NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक
    देश

    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक

    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक
    लेखन भारत शर्मा
    Aug 14, 2021, 05:32 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक
    चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले ITBP के 20 जवानों को मिला वीरता पुलिस पदक।

    लद्दाख में पिछले साल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के खिलाफ पराक्रम दिखाने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 20 जवानों सहित कुल 23 जवानों को वीरता पुलिस पदक (PMG) से सम्मानित किया गया है। बहादुरी के लिए ये पदक 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित किए गए कुल 1,380 सेवा पदकों में शामिल हैं। इनमें दो जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPMG) दिया जाएगा।

    गलवान घाटी हिंसा में शहीद हुए थे 20 भारतीय जवान

    बता दें कि 15 जून, 2020 को गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सैनिकों की हिंसक झड़प हुई थी। यह पिछले पांच दशकों की सबसे हिंसक झड़प थी। इसमें चीनी सैनिकों ने अव्यावहारिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए भारतीय जवानों पर हमला किया था। भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया था। हालांकि, इस दौरान 20 जवान शहीद हो गए थे, लेकिन कई चीनी सैनिक भी मारे गए थे।

    कुल 1,380 जवानों को मिलेंगे सेवा पदक

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से विभिन्न केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के लिए कुल 1,380 सेवा पदकों की घोषणा की गई है। इसमें वीरता के लिए दो PPMG, वीरता के लिए 628 PMG, विशिष्ट सेवा के लिए 88 PPMG और मेधावी सेवा के लिए 662 PMG शामिल है। इसी तरह जम्मू और कश्मीर पुलिस के उप निरीक्षक अमर दीप और CRPF के हेड कांस्टेबल काले सुनील दत्तात्रेय को (मरणोपरांत) वीरता के लिए PPMG दिया जाएगा।

    जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिले सबसे अधिक पदक

    केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार, 1,380 सेवा पदकों में सबसे अधिक 257 पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिए गए हैं। इसमें वीरता के लिए एक PPMG और 256 PMG शामिल है। इसी तरह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को वीरता के लिए 151 (एक PPMG और 150 PMG) पदक दिए गए हैं। इसी तरह पिछले साल मई-जून में लद्दाख में चीनी सेना से लोहा लेने वाले ITBP के 20 जवानों सहित कुल 23 को वीरता के PMG पदक दिए गए हैं।

    ओडिशा पुलिस को मिले कुल 67 पदक

    केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई पदकों की सूची के अनुसार ओडिशा पुलिस को 67, महाराष्ट्र पुलिस को 25 और छत्तीसगढ़ पुलिस को 20 पदकों से नवाजा गया है। इन पदकों से पुलिस के जवानों का मनोबल कर्तव्य के प्रति और मजबूत होगा।

    ITBP ने की पदक हासिल करने वाले जवानों की बहादुरी की तारीफ

    ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा कि वीरता के PMG हासिल करने वाले 20 जवानों में से आठ को गलवान घाटी हिंसा में उनकी वीरता, सावधानीपूर्वक योजना और सामरिक अंतर्दृष्टि, छह जवानों को 18 मई को फिंगर IV में वीरतापूर्ण कार्य और छह अन्य जवानों को उसी दिन लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स के पास उनकी वीरतापूर्ण कार्रवाई को ये पदक दिए गए हैं। इसी तरह तीन जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए यह पदक दिया गया है।

    ITBP को पहली बार इतनी संख्या में मिले हैं वीरता पुलिस पदक- पांडे

    ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडे ने कहा कि यह सीमा पर आमने-सामने हुई झड़पों और सीमा सुरक्षा कर्तव्यों में अपने जवानों की बहादुरी के लिए बल को दिए जाने वाले वीरता पदकों की सबसे अधिक संख्या है। सरकार द्वारा दिए गए इस सम्मान से बल का मनोबल ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि झड़प में बल के जवानों ने न केवल खुद का बचाव किया, बल्कि चीनी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बहादुरी पूर्वक कार्य किया है।

    मेजर अरुण कुमार पांडेय समेत 6 वीर जवानों को शौर्य चक्र

    रक्षा मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर 154 सैन्य कर्मियों को विभिन्न बहादुरी पदकों से नवाजा है। इनमें छह सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र, चार को बार के साथ वीरता के लिए सेना पदक, 116 को वीरता के लिए सेना पदक तथा 28 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है। शौर्य चक्र हासिल करने वालों में मेजर अरुण कुमार पांडे, दिवंगत कैप्टन आशुतोष कुमार, मेजर रवि चौधरी, कैप्टन विकास खत्री, राइफलमैन मुकेश कुमार और सिपाही नीरज अहलावत शामिल है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    CRPF
    गृह मंत्रालय
    स्वतंत्रता दिवस

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका: कंप्यूटर सिस्टम में डाटा क्षतिग्रस्त होने से हुई थी सैकड़ों उड़ानें रद्द अमेरिका
    रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने जीता 2023 'इंडियन मोटरसाइकिल ऑफ द ईयर' का खिताब रॉयल एनफील्ड हंटर 350
    नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रहा 130 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड नासा
    वरुण धवन की 'भेड़िया' को सिनेमाघर में 50 दिन पूरे, जानिए अब तक का कारोबार वरुण धवन

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    CRPF

    जम्मू-कश्मीर: डांगरी हमले के बाद VDC को सक्रिय करने का फैसला, CRPF देगी ट्रेनिंग जम्मू-कश्मीर
    जम्मू-कश्मीर में इस साल मारे गए 172 आतंकवादी, सुरक्षाबलों के 26 जवान भी हुए शहीद जम्मू-कश्मीर
    राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक पर CRPF का जवाब- उन्होंने खुद तोड़ा था सिक्योरिटी प्रोटोकॉल कांग्रेस समाचार
    UPSC: पश्चिम बंगाल की तरुणी पांडेय को पहले प्रयास में मिली सफलता, यूट्यूब से की तैयारी परीक्षा

    गृह मंत्रालय

    सुल्तानपुरी हादसा: सभी आरोपियों पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा, लापरवाह पुलिसकर्मी होंगे निलंबित दिल्ली
    नागरिकता संशोधन कानून: सरकार ने नियम बनाने के लिए 6 महीने का समय और मांगा केंद्र सरकार
    द रजिस्टेंस फोर्स आतंकी संगठन घोषित, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत की कार्रवाई जम्मू-कश्मीर
    कश्मीर में पैदा हुआ अहमद अहंगर आतंकवादी घोषित, युवाओं को करता था इस्लामिक स्टेट में भर्ती कश्मीर में आतंकवाद

    स्वतंत्रता दिवस

    विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में मुख्य भूमिका निभाएंगे नाना पाटेकर विवेक अग्निहोत्री
    कर्नाटक: भाजपा विधायक ईश्वरप्पा को मिली धमकी, कहा- टीपू सुल्तान को फिर 'मुस्लिम गुंडा' कहा तो... कर्नाटक
    स्वतंत्रता दिवस के बाद घरों पर फहराए गए तिरंगे झंडे को उतारने का क्या है नियम? भारत की खबरें
    ऋतिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो, सबा और सुजैन ने की तारीफ बॉलीवुड समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023