LOADING...

13 Jun 2022


दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने हासिल की 238 रनों की बढ़त, ऐसा रहा चौथा दिन

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर 238 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

महिमा चौधरी से सोनाली बेंद्रे तक, इन अभिनेत्रियों ने कैंसर को दी मात

कैंसर एक घातक बीमारी है और भारत में इससे बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी का नाम सुनते ही कइयों का हौसला जवाब दे जाता है।

तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने एक चैट शो में कहा था कि अपने अनुशासन की वजह से एक दिन वह बॉलीवुड के खान से आगे निकल जाएंगे। ऐसा लगता है कि उन्होंने यह कर दिखाया है।

एशिया के सबसे लंबे दांत वाले हाथी 'भोगेश्वर' का निधन

एशिया के सबसे लंबे दांत वाला हाथी 'भोगेश्वर' कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के गुंद्रे रेंज में शनिवार को मृत पाया गया। उसकी मौत का कारण बढ़ती उम्र बताई गई है।

महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले

कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने फिर से गति पकड़ ली है।

महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा

भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' के तेलुगु वर्जन को अपनी आवाज देंगे चिरंजीवी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' बहुप्रतीक्षित फिल्मों की सूची में शामिल है। इस फिल्म के जरिए पहली बार पर्दे पर रियल लाइफ की जोड़ी नजर आएगी।

तमिलनाडु के ऊटी में स्थित हैं ये पांच खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं

ऊटी भारत के दक्षिण भाग में स्थित तमिलनाडु राज्य का एक बहुत ही खूबसूत हिल स्टेशन है, जो नीलगिरि की पहाड़ियों में बसा है।

विक्रांत मैसी ने शेयर किया 'सेक्टर 36' का टीजर, निठारी कांड पर आधारित है फिल्म

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म ने सोमवार को अपनी अगली फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे। सोमवार से फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

लेनोवो लीजन R7000P और R9000P गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें क्या है कीमत

लेनोवो कंपनी ने चीन में लेनोवो लीजन R7000P और लेनोवो लीजन R9000P को गेमिंग लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। इन लैपटॉप में AMD Ryzen 6000H प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

ICC वनडे रैंकिंग में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, हासिल किया चौथा स्थान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने हाल ही में वेस्टइंडीज को तीन वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। इस क्लीन स्वीप का फायदा उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी किए गए ताजा रैंकिंग में मिला है।

कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में बनना है प्रो? इस्तेमाल करें ये टॉप-5 बेस्ट गन्स

आप हाई-एंड ग्राफिक्स वाले बैटल रॉयल गेम्स खेलने वालों में से हैं, तो कॉल ऑफ ड्यूटी (COD) मोबाइल आपकी लिस्ट में जरूर शामिल होगा।

हर चार महीने में आ सकती है कोरोना महामारी की लहर, बूस्टर खुराक है महत्वपूर्ण- WHO

देश में कई महीनों तक धीमी रही कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी है। प्रतिदिन संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

ड्रग्स केस में फंसे सिद्धांत कपूर, जानिए उनसे जुड़ी अहम बातें

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने रविवार रात को शहर में एक पार्टी में छापा मारा, जिसके बाद सिद्धांत पुलिस के हत्थे चढ़े।

NEET के लिए एक माह शेष, परीक्षा पैटर्न समझकर ऐसे करें तैयारी

अगर आप चिकित्सा के ग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) में शामिल होने वाले हैं तो आपको पता होगा कि आपके पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है।

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित की

टी-20 सीरीज की समाप्ति के बाद अब ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 14 जून से वनडे सीरीज की शुरुआत होनी है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।

अब IIT से कर सकेंगे BEd, चार साल का होगा कोर्स

शिक्षक योग्यता परीक्षा (TET) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है।

फादर्स डे 2022: अपने पिता को दें ये गिफ्ट, उनके लिए यह दिन बन जाएगा खास

'फादर्स डे' हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को निःस्वार्थ सेवा और प्यार के बदले पिता को सम्मान देने के लिए जागरूक करना है।

क्या शरद पवार होंगे विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार?

देश में राष्ट्रपति चुनाव होने में मात्र एक महीने का समय बचा है और सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 650 विकेट पूरे कर लिए हैं। 39 साल के एंडरसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की है।

इंजीनियर ने किया AI बॉट का 'इंसान की तरह व्यवहार' करने का दावा, गूगल ने निकाला

इंसानों और मशीनों में बड़ा अंतर यह है कि मशीनों में भावनाएं और संवेदनाएं नहीं होतीं।

ग्वालियर में युवक ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, दोस्त को वीडियो कॉल कर लाइव दिखाया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक के नाबालिग छात्रा से रेप करने और व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए दूसरे दोस्त को उसका लाइव दिखाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

राजस्थान: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपने नंबर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं।

लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करने के पांच फायदे

प्लास्टिक की कंघी से बाल करने से बहुत बाल टूटते हैं और इससे स्कैल्प का प्राकृतिक तेल भी प्रभावित होता है।

अब तक 30 प्रतिशत नीचे गिरे LIC के शेयर, 675 रुपये हुई कीमत

सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयरों की कीमत में आज एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ ही LIC के एक शेयर की कीमत 675 रुपये से भी नीचे आ गई है जो 949 रुपये के इसकी इश्यू कीमत से लगभग 30 प्रतिशत कम है।

पैगंबर विवाद: प्रदर्शन करने वाले प्रवासियों को वापिस उनके देश भेजेगा कुवैत

कुवैत सरकार ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ देश में किए गए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले प्रवासियों को वापिस उनके देश भेजने का निर्णय किया है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: विशाखापट्टनम के आंकड़े और अन्य महत्वपूर्ण बातें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्तमान टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। यह मैच 14 जून (मंगलवार) को खेला जाएगा। 2019 के बाद इस मैदान में पहली बार कोई टी-20 मुकाबला खेला जाएगा।

व्हाट्सऐप ग्रुप्स को मिला बड़ा अपडेट, 512 मेंबर्स शामिल कर सकते हैं बीटा यूजर्स

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर ढेरों नए फीचर्स पिछले कुछ सप्ताह में देखने को मिले हैं।

लॉन्च से पहले ओप्पो रेनो 7A स्मार्टफोन का कलर और डिजाइन लीक, जानें कैसा होगा फोन

ओप्पो अपनी रेनो 7 सीरीज के तहत एक और स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका नाम ओप्पो रेनो 7A होगा। नए लीक्स में फोन की डिजाइन और कलर को लेकर खुलासा हुआ है।

ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (मई): मैथ्यूज ने जीता अवार्ड, महिलाओं में तुबा ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मई महीने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की घोषणा कर दी है। श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज को इस बार यह पुरस्कार मिला है। उन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था।

कियारा आडवाणी के बॉलीवुड में आठ साल पूरे, ये हैं आने वाली फिल्में

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' भी बड़ी हिट साबित हुई। साफ है कियारा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा चुकी हैं।

उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9,000 से अधिक पदों के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के नतीजे जारी कर दिए हैं।

मैकबुक एयर M2 और 13-इंच मैकबुक प्रो M2 में कौन है बेहतर? जानें फीचर्स

ऐपल ने 6 जून को वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2022 इवेंट में नया M2 मैकबुक एयर लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी ने 13-इंच मैकबुक प्रो में भी नई चिप M2 का इस्तेमाल किया है।

इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, डॉलर के मुकाबले 78.29 हुई कीमत

भारतीय रुपये में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोमवार को इसमें अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और इसी के साथ यह अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी

अभिनेत्री दिशा पाटनी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

लैंगिक भेदभाव का मामला, गूगल ने महिला कर्मचारियों को किया 922 करोड़ रुपये का भुगतान

सर्च इंजन कंपनी गूगल ने लैंगिक भेदभाव से जुड़े एक मामले में 18.8 करोड़ डॉलर (करीब 922 करोड़ रुपये) के सेटलमेंट का भुगतान किया है।

मां के जन्मदिन पर बधाई के लिए हॉस्टल ने नहीं दिया फोन, छात्र ने की आत्महत्या

कर्नाटक में हॉस्टल के कड़े नियमों के कारण एक नाबालिग छात्र के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। हॉस्टल के वार्डन ने मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए छात्र को फोन प्रदान नहीं किया था, जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।

फ्लिपकार्ट पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है नथिंग फोन (1), जानकारी आई सामने

लंदन की कंज्यूमर टेक कंपनी नथिंग अपना पहला स्मार्टफोन नथिंग फोन (1) लॉन्च करने के लिए तैयार है। यह फोन भारत में 12 जुलाई को पेश किया जाएगा, फोन का प्रोडक्ट पेज फ्लिपकर्ट पर लाइव है।

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स, जानिए जरुरी आंकड़े

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज को 2-1 से जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम वनडे सीरीज के लिए तैयार है। पांच मैचों की वनडे सीरीज 14 जून से शुरू होनी है।

एक साल तक यूट्यूब म्यूजिक और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री, चुनिंदा यूजर्स के लिए ऑफर

यूट्यूब अपने पुराने ग्राहकों को फ्री सर्विस के तौर पर गिफ्ट में फ्री प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रही है।

'स्क्विड गेम 2' का हुआ ऐलान, कहानी में वापस आएंगे ये किरदार

नेटफ्लिक्स की सुपरहिट ड्रामा सीरीज 'स्क्विड गेम' के अगले सीजन का हर किसी को इंतजार है।

दिल्ली विश्वविद्यालय: रामजस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 148 पदों पर भर्ती निकली है।

नेशनल हेराल्ड मामला: मार्च करते हुए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। राहुल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मार्च करते हुए दिल्ली स्थित ED कार्यालय पहुंचे और उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी इस दौरान उनके साथ रहीं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: तीसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (14 जून) को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। मेहमान टीम ने पहले दो मैच लगातार जीतते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

टेस्ट क्रिकेट में रनों के मामले में सुनील गावस्कर से आगे निकले जो रूट, जानिए आंकड़े

न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 27वां शतक लगा लिया है।

मोबाइल रीचार्ज करने पर अलग से देना होगा सरचार्ज, अब पेटीएम ने किया बदलाव

अगर आप पेटीएम ऐप की मदद से मोबाइल रीचार्ज करते हैं तो एक बुरी खबर है।

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया

अभिनेता शक्ति कपूर के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। शक्ति के बेटे और अभिनेता सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है।

TVS ने बढ़ाए अपनी इन मोटरसाइकिलों के दाम, जानिये क्या हैं नई कीमतें

TVS मोटर ने फिर एक बार अपनी कई मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है।

एयरटेल यूजर्स को मिलने लगा स्मार्ट मिस्ड कॉल अलर्ट्स फीचर, ऐसे करेगा काम

टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने सब्सक्राइबर्स के लिए 'स्मार्ट मिस्ड कॉल अलर्ट्स' फीचर लेकर आई है, जिसका इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था।

पैगंबर विवाद: प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर से हथियार मिलने का दावा, बुलडोजर चला

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश में रविवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चला।

देश में लगातार तीसरे दिन मिले 8,000 से अधिक कोरोना संक्रमित, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी

भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,084 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। ये लगातार तीसरा ऐसा दिन है जब देश में 8,000 से अधिक नए मामले आए हैं।

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान ने जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स

मुल्तान में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस (DLS) नियम की मदद से 53 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है।

12 Jun 2022


दूसरा टेस्ट: पोप और रूट ने खेली बड़ी पारियां, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दमदार वापसी की है। पहली पारी में न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए 553 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने 473/5 का स्कोर बना लिया है।

