NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान?
    अगली खबर
    क्या 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान?
    'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में दिखेंगी गौरी (तस्वीर- इंस्टा/@gaurikhan)

    क्या 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में नजर आएंगी शाहरुख की पत्नी गौरी खान?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 11, 2022
    03:00 pm

    क्या है खबर?

    'कॉफी विद करण 7' को मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इस बार इसका प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है। अब तक शो में कई जाने-माने सितारे शिरकत कर चुके हैं।

    शो को ठीक-ठाक प्रतिक्रिया भी मिल रही है।

    इसी बीच सुनने में आ रहा है कि इस शो के फिनाले में दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान नजर आएंगी। इस लिहाज से इसका फिनाले काफी दिलचस्प हो जाएगा।

    रिपोर्ट

    इस शर्त पर शो में शामिल होने के लिए राजी हुईं गौरी

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले में गौरी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

    एक सू्त्र ने बताया, "गौरी, करण को ना नहीं कह सकतीं। वह इस शर्त पर उनके शो पर आने के लिए तैयार हो गईं कि करण उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बारे में कोई सवाल नहीं पूछेंगे।"

    हालांकि, गौरी के शो में एंट्री को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    सेलेब्स

    महीप कपूर और भावना पांडे भी फिनाले में आएंगी नजर

    रिपोर्ट्स की मानें तो महीप कपूर और भावना पांडे भी 'कॉफी विद करण 7' के फिनाले की शोभा बढ़ाएंगी।

    महीप एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और उन्होंने अभिनेता संजय कपूर से शादी की है।

    भावना की बात करें तो वह लोकप्रिय अभिनेता चंकी पांडे की पत्नी हैं। उन्होंने एक बिजनेसवुमेन के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

    महीप और भावना करण के प्रोडक्शन में बनी 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आ चुकी हैं।

    अगला सीजन

    'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का हुआ ऐलान

    D23 एक्सपो के एक ग्लोबल इवेंट में डिज्नी+ हॉटस्टार ने 'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का ऐलान किया है। इसका प्रसारण भी हॉटस्टार पर ही होगा।

    वर्तमान सीजन को मिली सफलता के बाद शो के निर्माताओं के हौसले बुलंद हैं। जब से इस शो का प्रसारण शुरू हुआ है, तभी से किसी ना किसी वजह से यह शो सुर्खियों में बना हुआ है।

    इस इवेंट में करण के एक नए शो 'शोटाइम' की भी घोषणा हुई।

    पहला सीजन

    2004 में शुरू हुआ था 'कॉफी विद करण'

    'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 में शुरू हुआ था। इस शो के पहले मेहमान दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और काजोल बने थे। शो को काफी पसंद किया गया था। यह सीजन 27 मई, 2005 तक चला।

    इसके बाद 2007, 2010, 2013 और 2016 में करण अपने इस शो के नए सीजन के साथ हाजिर होते रहे। इस शो का पिछला सीजन 21 अक्टूबर, 2018 से 17 मार्च, 2019 तक चला था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करण एक होस्ट के रूप में काफी सफल रहे हैं। उन्होंने 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन को भी होस्ट किया था। इस शो का पहला सीजन वूट पर प्रसारित हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    कॉफी विद करण
    डिज्नी+ हॉटस्टार
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    करण जौहर

    'कॉफी विद करण' का नहीं आएगा नया सीजन, करण जौहर ने की पुष्टि कॉफी विद करण
    पाकिस्तानी गायक ने करण पर लगाया गाना चोरी का आरोप, मुश्किल में फंसी 'जुग जुग जियो' पाकिस्तान समाचार
    'ब्रह्मास्त्र' से 'दोस्ताना 2' तक, ये हैं करण जौहर की आने वाली फिल्में धर्मा प्रोडक्शंस
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक सेलिब्रिटी गॉसिप

    कॉफी विद करण

    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: COA प्रमुख ने पंड्या-राहुल पर की दो-दो मैच के बैन की सिफारिश BCCI
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: जांच पूरी होने तक निलंबित हुए हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल विराट कोहली
    ICC 2019 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल- रिपोर्ट क्रिकेट समाचार
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: पंड्या और राहुल ने BCCI के CEO को फोन पर दी सफाई BCCI

    डिज्नी+ हॉटस्टार

    अजय देवगन की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन में दिखे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    रणवीर की '83' इस महीने नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार पर एक साथ आएगी दीपिका पादुकोण
    क्या आप जानते हैं? अक्षय की 'लक्ष्मी' के लिए पहली पसंद थे अजय देवगन अक्षय कुमार
    अजय की डेब्यू सीरीज 'रुद्र' का ट्रेलर जारी, दमदार डायलॉग ने खींचा ध्यान बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख खान

    क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान की गिरफ्तारी से लेकर क्लीन चिट मिलने तक, कब क्या हआ? नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
    क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान बॉलीवुड समाचार
    कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट बॉलीवुड समाचार
    आर्यन खान से पहले समीर वानखेड़े के निशाने पर रहे ये बॉलीवुड सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025