11 Sep 2022
एशिया कप 2022: फाइनल में पाकिस्तान को हराकर छठी बार चैंपियन बनी श्रीलंका, बने ये रिकॉर्ड्स
एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रनों से हराते हुए छठी बार खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भानुका राजपक्षे (71*) की बदौलत 170/6 का स्कोर खड़ा किया था।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: दिलशान के शतक की बदौलत श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका लेजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स को 38 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने तिलकरत्ने दिलशान (107) की बदौलत 218/1 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया
भारती सिंह अपनी कॉमेडी की वजह से टीवी की दुनिया में हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।बीते दिनों मां बनने के बाद भारती अपने बेटे गोला के साथ शो के सेट पर नजर आई थीं।
गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला
जुबिन नौटियाल भारत के चहेते गायकों में से एक हैं। युवाओं में उनके गानों की अलग ही लोकप्रियता है।
एशिया कप 2022 फाइनल: पाकिस्तान को मिला 171 रनों का लक्ष्य, राजपक्षे ने लगाया शानदार अर्धशतक
एशिया कप 2022 के फाइनल नें श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 170/6 का स्कोर खड़ा किया है। शुरुआत में ही तीन झटके लगने के बावजूद श्रीलंका ने मजबूत स्कोर खड़ा किया है।
JEE एडवांस्ड टॉपर शिशिर एक अन्य प्रवेश परीक्षा को भी कर चुके हैं टॉप
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के नतीजे रविवार को जारी कर दिए।
आंध्र प्रदेश: परीक्षा के लिए भाईयों ने कंधे पर बैठाकर बहन को पार कराई नदी
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले की एक 21 वर्षीय लड़की और उसके भाईयों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
'लोकी 2', 'ऐंटमैन 3', डिज्नी के मेगाइवेंट में मार्वल के इन नए प्रोजेक्ट्स की हुई घोषणा
डिज्नी का मेगाइवेंट 'D 23 2022' का हॉलीवुड प्रशंसकों को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार यह इवेंट दर्शकों के लिए कई आकर्षक घोषणाएं लेकर आया।
ICAI: CA फाउंडेशन कोर्स का परीक्षा कार्यक्रम जारी, 14 सितंबर से आवेदन शुरू
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) के फाउंडेशन कोर्स की दिसंबर में होने वाली परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
CNG और हाइब्रिड वाहनों में क्या अंतर, कंपनियां क्यों दे रही हैं इन दोनों पर जोर?
पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान लोग अन्य विकल्पों की तलाश में हैं। ऐसे में जो लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख करने से अभी डरते हैं, उनके सामने CNG और हाइब्रिड तकनीक जैसे दो विकल्प उपलब्ध हैं।
अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जा सकता- गुलाम नबी आजाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने आज राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यह वापस नहीं आएगा और अब इसे बहाल नहीं किया जा सकता।
एशिया कप 2022 फाइनल: टॉस जीतकर पाकिस्तान की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन
एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों ही टीमें फाइनल से पहले बीते शुक्रवार को भिड़ी थीं जिसमें श्रीलंका ने आसान जीत हासिल की थी।
सोनू सूद ने IAS परीक्षा के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग कार्यक्रम का किया ऐलान
दिग्गज अभिनेता सोनू सूद फिल्मों के अलावा समाज सेवा में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में उन्होंने प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की थी।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: वेस्टइंडीज लेजेंड्स ने बांग्लादेश को हराया, ड्वेन स्मिथ का शानदार अर्धशतक
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज लेजेंड्स ने बांग्लादेश लेजेंड्स को छह विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम केवल 98 के स्कोर पर सिमट गई थी।
'ब्रह्मास्त्र' में हैं 4500 VFX शॉट्स, 'अवेंजर्स: एंंडगेम' के मुकाबले करीब दुगना है विजुअल इफेक्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' की हर तरफ चर्चा हो रही है।
तमिलनाडु की महिला ने बांग्लादेशी लड़की से की समलैंगिक शादी, कनाडा में हुई थी मुलाकात
एक भारतीय लड़की सुभिक्षा सुब्रमणि ने बांग्लादेशी लड़की टीना दास के साथ चेन्नई में 31 अगस्त को शादी कर ली। दोनों ही समलैंगिक हैं और उनकी शादी उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा हैं।
बिहार: राज्य सहकारी बैंक में निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।
यूक्रेन युद्ध: रूस के हाथ से निकला प्रमुख यूक्रेनी शहर, साबित हो सकता है टर्निंग पॉइंट
रूस को यूक्रेन युद्ध में एक बड़ा झटका लगा है। खारकीव प्रांत का रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण इजियम शहर उसके हाथ से निकल गया है और यूक्रेनी सेना के जवाबी हमले के बाद उसके सैनिक यहां से मैदान छोड़कर भाग गए हैं।
पश्चिम बंगाल घूमने जाएं तो वहां से इन पांच चीजों की जरूर करें खरीदारी
अपनी जीवंत कला, ऐतिहासिक स्मारकों, मंत्रमुग्ध कर देने वाले परिदृश्य और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाने वाला पश्चिम बंगाल परंपरा और आधुनिकता का सही मिश्रण है, इसलिए यहां घूमना तो बनता है।
एक लाख करोड़ रुपये जब्त कर चुकी ED, इस नकदी का होता क्या है?
