दोनों पक्ष चरणबद्ध तरीके से सेनाओं को पीछे हटाएंगे और इसके बाद ही टकराव की अन्य जगहों पर सेनाएं पीछे हटाने पर बातचीत होगी।

11 Feb 2021
देशकेंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज राज्यसभा में भारत-चीन सीमा विवाद पर बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर सेनाएं पीछे हटाने पर सहमित बन गई है।

10 Feb 2021
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच चले आ रहे तनाव में अब कमी के संकेत नजर आए हैं।

10 Feb 2021
दुनियाभारत-चीन सीमा विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि वह पड़ोसियों को डराने-धमकाने के चीन के रवैये से चिंतित है और मामले में अपने दोस्त (भारत) के साथ खड़ा है।

08 Feb 2021
दुनियालद्दाख में भारत और चीन के बीच मई 2020 से चला आ रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। गत 24 जनवरी को दोनों सेनाओं के बीच हुई कमांडर स्तर की नौवें दौर की वार्ता में भी कोई नतीजा नहीं निकला। उसके बाद से तनाव का स्तर जस का तस बना हुआ है।

06 Feb 2021
देशविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन पिछले साल से चले आ रहे तनाव को सुलझाने के लिए नौ दौर की बातचीत कर चुके हैं। यह पेचीदा मामला है और सैन्य अधिकारी इस पर बात कर रहे हैं।

28 Oct 2020
देशभारत-चीन सीमा विवाद में अमेरिका के भारत के साथ खड़े होने पर चीन बौखला गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के संप्रभुता की रक्षा के प्रयासों में उनके देश के भारत के साथ खड़े होने के बयान पर चीन ने कहा है कि सीमा विवाद एक द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी के लिए कोई जगह नहीं है।

17 Sep 2020
देशसेना और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की बातचीत के बाद भी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

15 Sep 2020
देशभारत-चीन सीमा विवाद पर आज लोकसभा में बयान देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अप्रैल और मई में चीनी सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर कई जगहों पर अतिक्रमण किया और अभी उसने कई जगहों पर भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार जमा कर रखे हैं।

04 Sep 2020
देशभारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को एक अहम बयान देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा विवाद का समाधान कूटनीति के जरिए ही निकलेगा। एक किताब का विमोचन करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देशों को इस विवाद का समाधान कूटनीतिक माध्यमों के जरिए ही निकालना होगा।

17 Aug 2020
देशलद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की बीच लगातार बढ़ते तनाव के बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से चीन को आर्थिक झटका देने के लिए 'भारतीय सामान, हमारा अभिमान' नमक अभियान शुरू किया गया था।

20 Jun 2020
मनोरंजनइस समय लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर तनाव जारी है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद यह समय दोनों देशों के बीच सबसे अधिक तनावपूर्ण स्थिति है। 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर भारत-चीन युद्ध के उस दौर की यादें फिर से ताजा हो गई हैं।

19 Jun 2020
राजनीतिवास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन की सेना के बीच सोमवार रात को हुई हिंसक झड़प के बाद बने तनावपूर्ण हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई।