NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुराग बसु की कैंसर से लड़ाई, डॉक्टरों ने कहा था सिर्फ दो हफ्ते बची है जिंदगी
    अगली खबर
    अनुराग बसु की कैंसर से लड़ाई, डॉक्टरों ने कहा था सिर्फ दो हफ्ते बची है जिंदगी
    2004 में ब्लड कैंसर से पीड़ित थे अनुराग बसु

    अनुराग बसु की कैंसर से लड़ाई, डॉक्टरों ने कहा था सिर्फ दो हफ्ते बची है जिंदगी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 12, 2022
    10:29 am

    क्या है खबर?

    हाल ही में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने खुलासा किया था कि वह कैंसर से पीड़ित थीं। अब फिल्म निर्देशक अनुराग बसु ने कैंसर से लड़ाई का अपना अनुभव साझा किया है।

    'लूडो' निर्देशक अनुराग को 2004 में ब्लड कैंसर का पता चला था। डॉक्टरों ने कहा था कि वह सिर्फ दो हफ्ते और जी पाएंगे।

    अनुराग को खुशी है कि वह इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। बुरे समय में इंडस्ट्री के लोगों ने उनकी बहुत सहायता की थी।

    डायग्नॉसिस

    ऐसे हालात में कैंसर का पता चला

    एक डिजिटल शो में अनुराग ने बताया कि पहले तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उनके मुंह से खून निकलता था, लेकिन वह अस्पताल जाना टालते रहे और अपनी फिल्मों में व्यस्त रहे।

    बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वह सिर्फ दो हफ्ते जी सकते हैं।

    जिस वक्त अनुराग को ब्लड कैंसर होने का पता चला, उनकी पत्नी सात महीने की गर्भवती थीं। उनसे यह बात छिपा ली गई। बाद में टीवी से उन्हें यह खबर पता चली।

    दर्द

    तकलीफों से भरी थी यह लड़ाई

    दवाइयां ठीक से काम न करने की वजह से उनकी हालत खराब होती रही। उनके अंगों से काफी खून बह रहा था। उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके माता-पिता उनको देख नहीं पाते थे।

    30 दिन लीलावती अस्पताल में रहने के बाद उन्हें कैंसर के अस्पताल, टाटा अस्पताल ले जाया गया। वहां सुनील दत्त की मदद से उन्हें बेड मिल सका।

    अनुराग कहते हैं, उस वक्त इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनके लिए रक्तदान किया था।

    तंगी

    पैसे कमाने के लिए करते रहे काम

    आनुराग ने कहा कि कीमोथेरपी की वजह से वह आर्थिक संकट में पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने पैसों के लिए कुछ टीवी शो का निर्देशन किया।

    इमरान हाशमी स्टारर 'गैंगस्टर' फिल्म का निर्देशन भी अनुराग ने कीमोथरेपी लेते हुए ही किया था।

    बुरे दौर में इंडस्ट्री के उनके दोस्तों ने उनकी हर संभव मदद की।

    अनुराग कहते हैं कि उन्हें पता भी नहीं है कि उनके अंदर किस-किस का खून दौड़ रहा है।

    करियर

    करियर में शामिल हैं ये फिल्में

    अनुराग टीवी पर 'सुपर डांसर' और 'इंडियास बेस्ट ड्रामेबाज' जैसे रिऐलिटी शो जज कर चुके हैं।

    उन्होंने 'मर्डर', 'गैंगस्टर', 'काइट्स', 'बर्फी', 'जग्गा जासूस' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

    अनुराग की पिछली फिल्म 'लूडो', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 2020 में आई इस फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा जैसे सितारे नजर आए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    फिल्म और टीवी जगत के कई सितारे कैंसर को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। इससे साफ है कैंसर से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। महिमा चौधरी, सोनाली बेंद्रे, छवि मित्तल, ताहिरा कश्यप, मनीषा कोइराला जैसे सितारे ये जंग जीत चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    कैंसर
    अनुराग बसु

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' ने पहले दिन कमाए 11 करोड़ रुपये मानुषी छिल्लर
    'जवान' में शाहरुख खान के लुक की 'डार्कमैन' से हो रही तुलना शाहरुख खान
    सेट मैक्स पर कुछ दिनों की मेहमान है 'सूर्यवंशम', फिर इस चैनल पर दिखेगी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन

    कैंसर

    मलेरिया की तुलना में वायु प्रदूषण से 19 गुना अधिक मौतें, वैज्ञानिकों ने बताया महामारी चीन समाचार
    ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस मुंबई
    ऐसे ऋषि कपूर की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं नीतू कपूर बॉलीवुड समाचार
    सिगरेट बनाने वाली कंपनी ने तैयार की कोरोना वायरस की वैक्सीन, इंसानी ट्रायल बाकी लंदन

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    सुपर डांसर 4 के ऑनलाइन ऑडिशन हुए शुरू, इस तरह करें रजिस्ट्रेशन शिल्पा शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025