Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, अगले साल जुलाई से होगा लागू
देश

सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, अगले साल जुलाई से होगा लागू

सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, अगले साल जुलाई से होगा लागू
लेखन प्रमोद कुमार
Aug 14, 2021, 08:32 am 3 मिनट में पढ़ें
सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध, अगले साल जुलाई से होगा लागू
सरकार ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक (सिंगल-यूज प्लास्टिक) पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह अगले साल जुलाई से लागू होगा। गुरुवार रात जारी गैजेट अधिसूचना में पहली बार सरकार ने उन उत्पादों का जिक्र किया है, जिन पर प्रतिबंध लागू होगा। इनमें कटलरी, इयरबड्स, आइसक्रीम स्टिक जैसे उत्पाद शामिल हैं। केंद्र ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन संसोधन नियम, 2021 के तहत यह अधिसूचना जारी की है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

जानकारी
अधिसूचना में क्या कहा गया है?

पर्यावरण मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है, '1 जुलाई, 2022 से पॉलिस्ट्रीन और एक्सटेंडेड पॉलिस्ट्रीन समेत सिंगल-यूज प्लास्टिक की चीजों का उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जाता है।'

जानकारी
चरणबद्ध तरीके से प्लास्टिक थैलों पर लगेगी रोक

देश में 50 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक थैलों पर पहले से ही प्रतिबंध है। अब मंत्रालय ने सिंगल-यूज थैलों के साथ-साथ दूसरी चीजों को भी चलन से चरणबद्ध तरीके से बाहर की योजना बनाई है। इस साल 30 सितंबर से 75 माइक्रोन से कम मोटाई के थैलों पर रोक लग जाएगी। इसी तरह अगले साल 31 दिसंबर के बाद 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पाबंदी लागू की जाएगी।

चिंता
रिसाइकिल नहीं की जाती प्लास्टिक से बनीं अधिकतर चीजें

इंडियन एक्सप्रेस ने मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है, "इन नियमों को लाने का कारण यह है कि हमें उस प्लास्टिक को चलन से बाहर करना है, जिसे इकट्ठा करने पर ज्यादा खर्च आता है और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचता है, लेकिन इनकी लागत बहुत कम है।" उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की चीजों के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह है कि इनमें से अधिकतर इकट्ठा कर रिसाइकिल नहीं की जाती।

परेशानी
कम मोटाई वाले थैलों से पर्यावरण को होता है ज्यादा नुकसान

अधिकारी ने बताया कि 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले थैलों पर प्रतिबंध लगाने से पहले उद्योगों को समय दिया गया है ताकि उन्हें नई और अलग तरह की मशीनें लगाने का वक्त मिल सके। वहीं पर्यावरणविदों का कहना है कि कचरा बिनने वाले पतले की जगह मोटे प्लास्टिक के थैले इकट्ठा करते हैं क्योंकि उनकी कीमत ज्यादा होती है। मोटे थैलों को इकट्ठा करना आसान होता है और इन्हें दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

जानकारी
किन-किन चीजों पर प्रतिबंध लगेगा?

अगले साल जुलाई से प्लास्टिक स्टिक वाले इयरबड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाला पॉलिस्ट्रीन, प्लास्टिक कप-प्लेट समेत कटलरी का दूसरा सामान, मिठाई के डिब्बों को पैक करने में इस्तेमाल होने वाला पॉलिथीन, आमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट और 100 माइक्रोन से कम मोटाई के प्लास्टिक और PVC बैनर पर रोक लग जाएगी। ध्यान दिला दें कि कंपोस्टेबल प्लास्टिक से बनी चीजों पर पाबंदी नहीं होगी।

जिम्मेदारी
CPCB रखेगा निगरानी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) राज्यों की प्रदूषण बोर्डों के साथ मिलकर इस पाबंदी पर नजर रखेंगे। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तय जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि प्लास्टिक का विकल्प आसानी से मौजूद है और इसके उपयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि, कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों में पहले से ही अगले साल जुलाई में प्रतिबंधित होने वाले उत्पादों पर रोक लगी हुई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
कर्नाटक
प्लास्टिक प्रतिबंध
पर्यावरण मंत्रालय
केंद्र सरकार
ताज़ा खबरें
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 17,073 नए मामले, महाराष्ट्र में 6,000 से अधिक देश
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स खेलकूद
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं
पूरे साल किसी भी मौसम में ये कपड़े पहन सकती हैं महिलाएं लाइफस्टाइल
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स
पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को सात विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कर्नाटक
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी
कर्नाटक: कलबुर्गी में पुजारियों ने बनाई मंदिर की फर्जी वेबसाइट, 20 करोड़ के दान की ठगी देश
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत
कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत अजब-गजब
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई थी सड़क, एक बारिश में हो गई क्षतिग्रस्त
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनाई गई थी सड़क, एक बारिश में हो गई क्षतिग्रस्त देश
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS
कर्नाटक: पूर्व मुख्यमंत्री का दावा, अग्निपथ योजना के जरिए सेना पर कब्जा करना चाहता है RSS राजनीति
और खबरें
प्लास्टिक प्रतिबंध
देश में 1 जुलाई से क्यों लगने जा रहा सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध?
देश में 1 जुलाई से क्यों लगने जा रहा सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध? देश
जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक, हितधारकों से तैयारी करने को कहा गया
जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक, हितधारकों से तैयारी करने को कहा गया देश
क्या कांच की बोतलों में पीने का पानी रखना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या कांच की बोतलों में पीने का पानी रखना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ लाइफस्टाइल
इस कैफे में प्लास्टिक का कचरा लाइये, चाय-कॉफी और नाश्ता पाइये
इस कैफे में प्लास्टिक का कचरा लाइये, चाय-कॉफी और नाश्ता पाइये अजब-गजब
अनोखी पहल: इस शहर में प्लास्टिक के बदले मिलेंगे पिज़्जा-बर्गर
अनोखी पहल: इस शहर में प्लास्टिक के बदले मिलेंगे पिज़्जा-बर्गर अजब-गजब
और खबरें
पर्यावरण मंत्रालय
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत
पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक: 180 देशों की सूची में सबसे निचले पायदान पर रहा भारत देश
धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर
धरती बचाने में बनें सहभागी, जानें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर करियर
दिल्ली में प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने बनाई नई नीति
दिल्ली में प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार ने बनाई नई नीति देश
COP26 से ठीक पहले भारत ने जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखने से इनकार किया
COP26 से ठीक पहले भारत ने जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखने से इनकार किया देश
COP26 से पहले भारत ने अमीर देशों से मांगा पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान का मुआवजा
COP26 से पहले भारत ने अमीर देशों से मांगा पर्यावरण को पहुंचाए नुकसान का मुआवजा देश
और खबरें
केंद्र सरकार
अग्निपथ योजना: चार साल बाद नियमित सेवा के लिए कैसे होगा अग्निवीरों का मूल्यांकन?
अग्निपथ योजना: चार साल बाद नियमित सेवा के लिए कैसे होगा अग्निवीरों का मूल्यांकन? देश
किन-किन मंत्रालयों, राज्यों और कंपनियों ने किया अग्निवीरों को आरक्षण और प्राथमिकता देने का ऐलान?
किन-किन मंत्रालयों, राज्यों और कंपनियों ने किया अग्निवीरों को आरक्षण और प्राथमिकता देने का ऐलान? देश
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़
अग्निपथ योजना: सिंकदराबाद हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा, व्हाट्सऐप के जरिए जुटाई थी भीड़ देश
अग्निपथ योजना: IAF ने जारी किया भर्ती का विवरण, अग्निवीरों को साल में मिलेंगी 30 छुट्टियां
अग्निपथ योजना: IAF ने जारी किया भर्ती का विवरण, अग्निवीरों को साल में मिलेंगी 30 छुट्टियां देश
युवाओं के विरोध के आगे झुकी सरकार, अग्निपथ योजना में किए पांच बड़े बदलाव
युवाओं के विरोध के आगे झुकी सरकार, अग्निपथ योजना में किए पांच बड़े बदलाव देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022