देश के अलग-अलग हिस्सों में छापेमारी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार चर्चा में है। एजेंसी ने शनिवार को ही कोलकाता में छापेमारी कर 17 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थी।
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड को पहली पारी में 158 पर समेटकर दक्षिण अफ्रीका ने की वापसी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी की है। पहली पारी में 118 रनों पर सिमटने के बाद मेहमान टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी को 158 के स्कोर पर समेट दिया है।
इस अफ्रीकी शख्स ने की 15 महिलाओं से शादी, पैदा किए 107 बच्चे
इंटरनेट की दुनिया में आए दिन अजब-गजब मामले वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हम सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला अफ्रीका से सामने आया है।
गुजरात: 52 साल की उम्र में प्रदीप ने पास किया NEET, लेकिन नहीं बनना है डॉक्टर
बुधवार को जारी हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर ग्रेजुएशन (NEET UG) के नतीजों के सफल उम्मीदवारों में 52 साल के प्रदीप कुमार सिंह का भी नाम है।
दिल्लीः नई EV नीति के बाद से 40 प्रतिशत तक बढ़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री
दिल्ली में 2020 के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिये नई नीति लाए जाने के बाद से राष्ट्रीय राजधानी में इनकी बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है।
क्या 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान?
'कॉफी विद करण 7' को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार इसका प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है। अब तक शो में कई जाने-माने सितारे शिरकत कर चुके हैं।
पाकिस्तान: इमरान खान के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, वजह स्पष्ट नहीं
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को ले जा रहे एक विमान की शनिवार को आपात लैंडिंग करवाई गई।
दिल्ली: उपराज्यपाल ने अब बस खरीद सौदे की जांच की मंजूरी दी, AAP ने किया पलटवार
शराब नीति के बाद अब उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के बस खरीद सौदे की जांच कराने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है।
'ब्रह्मास्त्र' की बंपर कमाई जारी, फिल्म ने दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
अमेरिका: न्यूयॉर्क में नाली के पानी में मिला पोलियो वायरस, आपातकाल घोषित
नाली के पानी में पोलियो वायरस मिलने के बाद अमेरिका के न्यूयॉर्क में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। वैक्सीनेशन की दर बढ़ाने के लिए इस आपातकाल का ऐलान किया गया है।
अदार पूनावाला के नाम पर मैसेज भेजकर जालसाजों ने SII को लगाई एक करोड़ की चपत
जालसाजों ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) को एक करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगा दी है।
उत्तर प्रदेश: UPPCL में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाने के साथ-साथ पदों की संख्या में भी इजाफा किया है।
प्रभास के चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास के चाचा और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
दिल्ली के बाद अब मुंबई में 24 घंटे चलेंगे 'ब्रह्मास्त्र' के शो, खूब हो रही बुकिंग
लंबे प्रचार-पसार के बाद शुक्रवार को मल्टीस्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जहां फिल्म को क्रिटिक्स से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली वहीं दर्शक लगातार सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
कैसा है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडाणी का कार कलेक्शन?
अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। इतनी दौलत और शोहरत रखने वाले इस व्यक्ति का लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन आपको स्तब्ध कर सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: सांसदों की मांग के बाद नियमों में बदलाव, उम्मीदवारों को मिलेगी मतदाता सूची
पांच सांसदों के पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग करने के बाद कांग्रेस ने वोट डालने के योग्य प्रतिनिधियों की सूची जारी करने का ऐलान किया है।
#NewsBytesExclusive: अभिनय नहीं, गायकी था बेमिसाल अभिनेता बृजेंद्र काला का पहला प्यार
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें लोग उनके नाम से ज्यादा काम से जानते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी और सिनेमा की नब्ज पहचानने वाले अभिनेता बृजेंद्र काला उन्हीं में शुमार हैं, जो बीते कई सालों से सफलता का स्वाद चख रहे हैं।
केंद्र सरकार के खिलाफ बोलना बंद करने पर बनाया जा सकता था उपराष्ट्रपति- सत्यपाल मलिक
अपने बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्हें संकेत दिए गए थे कि अगर वो केंद्र के खिलाफ बोलना बंद करेंगे तो उन्हें उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है।
JEE एडवांस्ड के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं।
ट्रैफिक पुलिस का अजीब कारनामा, प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेट न होने पर काटा इलेक्ट्रिक स्कूटर का चालान
केरल में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर के मालिक पर प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र नहीं होने के कारण जुर्माना लगाये जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।
बिहार: नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, देखें वीडियो
बिहार के नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) ने पांच पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया।
SCO सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे मोदी, जिनपिंग, पुतिन और शरीफ से हो सकती है मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को समरकंद में होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगे।
सिट्रॉन लेकर आ रही है नई 7 सीटर कार, C3 हैचबैक पर आधारित होगी यह SUV
फ्रांस की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी सिट्रॉन भारतीय बाजार में पकड़ बनाने के लिये अपनी C3 हैचबैक पर आधारित एक नई सात सीटर SUV पर काम कर रही है, जिसके कई मॉडल्स को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है।
हनी सिंह-शालिनी ही नहीं, इस साल ये सेलेब्स भी हुए एक-दूसरे से अलग
गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में दोनों ने दिल्ली में शादी की थी।
कुछ ही मिनटों में बनाएं पत्तेदार धनिये के ये व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
पत्तेदार धनिया एक प्रकार का हर्ब है, जिसकी खूशबू और सेवन कई तरह के स्वास्थ्य संबंधित लाभ देने में सक्षम हैं।
10 Sep 2022
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, स्टुअर्ट बिन्नी ने खेली अदभुत पारी
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के पहले मैच में इंडिया लेजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स को 62 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने 20 ओवर्स में 217/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
बॉलीवुड के किन सितारों ने खरीदी हैं पुरानी लग्जरी कारें, यहां जानिये पूरी लिस्ट
भारत में पुरानी कारों का बाजार हमेशा से फलता-फूलता रहा है। पुरानी लग्जरी कारें बाजार में विशेष रूप से मांग में रहती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण इन गाड़ियों का एक या दो साल के भीतर ही काफी कम दाम में उपलब्ध होना है।
वीगन डाइट फॉलो करने वालों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत हैं ये खान-पान की चीजें
वीगन डाइट पत्तेदार चीजों पर आधारित होती है और इसमें जानवर या उनसे उत्पादित किसी भी चीज को शामिल नहीं किया जाता है जैसे दूध, दही, मांस या मछली आदि और इन चीजों में भरपूर प्रोटीन मौजूद होता है।
कोलकाता: ED की गेमिंग ऐप घोटाला मामले में व्यवसायी पर कार्रवाई, अब तक 17 करोड़ बरामद
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में शनिवार को कोलकाता में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के छह ठिकानों पर छापेमारी की।
तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीकी पारी 118 पर सिमटी, रॉबिन्सन ने लिए पांच विकेट
केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी सिर्फ 118 पर ही सिमट गई है।
US ओपन 2022: कार्लोस अल्कराज और कैस्पर रूड के बीच होगा फाइनल मुकाबला, जानिए आंकड़े
US ओपन 2022 के पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्कराज का सामना कैस्पर रूड से होगा।
डिज्नी+ हॉटस्टार पर आएगा करण जौहर का नया शो 'शोटाइम'
करण जौहर 'कॉफी विद करण 7' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो में अब तक कई सेलेब्स शामिल हो चुके हैं।
रॉयल एनफील्ड जल्द लाएगी 350-650cc तक की ये दमदार मोटरसाइकिलें, देखिये लॉन्च टाइमलाइन
रॉयल एनफील्ड इन दिनों अपने पोर्टफोलियो विस्तार में लगी हुई है। यहां हम कंपनी की लॉन्च टाइमलाइन में शामिल नई मोटरसाइकिलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें भारतीय बाजार में अगले कुछ समय में लॉन्च किया जाएगा।
