NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / कैसा है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडाणी का कार कलेक्शन?
    अगली खबर
    कैसा है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडाणी का कार कलेक्शन?
    गौतम अडाणी का कार कलेक्शन

    कैसा है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक गौतम अडाणी का कार कलेक्शन?

    लेखन देवजीत सिंह
    Sep 11, 2022
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    अडाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडाणी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। इतनी दौलत और शोहरत रखने वाले इस व्यक्ति का लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन आपको स्तब्ध कर सकता है।

    गौतम अरब रुपयों के व्यापारिक साम्राज्य के मालिक है। इनके पास बंदरगाह, ट्रांसमिशन, गैस, बिजली, सौर ऊर्जा आदि के अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों की कंपनियां है।

    आइए, जानते हैं उनके शानदार कार कलेक्शन के बारे में।

    #1

    रोल्स रॉयस घोस्ट

    गौतम अडाणी के गैरेज में सबसे बेशकीमती कार रोल्स रॉयस घोस्ट है। इसे दुनिया की सबसे लग्जरी कारों में से एक माना जाता है।

    इसमें सभी सुविधाओं से लैस बड़ा शानदार प्रीमियम केबिन है। इसके दरवाजे आमने-सामने की और खुलते हैं। कुछ बॉलीवुड सितारे भी इस कार के मालिक हैं।

    भारत में यह शक्तिशाली 6.6 लीटर के टर्बो-ट्वीन पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मौजूदा समय में देश में इसकी कीमत लगभग 6.95 करोड़ से आठ करोड़ रुपये तक है।

    #2

    BMW 7-सीरीज

    न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के पास जर्मन कार BMW 7-सीरीज अक्सर देखी जाती है। गौतम अडाणी भी इनसे अलग नहीं है।

    इनकी यह सेडान कार 3.0 लीटर V8 इंजन के साथ है, जिसमें 536bhp की पावर बनाने की क्षमता है। यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 4.1 सेकंड में हासिल कर सकती है।

    मौजूदा समय में यह BMW की प्रमुख सेडान कार है, जिसकी कीमत 2.40 करोड़ रुपये है।

    #3

    फेरारी कैलिफोर्निया

    रेसिंग कारों के लिये दुनिया में सबसे लोकप्रिय सुपरकार ब्रांड फेरारी भी गौतम अडाणी के कलेक्शन में शामिल है। इनके पास फेरारी कैलिफोर्निया है, जो रेसिंग कार की चाह रखने वालों की पहली पसंद होती है।

    कंपनी भारत में आधिकारिक तौर पर इस कार की बिक्री नहीं करती है। गौतम अडाणी ने इसे बाहर से आयात कराया है। भारतीय मुद्रा में इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

    #4

    ऑडी Q7

    इनके पास ऑडी की सबसे मशहूर लग्जरी SUV Q7 भी है। भारतीय सिनेमा के सितारों के बीच इस कार को बेहद पसंद किया जाता है।

    ऑडी Q7 लग्जरी होने के साथ-साथ अडाणी के कलेक्शन में शामिल सबसे किफायती विकल्प भी है। भारत में इसकी कीमत सिर्फ 70 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

    बड़े केबिन वाली SUV की चाह रखने वाले बिजनेस टाइकून और अभिनेताओं की तलाश इस कार पर ही आकर रुकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    भारत के गौतम अडाणी दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों में शुमार हैं। मौजूदा समय में फॉर्ब्स की रियल टाइम अमीरों की सूची में गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ चौथा स्थान हासिल किया हुआ है।

    वह माइक्रोसॉफ्ट के CEO बिल गेट्स से भी आगे हैं, जो इस वक्त इस सूची में पांचवे स्थान पर काबिज हैं।

    इनकी अनुमानित संपत्ति करीब 148.6 अरब डॉलर (लगभग 11,836 अरब रुपये) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी

    ताज़ा खबरें

    अमेजन ने फिर की छंटनी, इस विभाग के कर्मचारियों की गई नौकरी अमेजन
    विजय माल्या का दावा- जेटली को बताकर भारत छोड़ा था; बोले- मैं भगोड़ा, लेकिन चोर नहीं अरुण जेटली
    RBI के फैसले से शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला  भारतीय रिजर्व बैंक
    IPL: इन खिलाड़ियों ने खेले 3 फाइनल और तीनों में उनकी टीमों को मिली हार IPL रिकॉर्ड्स

    मुकेश अंबानी

    दुनिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हुए मुकेश अंबानी रिलायंस
    जियो प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल, कंपनी लाएगी 5G सर्विस फेसबुक
    तीन महीने में 14 कंपनियों ने जियो प्लेटफॉर्म में किया 1.51 लाख करोड़ रुपये का निवेश फेसबुक
    मुकेश अंबानी ने खरीदी बुलेट प्रूफ मर्सिडीज S600 गार्ड, बम धमाके का भी नहीं होगा असर BMW कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025