'जयेशभाई जोरदार' से 'धाकड़' तक, इस साल फ्लॉप हुईं बड़े कलाकारों की ये फिल्में

कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद से ही सिनेमाघरों का कारोबार पटरी पर आ चुका है। आए दिन नई फिल्में रिलीज हो रही हैं और सिनेमाघरों में दर्शकों का जमावड़ा देखते ही बन रहा है।

दूसरे टी-20 में भारत को हराकर दक्षिण अफ्रीका ने ली 2-0 की बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स

कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

#NewsBytesExclusive: परिवार नियोजन में महिलाओं से पिछड़े पुरुष, नसबंदी में रहा महज 0.3 प्रतिशत योगदान

आधुनिक युग में भले ही महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, लेकिन पुरुष प्रधान समाज आज भी अपना वर्चस्व बनाए रखना चाहता है।

मुंबई: कोरोना के दैनिक मामलों में 17 मई के बाद से अब तक 1,000 प्रतिशत इजाफा

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में 17 मई के बाद 1,000 प्रतिशत यानि 10 गुना से अधिक उछाल आया है।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 148 के स्कोर पर रोका, अय्यर ने बनाए सर्वाधिक 40 रन

कटक में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम की पारी 148/6 के स्कोर पर रोक दी है। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और पूरी पारी के दौरान वे तेजी से रन नहीं जुटा सके।

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान: दूसरा टी-20 जीतकर अफगानिस्तान ने हासिल की अजेय बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स

अफगानिस्तान ने हरारे में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 21 रनों से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान में नजीबुल्लाह जादरान (57) की बदौलत 170/5 का स्कोर खड़ा किया था।

जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में

थ्रिलर कहानियों की बात करें तो चाहे उपन्यास हो या फिर फिल्म, कहानी के किरदार जेल के कैदी हों तो रोमांच कुछ और ही होता है।

बच्चों के लिए इलेक्ट्रिक बाइक लाई यह मशहूर कंपनी, जानिये क्या है इसमें खास

देश-दुनिया में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर्स बनाने वाली कई कंपनियां मौजूद हैं, जो सिर्फ बड़ों के लिये ही वाहन बनाते हैं।

आत्मनिर्भर भारत: 114 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही वायुसेना, 96 देश में बनेंगे

'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए भारतीय वायुसेना 114 लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रही है जिसमें से 96 विमान भारत में बनाए जाएंगे।

दूसरा टी-20: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की पहले गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने दिल्ली में खेला गया पहला मुकाबला शानदार तरीके से जीता था।

अगले साल भारत में लॉन्च होगी फॉक्सवैगन ID.4 इलेक्ट्रिक SUV, इन फीचर्स से होगी लैस

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन भारतीय बाजार में एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी फॉक्सवैगन ID.4 SUV को अगले साल सीमित संख्या में लाने वाली है।

मध्य प्रदेश: अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर महिला पर ब्लेड से हमला, 118 टांके आए

मध्य प्रदेश के भोपाल में अश्लील और भद्दे कमेंट्स का विरोध करने पर एक महिला पर ब्लेड से हमले का मामला सामने आया है। महिला हमले में गंभीर रूप से घायल हुई और उसे 118 टांके आए हैं।

हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत

हरियाणा सरकार राज्य के जेलों में पेट्रोल पंप लगाने पर विचार कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुरुक्षेत्र जेल में एक पेट्रोल पंप खोला गया है।

सनी देओल, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की अगली फिल्म का नाम होगा 'बाप'- रिपोर्ट

बॉलीवुड में बड़े कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं। हाल में खबर आई थी कि सनी देओल, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।

सुष्मिता से रवीना टंडन तक: 90 के दशक की इन अभिनेत्रियों ने OTT पर की वापसी

पिछले कुछ समय में OTT प्लेटफॉर्म का बिजनेस कई गुना बढ़ा है। खासकर कोरोना वायरस की महामारी के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखने को मिली है।

अस्पताल में भर्ती कराई गईं कोरोना संक्रमित सोनिया गांधी, हालत स्थिर

कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को इससे संबंधित समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेडान की बिक्री में मारुति ने किया टॉप, जानिये कितनी बिकी कौन सी कार