इंग्लैंड के टेस्ट सेटअप में वापसी की तैयारी जल्द शुरु कर सकते हैं जोफ्रा आर्चर- रिपोर्ट्स
लंबे समय से चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे जोफ्रा आर्चर की वापसी जल्द देखने को मिल सकती है। आर्चर को हाल ही में विंटर ट्रेनिंग कैंप के लिए बुलाया गया था और वह वापसी की शुरुआत कर चुके हैं।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शूटर दीपक मुंडी सहित तीन गिरफ्तार
पंजाबी गायक और कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
माधवन और अपारशक्ति की 'धोखा' का ट्रेलर जारी, आतंकवाद के इर्द-गिर्द है कहानी
'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' के बाद आर माधवन की फिल्म 'धोखा - राउंड डी कॉर्नर' जल्द दर्शकों के बीच आएगी। यह फिल्म 23 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी।
वंदे भारत: 52 सेकंड में पकड़ी 100kmph की रफ्तार, बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा
भारतीय रेलवे ने देश को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, देश की तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुक्रवार को अहमदाबाद और मुंबई के बीच ट्रायल रन किया गया था।
विदेशी दौरों पर होने वाली कठिनाई के लिए घरेलू मैचों में ड्यूक गेंद इस्तेमाल करेगी बांग्लादेश
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपने घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट में ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। अब तक बांग्लादेश में SG की गेंद का इस्तेमाल होता था। नेशनल क्रिकेट लीग नाम से फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट की शुरुआत 10 अक्टूबर से होनी है।
विराट कोहली मुझसे ज्यादा कुशल खिलाड़ी हैं- सौरव गांगुली
भारत के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली अब फॉर्म में लौट चुके हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
मधु मंटेना के प्रोडक्शन की वेब सीरीज 'महाभारत' का ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी रिलीज
काफी समय से चर्चा चल रही थी कि मधु मंटेना 'महाभारत' पर फिल्म बनाने वाले हैं। कहा गया था कि वह कई भागों में इस फिल्म को दर्शकों के बीच लाएंगे।
रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे को दुनियाभर में कमाए 75 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की चर्चा हर तरफ चल रही है। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: सभी टीमें, शेड्यूल और मैचों के प्रसारण से जुड़ी अहम जानकारी
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट के दिग्गज मैदान पर उतरने वाले हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के नाम से होने वाली लीग का दूसरा सीजन कानपुर में शुरु हो रहा है। इस सीजन आठ देशों के लेजेंड्स की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
उत्तर प्रदेश: श्रद्धालु ने शीतला माता मंदिर में जीभ काटकर चढ़ाई, अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शीतला माता मंदिर पर एक श्रद्धालु के आस्था में वसीभूत होकर अपनी जीभ काटकर देवी के चरणों में चढ़ाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
कर्नाटक: गुस्साए अध्यापक ने दूसरी कक्षा के बच्चे पर फेंका खौलता पानी, 40 फीसदी झुलसा छात्र
कर्नाटक में एक अध्यापक ने दूसरी कक्षा के बच्चे पर गर्म पानी फेंक दिया, जिससे वह 40 प्रतिशत तक झुलस गया। गंभीर हालात में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना पिछले शुक्रवार की है।
आवारा कुत्तों के हमला करने पर उन्हें खिलाने वालों को ठहरा सकते हैं जिम्मेदार- सुप्रीम कोर्ट
भारत में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको लेकर कई नगर निगमों ने उन्हें मारने के आदेश जारी कर रखे हैं। इन आदेशों को लेकर दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।
अगस्त में वाहनों की बिक्री में हुआ इजाफा, FADA ने जारी किये आंकड़े
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार पिछले महीनों सेमीकंडक्टर की कमी से बिक्री में आई गिरावट से उबरता दिख रहा है। इस बार अगस्त की सेल्स में लगभग 8.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
कोरोना महामारी: बूस्टर डोज लेने की जरूरत, चार महीने और रहना होगा सतर्क- शीर्ष विशेषज्ञ
कोरोना वायरस वैक्सीनेशन पर बनी शीर्ष टास्क फोर्स के प्रमुख ने लोगों से आगे आकर प्रिकॉशन डोज (तीसरी खुराक) लेने की अपील की है।
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है हींग, जानिए इससे बनाए जाने वाले व्यंजनों की रेसिपी
व्यंजनों को बनाते समय अगर एक चुटकी हींग मिला दी जाए तो उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का हुआ ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रसारित
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' लोगों को खूब पसंद आता है। वर्तमान में 'कॉफी विद करण 7' का प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है।
हिमाचल: AAP ने विधानसभा चुनाव से पहले किए 6 लाख नौकरियां देने सहित छह प्रमुख वादे
पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब हिमाचल प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर अपनी नजरे गढ़ा दी है।
71 शतकों के बाद विराट कोहली और रिकी पोंटिंग में से किसके आंकड़े बेहतर?
