NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'शेरशाह' के बाद स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर
    मनोरंजन

    'शेरशाह' के बाद स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर

    'शेरशाह' के बाद स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 15, 2021, 06:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'शेरशाह' के बाद स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर
    स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे करण जौहर

    करण जौहर बॉलीवुड के महान फिल्ममेकर माने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐतिहासिक फिल्में दी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म 'शेरशाह' हाल ही में रिलीज हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अभिनीत यह फिल्म कैप्टन विक्रम बत्रा के शौर्य पर आधारित है। अब करण के खाते में देशप्रेम से जुड़ी एक और फिल्म जुड़ गई है। खबरों की मानें तो 'शेरशाह' के बाद वह स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की बायोपिक बनाएंगे।

    कई सालों से स्क्रिप्ट को बनाने में लगे हैं मेकर्स

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता करण गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी उषा की बायोपिक बनाने वाले हैं। इंडस्ट्री के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, "धर्मा प्रोडक्शंस एक साथ कई स्क्रिप्ट पर काम कर रहा है और उनमें से एक उषा की बायोपिक फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट को पिछले कई सालों से तैयार किया जा रहा है। प्रोडक्शन हाउस स्वतंत्रता सेनानी उषा के बारे में व्यापक शोध कर रहा है।"

    कन्नन अय्यर करेंगे फिल्म का निर्देशन

    बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अमात्य गोराडिया और प्रीतेश सोधा द्वारा लिखित नाटक 'खार खार' पर आधारित है। करण इस प्रोजेक्ट को निर्देशित करने के लिए कन्नन अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने की योजना बना रहे हैं। जहां तक इस ​​नाटक को पर्दे पर उतारने की बात है, दरब फारूकी इस पर काम कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म आलिया भट्ट की 'राजी' के तर्ज पर बनाई जाएगी।

    पहली रेडियो वूमेन के रूप में जानी जाती हैं उषा

    धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म पर काम शुरू करने पर विचार कर रही है। इस फिल्म की कास्टिंग पहले से ही चल रही है। अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है। फिल्म उषा की कहानी होगी जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान कांग्रेस रेडियो नामक एक खुफिया रेडियो सर्विस को शुरू किया था। इसके माध्यम से वह आजादी के लिए संघर्ष करने वालों को मदद करने लगी थीं। उन्हें भारत की पहली रेडियो वूमेन भी कहा जाता है।

    करण की आने वाली फिल्में

    करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों के प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। करण अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'शेरशाह' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा कियारा आडवाणी दिखी हैं। वह फिल्म 'लाइगर' का भी निर्माण कर रहे हैं। इसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। वह 'दोस्ताना 2', 'मिस्टर लेले' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया और रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    बॉलीवुड समाचार
    धर्मा प्रोडक्शंस
    बायोपिक

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश: नामीबिया से आई चीता ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 4 शावकों को जन्म दिया मध्य प्रदेश
    मारुति सुजुकी भारत निर्मित कारों के निर्यात में फिर अव्वल, 25 लाख पहुंचा आंकड़ा   मारुति सुजुकी
    SEBI-सहारा फंड से निवेशकों को 5,000 करोड़ रुपये का होगा भुगतान, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी सुप्रीम कोर्ट
    स्मिथ ने की धोनी की तारीफ, बोले- उनका हर परिस्थिति में शांत रहना है शानदार महेंद्र सिंह धोनी

    करण जौहर

    अंदर से कुछ ऐसा दिखता है करण जौहर का घर, गौरी खान ने किया है डिजाइन गौरी खान
    करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा के बीच विवाद कब और क्यों हुआ था? जानिए सबकुछ प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   कंगना रनौत
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  सिद्धार्थ मल्होत्रा

    बॉलीवुड समाचार

    'टाइगर वर्सेस पठान' में आमने-सामने होंने सलमान और शाहरुख, अगले साल शुरू होगी शूटिंग  शाहरुख खान
    जन्मदिन विशेष: विजय वर्मा ने अभिनेता बनने के लिए छोड़ दिया था अपना घर विजय वर्मा
    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा प्रियंका चोपड़ा
    #NewsBytesExplainer: फिल्मी जगत में क्या है क्रॉसओवर, स्पिन ऑफ, मूवी यूनिवर्स या रीबूट? समझिए परिभाषा #NewsBytesExplainer

    धर्मा प्रोडक्शंस

    करण जौहर ने 'द नाइट मैनेजर' के निर्देशक संदीप मोदी से किया 2 फिल्मों का सौदा करण जौहर
    इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार , निभाएंगे अहम किरदार इब्राहिम अली खान
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 9,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, 'पठान' से भी आगे   रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    करण जौहर को पिता यश के निधन के बाद मिली थीं उनकी छोड़ी हुई चिट्ठियां करण जौहर

    बायोपिक

    जानिए कौन हैं अमृता शेरगिल, जिनकी बायोपिक बना रहीं मीरा नायर बॉलीवुड समाचार
    जानिए 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ की कहानी, जिन पर फिल्म बना रहे तिग्मांशु धूलिया बॉलीवुड समाचार
    सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लाएंगे आनंद कुमार, बोले- ये बायोपिक नहीं, मुझे उसे अमर नहीं करना सुकेश चंद्रशेखर
    पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला कौन हैं, जिनकी बायोपिक में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ?  दिलजीत दोसांझ

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023