NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर
    उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर (फाइल फोटो)

    उत्तर प्रदेश: हिंसक प्रदर्शनों के आरोपियों की संपत्तियों पर चले बुलडोजर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 12, 2022
    08:33 am

    क्या है खबर?

    शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलने शुरू हो गए हैं।

    शनिवार को सहारनपुर जिले में शांति और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के दो आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चले। इसी तरह कानपुर में एक आरोपी की ताजा बनाई गई इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।

    प्रशासन का कहना है कि बिना उचित मंजूरियों के इन संपत्तियों का निर्माण किया गया था।

    पृष्ठभूमि

    शुक्रवार को क्या हुआ था?

    अब भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उनके बाद दिल्ली भाजपा से जुड़े नवीन कुमार जिंदल ने भी ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की।

    इन टिप्पणियों से आहत मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को कई शहरों में प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, हाथरस और सहारनपुर आदि जिलों में ये प्रदर्शन हिंसक हो गए और कई जगह पत्थरबाजी हुई थी।

    कार्रवाई

    सहारनपुर में दो आरोपियों के अवैध निर्माण ढहाए गए

    शनिवार को सहारनपुर में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच स्थानीय प्रशासन ने हिंसा के आरोपी मुजम्मिल और अब्दुल वकीर के घरों पर बने अवैध निर्माण को नष्ट किया। पुलिस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलडोजर घरों के बाहर बने गेट और दीवार को तोड़ रहे हैं।

    प्रशासन का दावा है कि ये अवैध निर्माण थे।

    बता दें कि सहारनपुर से अब तक कुल 64 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    कार्रवाई

    कानपुर में भी चला पीला पंजा

    कानपुर में विवादित बयान के खिलाफ 3 जून को हिंसा हुई थी। पुलिस ने शनिवार को इस हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी के करीबी और भूमाफिया बताए जा रहे मोहम्मद इश्तियाक की इमारत को ढहा दिया। यह इमारत हिंसा वाली जगह से करीब तीन किलोमीटर दूर थी।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि इस इमारत में हिंसा के मुख्य आरोपी हाशमी का पैसा लगा हुआ था।

    जानकारी

    अब तक 230 से अधिक गिरफ्तारियां

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंसक प्रदर्शनों के मामले में अब तक उत्तर प्रदेश में 230 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सात जिलों में हिंसा के 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें गंभीर अपराधों की धाराएं लगाई गई हैं।

    आदेश

    दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हिंसा के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि साजिशकर्ताओं और अभियुक्तों की पहचान कर यथाशीघ्र गिरफ्तारी की जाए। CCTV फुटेज की गहनता से जांच करें। ऐसे लोगों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) या गैंगस्टर के नियमों के तहत नियम-संगत कार्यवाही की जाए।

    उन्होने निर्देश दिया कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए।

    निर्देश

    बुलडोजर को लेकर क्या बोले योगी?

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलडोजर की कार्रवाई पेशेवर अपराधियों और माफियाओं के विरुद्ध है। यह कार्रवाई सतत जारी रखी जाए। प्रदेश में किसी गरीब के घर पर गलती से भी कोई कार्रवाई नहीं होगी।

    योगी ने आदेश दिया कि यदि किसी गरीब असहाय व्यक्ति ने किन्हीं कारणों से अनुपयुक्त स्थान पर आवास निर्माण करा लिया है, तो पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा उसका समुचित व्यवस्थापन किया जाए, फिर अन्य की कार्रवाई हो।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    योगी आदित्यनाथ
    कानपुर
    उत्तर प्रदेश
    नुपुर शर्मा

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    योगी आदित्यनाथ

    प्रवासी मजदूरों पर प्रधानमंत्री के दावे को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और योगी नरेंद्र मोदी
    उत्तर प्रदेश: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, मुफ्त बिजली और सिलेंडर सहित किए बड़े वादे उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 11 जिलों में पहले चरण का मतदान कल, 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: 10 मार्च के बाद राज्य में फिर से चलेगा बुलडोजर- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश की राजनीति

    कानपुर

    विकास दुबे एनकाउंटर: राजनेताओं से लेकर मारे गए पुलिसवालों के परिवारों तक, जानिए किसने क्या कहा मध्य प्रदेश
    पुलिस कब कर सकती है एनकाउंटर, क्या हैं गाइडलाइंस? सुप्रीम कोर्ट
    उत्तर प्रदेश: विकास दुबे के एनकाउंटर पर ग्रामीणों ने मनाई खुशी, बोले- मिल गई नई आजादी उत्तर प्रदेश
    विकास दुबे का साथी गुड्डन तिवारी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले में था शामिल उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश

    ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में मिला त्रिशूल, डमरू और शेषनाग की आकृति- पूर्व कोर्ट कमिश्नर वाराणसी
    क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद और 1968 में हुए किस समझौते को दी गई चुनौती? मथुरा
    ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस वाराणसी
    लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा लखनऊ

    नुपुर शर्मा

    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं? कतर
    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार सऊदी अरब
    कुवैत: पैगंबर पर भाजपा प्रवक्ता के बयान के विरोध में सुपरमार्केट से हटाए गए भारतीय उत्पाद कुवैत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025