हाल ही में भारतीय प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का पहला शतक लगाया। उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122* रनों की पारी खेली।
एशिया कप फाइनल: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान की टीमें 11 सितंबर को आमने-सामने होंगी।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में पारदर्शिता की चिंता, शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने की यह मांग
अगले महीने होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुटी हुई है।
दिल्ली-जयपुर इलेक्ट्रिक हाईवे पर शुरू हुआ आखिरी फेज का ट्रायल, आप भी कर सकते हैं सफर
दुनियाभर में जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने के लिये इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के साथ-साथ इनके बुनियादी ढांचे के विकास की ओर अभूतपूर्व प्रयास किये जा रहे हैं।
US ओपन: 32 सालों में फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा पुरुष बने कार्लोस अल्कारेज
स्पेन के 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने बीते शुक्रवार की रात को इतिहास बना दिया। उन्होंने अमेरिका के फ्रांसेस टिफो को US ओपन के सेमीफाइनल में हरा दिया है।
गणेश विसर्जन के दौरान हादसे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 लोगों की डूबने से मौत
शुक्रवार को गणेश विसर्जन के दौरान हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हुए हादसों में कम से कम 15 लोगों के मरने की खबर है।
पराली जलाने से रोकने के लिए किसानों को आर्थिक मदद दे सकते हैं पंजाब और दिल्ली
अक्टूबर-नवंबर के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं।
भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां
विश्व भर में उपलब्ध ऑटोमोबाइल कंपनियां इस समय इलेक्ट्रिक वाहन बनाने में लगी हुई है। कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां बाज़ारों में धूम मचा रही हैं और इनकी जमकर बिक्री होती है। कुछ जानकार मान रहे हैं कि भविष्य इलेक्ट्रिक गाड़ियों का होगा।
सितंबर में समाप्त हो रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आगे बढ़वाना चाहते हैं राज्य
गुजरात और राजस्थान समेत कई राज्य चाहते हैं कि केंद्र सरकार 30 सितंबर को समाप्त होने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) को कुछ और महीने आगे बढ़ा दे।
आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। वह रविवार (11 सितंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच खेलेंगे।
इन भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में लगाए हैं शतक
विराट कोहली ने एशिया कप 2022 के सुपर-4 मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया।
तलाश रहे हैं लंबी रेंज वाले दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन? इन विकल्पों पर करें विचार
इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बैटरी तकनीक काफी लंबा सफर तय कर चुकी है। हालांकि, इनके खरीदारों की सबसे बड़ी चिंता सिंगल चार्ज पर इनकी ड्राइविंग रेंज को लेकर रहती है, क्योंकि इन्हें हर जगह चार्ज नहीं किया जा सकता और इसमें वक्त भी लगता है।
चंदन प्रभाकर से कृष्णा अभिषेक तक, 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ चुके हैं ये कलाकार
'द कपिल शर्मा शो' जल्द अपने नए अवतार में टीवी पर प्रसारित होने वाला है। इसका प्रसारण 10 सितंबर से सोनी टीवी पर होगा। शो के पहले मेहमान अक्षय कुमार बनेंगे।
फिट रहने के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं राधिका आप्टे
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारों में से एक राधिका आप्टे ने मांझी, पार्चड, अंधाधुन और कबाली जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से कई लोगों को आकर्षित किया है।