NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया
    अगली खबर
    दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया
    भारती सिंह ने ऐंकरिंग पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

    दूसरो को इस वजह से नहीं पसंद भारती सिंह की ऐंकरिंग, कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 11, 2022
    10:48 pm

    क्या है खबर?

    भारती सिंह अपनी कॉमेडी की वजह से टीवी की दुनिया में हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।बीते दिनों मां बनने के बाद भारती अपने बेटे गोला के साथ शो के सेट पर नजर आई थीं।

    भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ कई टेलीविजन रिएलिटी शो होस्ट कर चुकी हैं।

    हालांकि, कुछ लोगों को यह भी लगता है कि भारती ऐंकरिंग करने में दूसरों से उनका लाइमलाइट छीन लेती हैं। अब भारती ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    बयान

    मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहती- भारती

    ई टाइम्स से बातचीत में भारती ने कहा, "कई लोगों को मेरी ऐंकरिंग से दिक्कत है। उन्हें लगता है कि मैं ऐसे मजाक करती हूं जो मुझपर केंद्रित होते हैं और इससे दूसरों का लाइमलाइट खो जाता है। मैंने कभी ऐसा करने की कोशिश नहीं की है। मैं कभी मंच पर किसी को निचा नहीं दिखाना चाहती हूं।"

    भारती ने कहा कि कॉमेडी पर उनकी पकड़ है। वह जब भी कॉमेडी करती हैं अपना बेस्ट देती हैं।

    जोड़ी

    पति हर्ष के साथ होस्ट किए हैं कई शो

    भारती और उनके पति हर्ष ने कई प्रोजेक्ट में एक साथ काम किया है। उन्हें 'खतरा खतरा खतरा' और 'हम तुम और क्वारंटाइन' जैसे रियलिटी शो में एक साथ देखा गया है।

    वह कई अवॉर्ड शो में भी साथ में नजर आए हैं। इसके अलावा उन्हें 'नच बलिए 8' में भी एक साथ देखा गया था।

    भारती ने 'कॉमेडी सर्कस', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' और 'झलक दिखला जा' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

    कामकाज

    द कपिल शर्मा शो में नियमित नजर नहीं आएंगी

    भारती लंबे समय से 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा थीं। हालांकि शो के नए सीजन में उनकी उपस्थिति कम हो जाएगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

    भारती 'सारेगामा लिटिल चैम्प्स' होस्ट कर रही हैं। साथ ही वह एक नई मां हैं। ऐसे में होस्टिंग, बच्चे की देखरेख और कॉमेडी एकसाथ करना काफी मुश्किल होगा।

    वह कपिल के शो में नियमित रूप से नहीं दिखेंगी पर समय-समय पर आती रहेंगी।

    नई मां

    हाल ही में मां बनी हैं भारती सिंह

    इस साल अप्रैल में भारती पहली बार मां बनीं। भारती प्रेग्नेंसी में भी लगातार शूट कर रही थीं।

    मां बनने से ठीक पहले तक वह शो 'हुनरबाज' को होस्ट कर रही थीं। सोशल मीडिया पर फैंस भी काम के प्रति उनके समर्पण और उनकी हिम्मत की दाद दे रहे थे। 'हुनरबाज' के लिए भारती ने खुद को भारत की पहली प्रेग्नेंट ऐंकर बताया था।

    उन्होंने पिछले साल दिसंबर में प्रेग्नेंसी की खबर प्रशंसकों के साथ साझा की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    भारती सिंह
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में इमरान खान
    28 साल बाद अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे? बॉलीवुड समाचार
    'कोई मिल गया' ने पूरे किए 19 साल, जानें फिल्म से जुड़ी अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    हिट फिल्में देने के बावजूद, सात साल बाद भी कोई नहीं जानता था मेरा नाम- कार्तिक बॉलीवुड समाचार

    भारती सिंह

    कॉमेडी क्वीन भारती ने इन तरीक़ों से कम किया 10 किलो वजन, जानें स्वास्थ्य
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    ड्रग्स मामल: कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा, NCB ने भेजा समन सुशांत सिंह राजपूत
    ड्रग्स मामले में NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    रुपाली गांगुली से हिना खान तक, एक एपिसोड के लाखों वसूलते हैं ये टीवी सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख से मनोज बाजपेयी तक, इन कलाकारों ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत बॉलीवुड समाचार
    क्या 'तारक मेहता' में दयाबेन बनकर एंट्री करेंगी ऐश्वर्या सखुजा? टीवी शो
    क्या 'इंडियाज लाफ्टर चैंपियन' के साथ टीवी पर वापसी करेंगे सुनील ग्रोवर? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025