Page Loader
'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का हुआ ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रसारित
'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का ऐलान

'कॉफी विद करण' के अगले सीजन का हुआ ऐलान, डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगा प्रसारित

Sep 10, 2022
02:00 pm

क्या है खबर?

करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' लोगों को खूब पसंद आता है। वर्तमान में 'कॉफी विद करण 7' का प्रसारण डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है। बाकी सीजन की तरह इस सीजन में भी सेलिब्रिटीज की कई छिपी हुई बातें लोगों के सामने आईं। अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार ने इसके आगामी सीजन की घोषणा कर दी है। अब 'कॉफी विद करण 8' का प्रसारण भी हॉटस्टार पर ही होगा।

घोषणा

D23 एक्सपो के एक ग्लोबल इवेंट में हॉटस्टार ने की घोषणा

D23 एक्सपो के एक ग्लोबल इवेंट में हॉटस्टार ने शो के आगामी सीजन की घोषणा की है। 'कॉफी विद करण 8' का निर्माण करण, अपूर्व मेहता और अनीशा बेग (धार्मिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन) द्वारा किया जाएगा। वर्तमान सीजन को मिली सफलता के बाद शो के निर्माताओं के हौसले बुलंद हैं। जब से इस शो का प्रसारण शुरू हुआ है, तभी से किसी ना किसी वजह से यह शो सुर्खियों में बना हुआ है।

नए शो

करण के एक नए शो 'शोटाइम' की भी हुई घोषणा

करण शो के आगामी सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "प्रतिष्ठित D23 एक्सपो में घोषित किए गए हमारे नए प्रोजेक्ट के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ जुड़कर मैं उत्साहित हूं। मेरे प्रिय शो 'कॉफी विद करण' के एक और रोमांचक सीजन के अलावा एक बिल्कुल नई धर्मा प्रोडक्शन सीरीज 'शोटाइम' की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो भारत के मनोरंजन जगत के सबसे बड़े रहस्यों से पर्दा उठाएगी।"

अन्य प्रोजेक्ट

हॉटस्टार ने वेब सीरीज 'महाभारत' का किया ऐलान

करण के दो शोज के अलावा हॉटस्टार ने वेब सीरीज 'महाभारत' का ऐलान किया है। इस सीरीज को फिल्ममेकर मधु मंटेना प्रोड्यूस करेंगे। यह सीरीज हॉटस्टार पर ही रिलीज होगी। सीरीज महाकाव्य 'महाभारत' पर आधारित है। इसमें धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई को दिखाया जाएगा। कहा जा रहा है कि 'महाभारत' की कहानी को नए कलेवर में दर्शकों के बीच परोसा जाएगा। इससे पहले मधु 'महाभारत' पर फिल्म बनाने वाले थे।

पहला सीजन

2004 में शुरू हुआ था 'कॉफी विद करण'

'कॉफी विद करण' का पहला सीजन 19 नवंबर, 2004 में शुरू हुआ था। इस शो के पहले मेहमान दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और काजोल बने थे। शो को काफी पसंद किया गया था। यह सीजन 27 मई, 2005 तक चला। इसके बाद 2007, 2010, 2013 और 2016 में करण अपने इस शो के नए सीजन के साथ हाजिर होते रहे। इस शो का पिछला सीजन 21 अक्टूबर, 2018 से 17 मार्च, 2019 तक चला था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

इस शो में ही कंगना रनौत ने करण पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के आरोप लगाए थे। शो में जब करण ने 'प्लास्टिक' शब्द कहा था, तो जवाब में इमरान हाशमी ने ऐश्वर्या राय का नाम लिया था। इससे ऐश्वर्या काफी आहत हुई थीं।