NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पैगंबर विवाद: प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर से हथियार मिलने का दावा, बुलडोजर चला
    अगली खबर
    पैगंबर विवाद: प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर से हथियार मिलने का दावा, बुलडोजर चला
    प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर (तस्वीर- @themaktab)

    पैगंबर विवाद: प्रयागराज में हिंसा के आरोपी के घर से हथियार मिलने का दावा, बुलडोजर चला

    लेखन मुकुल तोमर
    Jun 13, 2022
    10:06 am

    क्या है खबर?

    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश में रविवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर चला।

    प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी बताए जा रहे जावेद मोहम्मद के घर को कल बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।

    पुलिस ने दावा किया है कि तोड़े जाने से पहले जावेद के घर से गैरकानूनी हथियार और आपत्तिजनकर पोस्टर बरामद किए गए।

    जावेद और उनके परिवार ने मामले में उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है।

    बयान

    जावेद के घर से मिली दो पिस्टल और कुछ कारतूस- पुलिस

    प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (SP) अजय कुमार ने कहा, "हमें (जावेद के घर से) 12 बोर की एक अवैध पिस्टल, 315 बोर की एक और पिस्टल, कुछ कारतूस और कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो माननीय कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियों को दर्शाते हैं।"

    नोटिस

    गिराने से कुछ घंटे पहले ही चिपकाया गया था जावेद के घर पर नोटिस

    बता दें कि जावेद का घर गिराए जाने से कुछ घंटे पहले ही उनके घर पर एक नोटिस चिपकाया गया था जिसमें ग्राउंड और पहले फ्लोर पर अवैध निर्माण का दावा किया गया।

    इसमें यह भी कहा गया कि जावेद को मई में भी एक नोटिस दिया गया था जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया।

    प्रयागराज के जिलाधिकारी संजय खत्री ने बताया कि प्रशासन अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करता रहता है और ये सामान्य प्रक्रिया है।

    दूसरा पक्ष

    जावेद के परिजनों ने खारिज किया अवैध निर्माण का आरोप, कहा- नोटिस नहीं मिला

    जावेद के परिजनों ने अवैध निर्माण के प्रशासन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें इस संबंध में आज तक कोई नोटिस नहीं मिला।

    वकीलों के एक समूह ने भी मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। इसमें दावा किया गया है कि जावेद के घर को गिराना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि घर जावेद की पत्नी के नाम है और परिवार को अवैध निर्माण के संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला।

    हिंसा

    क्या है प्रदर्शन के दौरान हिंसा का पूरा मामला?

    पैगंबर के खिलाफ भाजपा नेताओं की टिप्पणियों के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे।

    इन प्रदर्शनों के दौरान झारखंड के रांची, कोलकाता के हावड़ा और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और सहारनपुर में हिंसा हुई थी।

    हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस लगभग 250 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं शनिवार को सहारनपुर में भी आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाई गई थीं।

    विवादित बयान

    भाजपा नेताओं ने क्या कहा था?

    भाजपा से निलंबित हो चुकीं नुपुर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी।

    इसके बाद दिल्ली भाजपा से जुड़े और अब पार्टी से निष्कासित हो चुके नवीन कुमार जिंदल ने भी पैंगबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी।

    विवाद बढ़ने पर भाजपा ने दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। नुपुर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया, वहीं जिंदल को तो पार्टी से बाहर ही निकाल दिया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश पुलिस
    प्रयागराज
    पैगंबर विवाद

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    उत्तर प्रदेश

    ज्ञानवापी मस्जिद मामला: सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी जिला न्यायालय में ट्रांसफर किया केस वाराणसी
    लखनऊ: 10 दिनों तक मां के शव के साथ रही बेटी, पुलिस ने आकर खुलवाया दरवाजा लखनऊ
    उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान, गर्मी से मिलेगी राहत दिल्ली
    UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती नौकरियां

    उत्तर प्रदेश पुलिस

    राहुल और प्रियंका गांधी समेत पांच लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिली उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी हिंसा: पुलिस ने कई घंटे की पूछताछ के बाद आशीष को किया गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: नाबालिग से रेप मामले में पिता समेत सात आरोपी गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने लीखमपुर खीरी हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को ठहराया जिम्मेदार उत्तर प्रदेश

    प्रयागराज

    कुंभ मेले के लिए जियो लाई नया हैंडसेट, मिलेंगे ये खास फीचर्स रिलायंस जियो
    कुंभ में पहली बार निकली 'किन्नर अखाड़े' की देवत्व यात्रा, देखने के लिए उमड़ी भीड़ कुंभ मेला
    #KumbhMela2019: मेले में रुकने के लिए Rs. 650 से Rs. 35,000 तक टेंट, ऐसे करें बुक योगी आदित्यनाथ
    कुंभ मेलाः सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, कई टेंट जलकर राख आग त्रासदी

    पैगंबर विवाद

    भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा का पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान, मुंबई में केस दर्ज मुंबई पुलिस
    भाजपा की विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई, नूपुर शर्मा निलंबित दिल्ली
    विवादित बयान के कारण भाजपा ने निलंबित होने वाली नुपुर शर्मा कौन हैं? कतर
    पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान: सऊदी अरब ने भी जताई आपत्ति, भारत का OIC पर पलटवार सऊदी अरब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025