NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स
    खेलकूद

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स
    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 14, 2021, 08:10 am 1 मिनट में पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय  क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स

    15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए हैं। धोनी ICC के ये तीनों खिताब जीतने वाले विश्व के पहले और इकलौते कप्तान हैं। इसके अलावा भी उनके नाम कई उपलब्धियां और रिकार्ड्स दर्ज हैं। आइए उन पर एक नजर डालते हैं।

    धोनी की कप्तानी में भारत ने हासिल की खासी सफलता

    साल 2007 में पहली बार खेले गए टी-20 विश्व कप को धोनी की अगुवाई में भारत ने जीता। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराया था। 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल के इंतजार के बाद अपना दूसरा विश्वकप खिताब (वनडे) जीता। लगातार विदेशों में टेस्ट गंवाने और आलोचना झेलने के बावजूद धोनी की टीम ने 2013 चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। तीनों ICC टॉफी जीतने वाले वह इकलौते कप्तान हैं।

    छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन

    धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 17,000 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी अधिकांश एकदिवसीय पारी निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए खेली हैं। क्रिकेट को एक साल अलविदा कहने के बावजूद धोनी सभी प्रारूपों को मिलाकर के छठे नंबर या उससे नीचे की बल्लेबाजी करते हुए 10,000 रन का आंकड़ा छूने वाले एकमात्र क्रिकेटर बने हुए हैं। वह 10,628 रनों के साथ सबसे आगे हैं, उनके बाद मार्क बाउचर (9,365) हैं।

    सफल रन-चेज (वनडे) में धोनी के रिकॉर्ड

    वनडे क्रिकेट में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए धोनी का उम्दा औसत रहा है। वनडे में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए धोनी का 102.71 का औसत रहा है और वह इस मामले में 100 से अधिक के औसत के साथ एकमात्र क्रिकेटर हैं। इन मैचों में धोनी 47 बार नाबाद रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने सफलतापूर्वक पीछा करते हुए वनडे में 2,876 रन बनाए हैं।

    भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (टेस्ट क्रिकेट)

    धोनी को ज्यादातर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में बल्ले से योगदान के लिए जाना जाता है। हालाँकि, टेस्ट क्रिकेट में भी उनके नाम कुछ उम्दा रिकॉर्ड हैं। दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (224) बनाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में ये पारी खेली थी। कुल मिलाकर, यह किसी विकेटकीपर द्वारा तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर है।

    विकेटकीपिंग में दर्ज हैं ये रिकार्ड्स

    बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा धोनी ने विकेटकीपिंग में भी खासी सफलता हासिल की है। उनके नाम 829 शिकार हैं, जो एक विकेटकीपर द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा और भारतीयों में सर्वाधिक हैं। इसके अलावा, उन्होंने सभी प्रारूपों (195) में सबसे अधिक स्टंपिंग की हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज स्टंपिंग (0.08 सेकंड) करने का रिकॉर्ड भी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: पहली पारी में 245 रन पीछे इंग्लैंड, ऐसा रहा दूसरा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका दौरे पर कोरोना के लक्षण के बावजूद क्रुणाल की टेस्टिंग में की गई थी देरी? क्रुणाल पांड्या
    पूर्व अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से लिया संन्यास उन्मुक्त चंद
    अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी इंग्लैंड की टीम, टी-20 सीरीज खेलेगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    महेंद्र सिंह धोनी

    ट्विटर ने हटाया एमएस धोनी के अकाउंट से ब्लू टिक, जानिए क्या है कारण ट्विटर
    धोनी के जन्मदिन पर ICC ने शेयर किया खास वीडियो क्रिकेट समाचार
    #BirthdaySpecial: 40वां जन्मदिन मना रहे धोनी के अदभुत सफर पर एक नजर सौरव गांगुली
    टेस्ट में बतौर कप्तान धोनी के मुकाबले ज्यादा सफल रहे हैं कोहली, जानिए आंकड़ों में तुलना विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: भारत ने बनाए 364 रन, एंडरसन ने लिए पांच विकेट इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चोट से वापसी कर रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए अब अनिवार्य होगी NCA की हरी झंडी BCCI
    इंग्लैंड बनाम भारत, दूसरा टेस्ट: राहुल ने लगाया शतक, पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा भारत इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023