NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस अफ्रीकी शख्स ने की 15 महिलाओं से शादी, पैदा किए 107 बच्चे
    अगली खबर
    इस अफ्रीकी शख्स ने की 15 महिलाओं से शादी, पैदा किए 107 बच्चे
    अफ्रीका में एक शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं (तस्वीर- अफ्रिमैक्स इंग्लिश)

    इस अफ्रीकी शख्स ने की 15 महिलाओं से शादी, पैदा किए 107 बच्चे

    लेखन गौसिया
    Sep 11, 2022
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेट की दुनिया में आए दिन अजब-गजब मामले वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर हम सब हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला अफ्रीका से सामने आया है।

    यहां एक 61 साल के शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं। सभी पत्नियों के लिए अलग-अलग ड्यूटी तय की गई है।

    शख्स का मानना है कि उनका दिमाग बहुत तेज है और उसे मैनेज करने के लिए एक महिला से ज्यादा की जरूरत है।

    मामला

    राजा सुलैमान से प्रेरित हैं डेविड कलुहाना

    अफ्रिमैक्स इंग्लिश के मुताबिक, अफ्रीका में डेविड सकायो कलुहाना नाम के शख्स की 15 पत्नियां और 107 बच्चे हैं। डेविड अपने परिवार के साथ पश्चिमी केन्या के एक छोटे से गांव में खुशी से रहते हैं।

    डेविड बताते है कि उनकी पत्नियां उन्हें राजा की तरह मानती हैं।

    डेविड खुद को भी राजा सुलैमान की तरह मानते हैं, जिनकी 1,000 पत्नियां थीं। यह उनके एक से अधिक महिलाओं से शादी करने का मुख्य कारण है।

    बयान

    खुद को इतिहासकार बताते हैं डेविड

    अफ्रिमैक्स इंग्लिश द्वारा बनाई गई एक शॉर्ट फिल्म में डेविड कलुहाना ने कहा, "मेरे पास जैसा दिमाग है, जो समझदारी है, उसे सिर्फ एक पत्नी नहीं संभाल सकती है। इसलिए मैंने ज्यादा शादियां की हैं। मेरी सभी पत्नियां आपस में काम को बांट लेती हैं और एक-दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहती हैं।"

    बता दें कि डेविड अपने आप को इतिहासकार बताते हुए 4,000 से अधिक किताबें पढ़ने का दावा भी करते हैं।

    पत्नियां

    आपस में मिल-जुल कर रहती हैं डेविड की सभी पत्नियां

    पहली पत्नी जेसिका कलुहाना के साथ डेविड की शादी 1933 में हुई थीं।

    जेसिका ने कहा, "हम लोग मिल-जुल कर एक साथ रहते हैं। मुझे अपने पति की अन्य पत्नियों से कोई दिक्कत या जलन नहीं है क्योंकि वो एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं। वो सोच-समझ कर काम करते हैं।"

    डेविड की सातवीं पत्नी रोज कलुहाना ने कहा, "मेरे 15 बच्चे हैं। हम सब लोग अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। हम एक परिवार है और एक-दूसरे से प्यार करते हैं।"

    प्रतिक्रिया

    वीडियो देख यूजर्स ने क्या कहा?

    अफ्रिमैक्स इंग्लिश द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए डेविड के वीडियो को 2.6 लाख से अधिक बार देखा गया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान रह गए।

    एक यूजर ने कहा कि वो आशा करती हैं कि डेविड सभी बच्चों को पेट भर खाना, कपड़े, शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य देते होंगे।

    वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या डेविड अपने सभी बच्चों के नाम जानते हैं और वह किस पत्नी के साथ हैं, क्या उन्हें मालूम है?'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोशल मीडिया
    अफ्रीका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    सोशल मीडिया

    कोलकाता: इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें डालने पर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को बर्खास्त किया कोलकाता
    सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद दग्गुबाती ने डिलीट किए सभी इंस्टाग्राम पोस्ट इंस्टाग्राम
    आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां यूट्यूब
    भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं स्नैपचैट

    अफ्रीका

    बकरी का रेप करते पकड़ा गया व्यक्ति, बचाव में कहा- बकरी से ली थी इजाज़त रेप
    सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता को फ्रांस का समर्थन, बताया 'सख्त जरूरत' चीन समाचार
    दुनियाभर में 82 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी से प्रभावित, तीन सालों से बढ़ रही संख्या यूरोप
    कला पसंद है तो दुनिया की इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं पेरिस

    अजब-गजब खबरें

    कर्मचारी के अकाउंट में गलती से 1.4 करोड़ रुपये सैलरी आई, इस्तीफा देकर फरार अमेरिका
    29 साल तक एक वीरान द्वीप पर बिना कपड़ों के अकेला रहा यह शख्स जापान
    खुद को नींद से जगाने के लिए लोगों से पैसे ले रहा शख्स, लाखों में कमाई ऑस्ट्रेलिया
    यह महिला है दुनिया की सबसे उम्रदराज फ्लाइट अटेंडेंट, उम्र 86 साल अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025