Loading...
चीन-सीमा विवाद पर अरुणाचल के मंत्री की दो टूक- भारत को कम मत समझो, 'धुरंधर' देखो
अरुणाचल के मंत्री बालो राजा ने क्यों कहा 'धुरंधर' देखो?

चीन-सीमा विवाद पर अरुणाचल के मंत्री की दो टूक- भारत को कम मत समझो, 'धुरंधर' देखो

Oct 28, 2026
06:46 pm

क्या है खबर?

अरुणाचल प्रदेश के मंत्री और भाजपा विधायक बालो राजा ने भारत-चीन सीमा विवाद पर ITBP चीफ शत्रुजीत सिंह कपूर की कथित टिप्पणियों को खारिज कर भारत को अत्यंत मजबूत बताया है। LAC पर तनातनी के बीच विपक्ष के हमलों का जवाब देते हुए उन्होंने देश की बढ़ती सैन्य और खुफिया क्षमताओं पर भरोसा जताया। बालो राजा ने कहा कि भारत को कमजोर समझने की गलती न करें और देश की ताकत को समझने के लिए स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' देखें।

दो दूक

खुफिया ताकत देखनी है तो 'धुरंधर' देखो- मंत्री

ईटानगर में पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री बालो राजा ने LAC पर जारी गतिरोध को लेकर ITBP नेतृत्व की टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने साफ किया कि भारत को कमजोर समझने की गलती बिल्कुल नहीं की जानी चाहिए। देश की बढ़ती खुफिया क्षमताओं और मजबूत रक्षा तैयारियों का हवाला देते हुए उन्होंने जोर दिया कि आज का भारत सीमा पर किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

सलाह

"DIG होकर खुद को कमजोर क्यों आंक रहे?"

मंत्री बोले, "जब आप DIG के पद पर हैं तो इस तरह के बयान क्यों दे रहे हैं? खुद को कमजोर क्यों आंक रहे? भारत बेहद मजबूत है। आपने 'धुरंधर' तो देखी ही होगी। इसे देखिए, आपको समझ आ जाएगा कि भारत की खुफिया क्षमताएं कितनी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।"

अरुणाचल के शहरी विकास, भूमि प्रबंधन और नागरिक उड्डयन मंत्री बालो का ये बयान ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर के बयान पर छिड़े राजनीतिक विवाद के बाद आया है।

ADVERTISEMENT

फिल्म

रिलीज के महीनों बाद भी 'धुरंधर' का जलवा

रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' को रिलीज हुए भले ही वक्त बीत चुका है, लेकिन इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।

फिल्म की जानदार कहानी, रोंगटे खड़े कर देने वाले सस्पेंस और जबरदस्त एक्शन ने दर्शकों को बांधकर रखा।

रणवीर के दमदार किरदार और बेहतरीन अभिनय की हर तरफ तारीफ हो रही है। खुफिया एजेंसियों के इर्द-गिर्द घूमती इसकी कहानी और कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस ने इसे भारतीय सिनेमा की एक यादगार फिल्म बना दिया है।

ADVERTISEMENT