लेनोवो लीजन R7000P और R9000P गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें क्या है कीमत
क्या है खबर?
लेनोवो कंपनी ने चीन में लेनोवो लीजन R7000P और लेनोवो लीजन R9000P को गेमिंग लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। इन लैपटॉप में AMD Ryzen 6000H प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
लेनोवो ने लीजन R7000P और लीजन R9000P लेपटॉप को Nvidia GeForce के ग्राफिक्स से लैस किया है।
यह लैपटॉप 165Hz डिस्प्ले के साथ और इसमें Nahimic ऑडियो की सुविधा से लैस है। दोनों ही लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करते हैं।
डिस्प्ले
लेनोवो लीजन R7000P लैपटॉप में है 15.6 इंच की QHD+ डिस्प्ले
लेनोवो लीजन R7000P लैपटॉप में 15.6 इंच की QHD+ (2,560x1,440 पिक्सल) 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसे 165Hz रिफ्रेश रेट और 100 प्रतिशत sRGB कलर का सपोर्ट है। डिस्प्ले को डॉल्बी विजन के साथ भी जोड़ा गया है, जिसमें DC डिमिंग सपोर्ट है।
यह लैपटॉप Nvidia GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स के साथ AMD Ryzen R7 6800H प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप को 16GB की DDR5 रैम से जोड़ा गया है।
स्टोरेज
लैपटॉप 512GB SSD स्टोरेज के साथ हुआ है पेश
कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो लीजन R7000P लैपटॉप में वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, तीन USB टाइप-C, तीन USB 3.2 Gen 1, 3.5mm का ऑडियो कनेक्टर, एक HDMI 2.1 और एक ईथरनेट पोर्ट शामिल हैं।
लैपटॉप को 512GB SSD स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
लीजन R7000P में 80Whr की बैटरी दी गई है, जो USB टाइप-C इंटरफेस पर 135W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसके अलावा लैपटॉप की मोटाई 19.9mm है।
स्पेसिफिकेशन
लेनोवो लीजन R9000P लेपटॉप के स्पेसिफिकेशन
लेनोवो लीजन R9000P में 16 इंच की QHD+ (2,560x1,600 पिक्सल) 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसे 165Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को डॉल्बी विजन के साथ भी जोड़ा गया है. जिसमें DC डिमिंग सपोर्ट है।
यह लैपटॉप Nvidia GeForce RTX 3070 Ti ग्राफिक्स के साथ AMD Ryzen R7 6800H प्रोसेसर से लैस है। लैपटॉप को 16GB की DDR5 रैम से जोड़ा गया है।
इस लैपटॉप के कनेक्टिविटी विकल्प लीजन R7000P के समान है।
कीमत
जानें लेनोवो लीजन R7000P और R9000P की कीमत
लीजन R7000P लैपटॉप Nvidia GeForce RTX3050 ग्राफिक्स वाले वेरिएंट की कीमत CNY 7,599 (लगभग 88,200 रुपये) है। Nvidia GeForce RTX 3050 Ti ग्राफिक्स वेरिएंट की कीमत CNY 7,899 (लगभग 91,700 रुपये) है।
लीजन R9000P लैपटॉप Nvidia GeForce RTX3060 ग्राफिक्स वेरिएंट की कीमत CNY 9,499 (लगभग 1,10,300 रुपये) है। Nvidia GeForce RTX3070Ti ग्राफिक्स वाले वेरिएंट की कीमत CNY 11,699 (लगभग 1,35,800 रुपये) है।
यह लैपटॉप 17 जून से खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
लेनोवो की स्थापना 1 नवंबर 1984 को लियू चुआनझी ने दस इंजीनियरों के एक समूह और लगभग 30,000 डॉलर या 200,000 युआन के साथ की थी। लेनोवो ने 1990 में पहला लीजेंड-ब्रांडेड पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च किया थ।