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के चलते मई में 11,872 सेडान कारों की बिक्री हुई थी, जो इस साल मई में 33,297 यूनिट्स पहुंच गई। पिछले साल की तुलना में यह लगभग 180 प्रतिशत का उछाल है।

राखी सावंत ने पूर्व पति रितेश के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए मामला

अभिनेत्री राखी सावंत को भला कौन नहीं जानता। वह फिल्मों से अधिक अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, सिपाही की हत्या करने वाला भी शामिल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने कल पूरी रात चली मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। तीनों आतंकी पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखते हैं और कश्मीर के ही रहने वाले हैं।

राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती पर फेंकी गई स्याही

राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे पर रेप का आरोपी लगाने वाली 23 वर्षीय युवती के चेहरे पर दिल्ली में तरल पदार्थ फेंका गया है।

ED के सामने राहुल गांधी की पेशी कल, कांग्रेस का बड़े प्रदर्शन का ऐलान

सोमवार को नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने राहुल गांधी की पेशी के समय कांग्रेस ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है।

टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं पिछले साल संन्यास लेने वाले मोईन अली

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए हैं। अली ने पिछले साल सितंबर में ही टेस्ट से संन्यास लिया था। उन्होंने संन्यास लेते समय अपने लिमिटेड ओवर्स करियर को लंबा करने की बात कही थी।

रेनो की गाड़ियों पर मिल रही 94,000 रुपये तक की छूट, जानिए ऑफर

जून महीने में कई कार निर्माता अपने मॉडलों पर भारी छूट प्रदान कर रही हैं। अब फ्रांस की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी रेनो भारतीय बाजार में अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए चुनिंदा गाड़ियों पर इस महीने 94,000 रुपये तक की छूट दे रही है।

दिल्ली की गफ्फार मार्केट में भीषण आग, 15 से ज्यादा दुकानों को पहुंचा नुकसान

दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित गफ्फार मार्केट में रविवार को भीषण आग लग गई है।

अक्षय की 'सम्राट पृथ्वीराज' जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

अक्षय कुमार की पीरियड ड्रामा फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। दर्शकों की कमी के चलते इसके कई शोज रद्द किए गए हैं। फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में आई थी।

अनुराग बसु की कैंसर से लड़ाई, डॉक्टरों ने कहा था सिर्फ दो हफ्ते बची है जिंदगी

हाल ही में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित थीं। अब फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कैंसर से लड़ाई का अपना अनुभव साझा किया है।

राजस्थान के बूंदी में स्थित ये पांच पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन

राजस्थान में स्थित बूंदी एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है, जो खूबसूरत परिदृश्यों के बीच एक शांतिपूर्ण और आरामदेह छुट्टी बिताने के लिए एक आदर्श स्थान है।

कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन मिले 8,000 से ज्यादा मरीज

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

केवल प्रो मॉडल्स और ओप्पो फ्लैगशिप फोन्स में मिलेगा खास वनप्लस फीचर, बड़ा बदलाव

चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस के डिवाइसेज की पहचान उनमें मिलने वाले फिजिकल अलर्ट स्लाइडर की वजह से भी है।

उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलने शुरू हो गए हैं।

क्या 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी सारा अली खान?

अभिनेता आयुष्मान खुराना पिछले कुछ समय से फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

मानसून के दौरान इन पेय का जरूर करें सेवन, शरीर होगा डिटॉक्स

कई लोग मानसून के दौरान गर्मागर्म समोसा और चाट-पकौड़ी खाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ऐसे खाद्य पादर्थों के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है और ये टॉक्सिन के स्तर को भी बढ़ा सकता है।

10,000 रुपये से कम कीमत वाले पांच बेहतरीन स्मार्टफोन, जानें इनके फीचर्स

भारत में किफायती यानी कम दाम में अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ गई है। आईफोन और वनप्लस को छोड़कर ज्यादातर कंपनियों के ऐसे स्मार्टफोन बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है।