गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन नौटियाल ने किया ट्वीट, जानें क्या है मामला
क्या है खबर?
जुबिन नौटियाल भारत के चहेते गायकों में से एक हैं। युवाओं में उनके गानों की अलग ही लोकप्रियता है।
हालांकि, हाल ही में जुबिन को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उनके नए कॉनसर्ट का पोस्टर शेयर करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। देखते ही देखते ट्विटर पर #Arrestjubinnautiyal ट्रेंड करने लगा।
इन सबके बीच अब जुबिन ने एक ट्वीट किया है। आइए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
मामला
खलिस्तान के समर्थक के साथ शो करने का था आरोप
सोशल मीडिया पर जुबिन के एक कॉन्सर्ट का पोस्टर शेयर किया जा रहा था। इसमें दावा किया गया था कि जुबिन का अमेरिका में एक लाइव कॉन्सर्ट में होने वाला है।
कहा जा रहा था कि कॉनसर्ट का आयोजक जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। लोगों ने जय सिंह के खालिस्तान के समर्थक होने का भी दावा किया गया था।
इसी बात पर बवाल बढ़ा और लोग जुबिन की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
बयान
मैं अपने देश से प्यार करता हूं- जुबिन
चर्चा थी कि विवाद के बाद जुबिन का यूएस और कनाडा का टूर रद्द कर दिया गया है। हालांकि, जुबिन के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर साफ किया था कि उनका टूर काफी पहले ही रद्द हो गया था।
जुबिन ने लिखा, 'हेलो दोस्तों और ट्विटर परिवार, मैं यात्रा कर रहा था और अगले पूरे महीने शूट कर रहा होउंगा। कृपया अफवाहों से निराश न हों। मैं अपने देश से प्यार करता हूं और आप सभी से प्यार करता हूं।'
ट्विटर पोस्ट
जुबिन ने ट्विटर पर दिया जवाब
Hello friends and twitter family, I've been travelling and will be shooting for the next whole month. Don't get upset on rumours. I love my country 🇮🇳🙏🏻. I love you all 🌹 pic.twitter.com/0Peyy74rwr
— Jubin Nautiyal (@JubinNautiyal) September 10, 2022
करियर
जुबिन ने इन गानों से बनाई है अपनी पहचान
बीते दिनों 'शेरशाह' फिल्म से जुबिन नौटियाल का गाना 'रातां लंबियां' काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने ने इस साल के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
2021 में उनके गाने 'लुट गए' ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े थे।
जुबिन 2011 में रिएलिटी शो 'X फैक्टर' में हिस्सा लेकर लोकप्रिय हुए थे। इसके बाद 2015 में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाइजान' में 'जिंदगी कुछ तो बता' गाकर उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई।