Page Loader
नए साल पर भारत-चीन सीमा के पास सिक्किम के नाथूला नहीं जा सकेंगे पर्यटक, जानिए कारण
नए साल पर सिक्किम के नाथुला नहीं जा सकेंगे पर्यटक (तस्वीर: पिक्सल)

नए साल पर भारत-चीन सीमा के पास सिक्किम के नाथूला नहीं जा सकेंगे पर्यटक, जानिए कारण

लेखन गजेंद्र
Dec 30, 2024
06:28 pm

क्या है खबर?

नए साल पर सिक्किम जाने की योजना बना रहे पर्यटकों को इस खबर से धक्का लग सकता है। सरकार ने 1 जनवरी को पर्यटकों के सिक्किम के नाथूला जाने पर रोक लगाई है। इंडिया टुडे के मुताबिक, भारत-चीन सीमा के पास विशेष सीमा कर्मियों की बैठक को देखते हुए वहां पर्यटकों को जाने की अनुमति नहीं जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को 2025 के पहले दिन नाथूला जाने से बचने की सलाह दी गई है।

सलाह

सिर्फ 1 जनवरी के लिए रहेगी रोक

केंद्र सरकार से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 1 जनवरी, 2025 को भारतीय सीमा में स्थित नाथूला में एक विशेष सीमा कार्मिक बैठक आयोजित होनी है, जिसके लिए यह आदेश जारी किया गया है बैठक की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए नाथूला और उसके आसपास पर्यटकों और नागरिकों की आवाजाही को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह प्रतिबंध केवल 1 जनवरी के लिए रहेगा। उसके बाद पर्यटकों को नियमानुसार अनुमति दी जाएगी।

पर्यटन

कहां जा सकेंगे पर्यटक?

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर पर्यटक नए साल पर सिक्किम जाने की योजना बना रहे हैं तो वे नाथुला को छोड़कर त्सोम्गो झील और बाबा मंदिर जैसे अन्य पर्यटन स्थल जा सकते हैं। ये पर्यटन स्थल आगंतुकों के लिए 1 जनवरी, उससे पहले और उसके बाद भी खुले रहेंगे। सरकार की ओर से यहां किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई। अधिकारियों ने सिक्किम आने वाले यात्रियों से आग्रह किया कि वे अपनी यात्रा की योजना आदेश के अनुसार बनाएं।