NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रभास के चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    प्रभास के चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन
    प्रभास के चाचा कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन

    प्रभास के चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 11, 2022
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। 'बाहुबली' स्टार प्रभास के चाचा और साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कृष्णम राजू का 82 साल की उम्र में निधन हो गया।

    उनके निधन पर इंडस्ट्री में लोग अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    बता दें कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। खबरों की मानें तो कार्डियक अरेस्ट के कारण आज सुबह वह इस दुनिया से चल बसे।

    रिपोर्ट

    आज सुबह 3.25 बजे कृष्णम ने ली अंतिम सास

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कृष्णम ने हैदराबाद के AIG अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह 3.25 बजे अंतिम सांस ली।

    कहा जा रहा है कि शनिवार की रात को उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    उन्हें टॉलीवुड में रेबल स्टार भी कहा जाता था। सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कई सितारे उन्हें अपने तरीके से याद कर रहे हैं।

    श्रद्धांजलि

    साउथ डायरेक्टर मारुति ने कृष्णम को दी श्रद्धांजलि

    साउथ डायरेक्टर मारुति ने कृष्णम को श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह जानकर बेहद दुख हुआ कि दिग्गज अभिनेता और रेबल स्टार कृष्णम हमारे बीच नहीं हैं। प्रभास गारू और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान कृष्णम सर की आत्मा को शांति दें। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे।'

    तेलंगाना राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने अपने कमेंट में लिखा, 'कृष्णम के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ।'

    करियर

    1966 में इस फिल्म से कृष्णम ने एक्टिंग में किया था डेब्यू

    कृष्णम अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़कर गए हैं।

    उनका जन्म 20 जनवरी, 1940 को हुआ था। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक पत्रकार के रूप में काम किया।

    इसके बाद उन्होंने 1966 में फिल्म 'चिलाका गोरनिका' से मुख्य अभिनेता के रूप में एक्टिंग में डेब्यू किया था। इस फिल्म को साउथ का प्रतिष्ठित नंदी अवॉर्ड मिला था।

    फिर वह एक खलनायक के रूप में भी बहुत लोकप्रिय हुए।

    जानकारी

    सोमवार को होगा कृष्णम का अंतिम संस्कार

    कृष्णम के पार्थिव शरीर को आज दोपहर के बाद उनके आवास पर लाया जाएगा। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार को संपन्न होगा। वह आखिरी बार अपने भतीजे प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आए थे।

    राजनीतिक सफर

    अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे कृष्णम

    कृष्णम ने 1977 और 1978 में सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए चार फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किए।

    2006 में उन्हें फिल्मफेयर साउथ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।

    उन्होंने राजनीति में भी एंट्री मारी थी और दिवंगत व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासन काल के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। वह साल 1998 से 2002 तक राज्य मंत्री रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हैदराबाद
    प्रभास
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    हैदराबाद

    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना बॉलीवुड समाचार
    जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में 12-17 आयुवर्ग पर वैक्सीन के ट्रायल की मंजूरी मांगी अमेरिका
    सलमान, अक्षय और अजय देवगन समेत 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला दिल्ली
    हैदराबाद में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी रेलवे ट्रैक पर मृत मिला तेलंगाना

    प्रभास

    प्रभास और कृति सैनन की फिल्म 'आदिपुरुष' अगले साल 11 अगस्त को होगी रिलीज अक्षय कुमार
    प्रभास जल्द कर सकते हैं अपनी 25वीं फिल्म का ऐलान, दिखेगा अनदेखा अवतार बॉलीवुड समाचार
    प्रभास ने किया अपनी 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' का ऐलान, निर्देशक संदीप वांगा से मिलाए हाथ बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'स्पिरिट' में करीना कपूर खान के साथ बन सकती है प्रभास की जोड़ी बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    कमल हासन की 'विक्रम' ने दो दिनों में ही कमाए 100 करोड़ रुपये कमल हासन
    कब और कहां होगी विग्नेश शिवन-नयनतारा की शादी? थीम और मेहमानों की सूची आई सामने नयनतारा
    12 साल बाद साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय-रजनीकांत, 'थलाइवर 169' की जल्द शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत नयनतारा

    सेलिब्रिटी की मौत

    महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे बॉलीवुड समाचार
    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू बॉलीवुड समाचार
    ऐसा रहा लता मंगेशकर की गायिकी का सफर, संघर्ष के बाद मिली मंजिल बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025