NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन मिले 8,000 से ज्यादा मरीज
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन मिले 8,000 से ज्यादा मरीज
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में लगातार दूसरे दिन मिले 8,000 से ज्यादा मरीज

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 12, 2022
    09:38 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

    देश में बीते दिन 8,582 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब लंबे समय बाद दैनिक मामले 8,000 से ज्यादा रहे हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,32,22,017 हो गई है। इनमें से 5,24,761 मरीजों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 44,513 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 4,435 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 4,435 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,26,52,743 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है।

    कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,16,179 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 85.48 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना संक्रमण

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 79,07,631 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,47,868 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में बीते रविवार तक 65,69,058 ​लोगों को संक्रमित पाया गया था और 69,803 मौतें हुई थीं।

    39,55,871 मामलों और 40,066 मौतों के साथ कर्नाटक और 34,57,133 मामलों और 38,025 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कोरोना संकट

    दिल्ली में फिर बढ़ने लगे मामले

    देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई के बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं।

    बीते दिन शहर में 795 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जो कि एक दिन पहले से 140 अधिक हैं।

    दिल्ली में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ने लगी है जो एक नई लहर का संकेत हो सकता है। शहर की टेस्ट पॉजिटिविटी रेट चार प्रतिशत को पार करके 4.11 प्रतिशत हो गई है।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 1,95,07,08,541 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 13,04,427 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 53.50 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 53.50 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 63.09 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.55 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.11 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 3.14 करोड़ संक्रमितों में से 6.68 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल

    महाराष्ट्र

    भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित ओडिशा
    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    महाराष्ट्र: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पर देशद्रोह का मामला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया उद्धव ठाकरे
    MHT-CET के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव शिक्षक योग्यता परीक्षा

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला भारत की खबरें
    कई देशों में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के मामले, ब्रिटेन ने समलैंगिकों को चेताया अमेरिका
    कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी अरब ने अपने नागरिकों की भारत यात्रा पर लगाई रोक विश्व स्वास्थ्य संगठन
    दिल्ली सामूहिक आत्महत्या: परिवार ने यूट्यूब से सीखा था घर को गैस चैंबर बनाने का तरीका दिल्ली

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1,335 नए मामले, 52 मौतें दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में नए मामलों में गिरावट जारी, बीते दिन मिले 1,260 नए मरीज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,096 मरीज, विश्व में संक्रमितों की संख्या 46 करोड़ पार कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: चीन में नहीं थम रहा प्रकोप, बीते दिन मिले 13,000 से अधिक संक्रमित चीन समाचार

    वैक्सीनेशन अभियान

    दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2,075 नए मामले, 71 मौतें दर्ज कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 1,761 नए मरीज, जारी है सक्रिय मामलों में गिरावट कोरोना वायरस
    कोरोना: ओमिक्रॉन वेरिएंट से जुड़ी तीन गलत सूचनाओं को लेकर WHO ने किया आगाह विश्व स्वास्थ्य संगठन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025