NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,667 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,667 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,667 नए मरीज, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 14, 2021
    09:26 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 38,667 नए मामले सामने आए और 478 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,21,56,493 हो गई है। इनमें से 4,30,732 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,87,673 हो गई है।

    कई दिनों से दैनिक मामले 40,000 के आसपास बने हुए हैं, जो दिखाते हैं कि दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 35,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 35,743 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,13,38,088 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 22,29,798 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 49.17 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 63,82,076 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,34,730 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 36,52,090 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 18,394 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 29,26,401 ​मामलों और 36,933 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,84,969 मामलों और 34,462 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 6,686 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 158 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 20,452 लोगों को संक्रमित पाया गया और 114 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,669 मामले सामने आए और 22 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 1,933 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 34 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 53,61,89,903 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 63,80,937 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 20.61 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 20.61 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 43.45 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.66 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.21 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 2.03 करोड़ संक्रमितों में से 5.68 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    अहमदाबाद विमान हादसे के बाद इंडिगो और स्पाइसजेट के शेयर करीब 3 प्रतिशत लुढ़के अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: ड्रीमलाइनर की सुरक्षा पर बोइंग के पूर्व इंजीनियर ने पहले जताई थी चिंता  अहमदाबाद
    अहमदाबाद विमान हादसा: पुलिस आयुक्त जीएस मलिक बोले- किसी के बचने की संभावना कम अहमदाबाद हवाई अड्डा
    अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन अहमदाबाद

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र ने किया कोरोना के आंकड़ों में संशोधन, मौतों की संख्या में किया 3,509 का इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी केरल
    महाराष्ट्र: 27 सालों से लंबित था मामला, सुनवाई से पहले ही 108 वर्षीय वृद्ध की मौत बॉम्बे हाई कोर्ट
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 35,342 नए मामले, 483 मौतें केरल

    केरल

    केरल: संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच दो दिनों में किए जाएंगे 3.75 लाख टेस्ट महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 38,949 मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 3.10 करोड़ पार महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 38,079 मामले, 560 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 41,000 से अधिक नए मामले, 518 मौतें महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस

    जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाली वैक्सीन को भारत में इस्तेमाल की मंजूरी मिली वैक्सीन समाचार
    UAE के बाद UK और स्पेन ने भारतीय यात्रियों के लिए दी यात्रा प्रतिबंधों में ढील संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    क्या है कर्नाटक में सामने आया कोरोना वायरस का 'एटा' वेरिएंट? कर्नाटक
    महाराष्ट्र में लॉकडाउन प्रतिबंधों में दी जाएगी और अधिक ढील, सरकार बना रही योजना- उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 33,000 नए मामले, 2020 मौतें कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 38,972 नए मामले, 624 मरीजों की मौत महाराष्ट्र
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,806 मरीज, कई दिनों बाद सक्रिय मामले बढ़े महाराष्ट्र
    कोरोना: तीसरी लहर की ओर बढ़ रही दुनिया, अगले 100 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण- सरकार नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025