Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आईफोन
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
ऐपल
अंतरिक्ष
स्मार्टफोन लीक
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / पिक्सल यूजर्स को मिला नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन, फोन ऐप में मिला नया विकल्प
टेक्नोलॉजी

पिक्सल यूजर्स को मिला नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन, फोन ऐप में मिला नया विकल्प

पिक्सल यूजर्स को मिला नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन, फोन ऐप में मिला नया विकल्प
लेखन प्राणेश तिवारी
Aug 15, 2021, 04:29 pm 3 मिनट में पढ़ें
पिक्सल यूजर्स को मिला नेटिव कॉल रिकॉर्डिंग फंक्शन, फोन ऐप में मिला नया विकल्प
फोन ऐप में यूजर्स को नया रिकॉर्डिंग विकल्प मिल रहा है।

टेक कंपनी गूगल अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन्स में यूजर्स के लिए इन-फोन रिकॉर्डिंग फीचर रोलआउट कर रही है। गूगल फोन ऐप कॉल रिकॉर्डर फीचर दुनिया के अलग-अलग मार्केट में मिल रहा था और अब भारतीय पिक्सल यूजर्स भी बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप की मदद लिए कॉल्स रिकॉर्ड कर पाएंगे। कंपनी ने यह फीचर पिछले साल चुनिंदा मार्केट्स में अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया था और इसकी टेस्टिंग कर रही थी।

रिपोर्ट
सभी देशों में इसलिए नहीं मिला था फीचर

Mashable ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि कॉल रिकॉर्डिंग फीचर पिछले साल अमेरिका में लॉन्च किया गया था और चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा था। अब यह फीचर भारत समेत बाकी मार्केट्स में भी रोलआउट किया जा रहा है। सभी यूजर्स को यह फीचर ना मिलने की वजह कुछ देशों में कॉल रिकॉर्डिंग से जुड़ी पाबंदियों से जुड़ी थी, जहां बिना कॉन्टैक्ट की परमिशन उसकी कॉल रिकॉर्ड करना अवैध माना जाता है।

ऐप
प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं ऐप

गूगल फोन ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। 9to5Google की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नया फीचर कंपनी की ओर से 'सर्वर-साइड अपडेट के तौर पर' रोलआउट किया जा रहा है और भारत में कई पिक्सल यूजर्स को पहले ही यह फीचर मिल रहा है। सर्वर-साइड अपडेट होने के चलते यूजर्स को उनकी ऐप अपडेट करने की जरूरत नहीं है और अपने आप नया फीचर मिल जाएगा।

ऑप्शन
कॉल कनेक्ट होने के बाद दिखेगा नया विकल्प

नया फीचर मिलने के बाद यूजर्स को 'कॉल रिकॉर्डिंग' का विकल्प मिलेगा। यूजर्स को ऐप सेटिंग्स में नया कॉल रिकॉर्डिंग सब-सेक्शन दिखाया जाएगा, जिससे वे तय कर सकेंगे कि उनकी कॉल-रिकॉर्डिंग्स कितने वक्त के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगी। यूजर्स चाहें तो रिकॉर्डिंग्स मैन्युअली भी डिलीट कर पाएंगे और उन्हें रिकॉर्डिंग का विकल्प कॉल कनेक्ट होने के बाद दिया जाएगा। हालांकि, ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन मेकर्स पहले ही ऐसा फीचर देते हैं।

गूगल
गूगल सर्च रिजल्ट्स में भी कुछ बदलाव

गूगल सर्च करने के बाद अब यूजर्स को 'अबाउट दिस सर्च रिजल्ट' सेक्शन भी दिखाया जाएगा। इस पैनल में यूजर्स को दिखाया जाएगा कि उन्हें रिजल्ट्स में दिखाई जा रही जानकारी के सोर्स क्या हैं। इस तरह यूजर्स को भरोसा दिलाया जाएगा कि उनको दिखाई जा रही जानकारी सही और विश्वसनीय है। सर्च इंजन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आसानी से तय कर पाएंगे कि वे किस लिंक या URL पर क्लिक करना चाहते हैं।

शोकेस
न्यूज शोकेस लेकर आई है गूगल

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने भारत में नया न्यूज शोकेस प्रोडक्ट बीते दिनों लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि इसके साथ न्यूज पब्लिशर्स अपने एक्सपर्टाइज और एडिटोरियल वॉइस शेयर करने का विकल्प मिलेगा और वे अपने रीडर्स को स्टोरीज बेहतर तरीके से समझा पाएंगे। पिछले साल लॉन्च गूगल न्यूज शोकेस कंपनी का अरबों डॉलर का निवेश है, जिसके साथ क्वॉलिटी जर्नलिज्म को प्रमोट किया जा रहा है और गूगल न्यूज पब्लिशर्स के साथ पार्टनरशिप कर रही है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्राणेश तिवारी
प्राणेश तिवारी
Twitter
अपनी जिंदगी की कहानी खुद लिखने की चाहत और पत्रकार बनने की ज़िद, उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी से पहले लखनऊ ले गई और फिर IIMC, दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए लेखन और गैजेट्स से प्यार। बेहतर कल की उम्मीद में खुद को तलाशता खुराफाती पत्रकार।
ताज़ा खबरें
गूगल
ताज़ा खबरें
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी
CAT 2022: मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन के लिए इन टिप्स की मदद से करें तैयारी करियर
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं
जानिए मानसून के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं लाइफस्टाइल
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी
भारत में टाटा पंच की जबरदस्त मांग, 10 महीने में एक लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकी ऑटो
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद
बच्चों को रोजाना करवाएं ये योगासन, समग्र स्वास्थ्य के लिए हैं फायदेमंद लाइफस्टाइल
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
गूगल
गूगल क्रोम ब्राउजर को नया अपडेट, मिले फुल-स्क्रीन PDF व्यू और गूगल लेंस जैसे फीचर्स
गूगल क्रोम ब्राउजर को नया अपडेट, मिले फुल-स्क्रीन PDF व्यू और गूगल लेंस जैसे फीचर्स टेक्नोलॉजी
गूगल पे अकाउंट को कैसे करें डीएक्टिवेट? यहां जानें आसान तरीका
गूगल पे अकाउंट को कैसे करें डीएक्टिवेट? यहां जानें आसान तरीका टेक्नोलॉजी
आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट
आजादी के 75 साल पूरे होने पर गूगल ने लॉन्च किया 'इंडिया की उड़ान' प्रोजेक्ट टेक्नोलॉजी
गूगल सर्च से जुड़ा नया फीचर, वेबपेज पर दिख जाएंगे कोट किए गए शब्द और कीवर्ड्स
गूगल सर्च से जुड़ा नया फीचर, वेबपेज पर दिख जाएंगे कोट किए गए शब्द और कीवर्ड्स टेक्नोलॉजी
गूगल पिक्सल 7,  पिक्सल 7 प्रो की लॉन्च डेट लीक, जानिए कब शुरू होंगे प्री-ऑर्डर
गूगल पिक्सल 7, पिक्सल 7 प्रो की लॉन्च डेट लीक, जानिए कब शुरू होंगे प्री-ऑर्डर टेक्नोलॉजी
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022