Page Loader
हनी सिंह-शालिनी ही नहीं, इस साल ये सेलेब्स भी हुए एक-दूसरे से अलग
इस साल ये सेलेब्स भी हुए एक-दूसरे से अलग

हनी सिंह-शालिनी ही नहीं, इस साल ये सेलेब्स भी हुए एक-दूसरे से अलग

Sep 11, 2022
07:03 am

क्या है खबर?

गायक हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार आधिकारिक रूप से अलग हो चुके हैं। 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में दोनों ने दिल्ली में शादी की थी। शालिनी ने पिछले साल पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी थी। अब तलाक के समझौते के बाद हनी ने शालिनी को एक करोड़ रुपये मुआवजे में दिए हैं। आइए उन सेलेब्स पर नजर डालते हैं, जो इस साल अलग हो चुके हैं।

#1

धनुष और ऐश्वर्या

इस साल फैंस को धक्का तब लगा, जब अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने अलग होने का फैसला किया। 18 साल साथ रहने के बाद इस कपल की राहें जुदा हो गईं। धनुष ने ट्विटर पर लिखा था, '18 साल का साथ एक दोस्त की तरह, एक कपल की तरह, माता-पिता की तरह और एक-दूसरे के शुभचिंतक की तरह बीता। आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारे रास्ते अलग हो रहे हैं।'

#2

राखी सावंत और रितेश सिंह

इस साल फरवरी में राखी सावंत ने पति रितेश सिंह से अलग होने का ऐलान किया था। 'बिग बॉस 15' में राखी और उनके पति रितेश दिखे थे। इस शो में ही दोनों की पब्लिक अपीयरेंस दिखी थी। राखी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'रितेश और मैंने अलग होने का फैसला कर लिया है। 'बिग बॉस' शो के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ ऐसी चीजों से अनजान थी, जो मेरे कंट्रोल से बाहर थीं।'

#3

सोहेल खान और सीमा खान

मई में शादी के 24 साल बाद सोहेल खान और सीमा खान ने अपने तलाक की अर्जी दायर की थी। ये दोनों काफी समय से अलग रह रहे थे और उनके बीच रिश्तों में खटास बनी हुई थी। कपल से जुड़े एक करीबी दोस्त ने आजतक को बताया था कि दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने सहमति से अलग होने का रास्ता चुना है। कहा जा रहा है कि तलाक के बाद भी दोनों में दोस्ती बरकरार रहेगी।

#4

इमरान खान और अवंतिका मलिक

इमरान खान भी इस साल अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो चुके हैं। खबरों की मानें तो दोनों लंबे समय से एक साथ नहीं रह रहे थे। दोनों के रिश्तों में कड़वाहट की खबरें अक्सर आती रहती थीं। इमरान ने लंबे अफेयर के बाद 2011 में अवंतिका से शादी रचाई थी। इसके बाद 2014 में दोनों एक बेटी इमारा के माता-पिता बने। बता दें कि इमरान आखिरी बार 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' में नजर आए थे।