NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा
    भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा।

    महाराष्ट्र: नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर पहले हुई युवक की पिटाई, फिर पुलिस ने दबोचा

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 13, 2022
    08:13 pm

    क्या है खबर?

    भाजपा की पूर्व नेता नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी।

    इसके बाद एक अन्य शख्स की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ घृणा फैलाने का मामला भी दर्ज किया है।

    मामला

    युवक ने नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट

    भिवंडी थाना पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साद अशफाक अंसारी नाम के युवक ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई।

    उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में अंसारी के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने उसे घर से बाहर निकालकर कलमा पढ़ाया और उसकी पिटाई भी कर दी।

    कार्रवाई

    पुलिस ने अंसारी को गिरफ्तार किया

    अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने अंसारी को हिरासत में लेकर लोगों को शांत किया। उसके बाद फराज फजल बहाउद्दीन उर्फ ​​बाबा ने थाने पहुंचकर अंसारी के खिलाफ शिकायत दे दी।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153A (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर दो समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज करते हुए अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

    अन्य कार्रवाई

    मारपीट करने वालों के खिलाफ भी शुरू की कार्रवाई

    अधिकारी ने बताया कि अंसारी के साथ मारपीट करने के मामले में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए इलाके में लगे CCTV की फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। क्षेत्र में किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

    पृष्ठभूमि

    नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद से बढ़ा विवाद

    बता दें कि 27 मई को नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैंगबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उनके बाद नवीन कुमार जिंदल ने भी सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी कर दी थी।

    उसके बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हिंसा भड़क गई और खाड़ी देशों में सोशल मीडिया पर सबसे बड़ा मुद्दा बन गई।

    विवाद बढ़ने पर भाजपा ने नुपुर को पार्टी से निलंबित और जिंदल को निष्कासित कर दिया।

    प्रदर्शन

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भारत में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए थे।

    उत्तर प्रदेश के कानपुर के बाद प्रयागराज, सहारनपुर सहित कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए थे।

    इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शन किया गया था। कई जगहों पर कानून व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा था।

    मामले में अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    ठाणे
    उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र पुलिस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    2025 होंडा CB350 पर छूट घोषित, जानिए कब तक मिलेगा फायदा  होंडा
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, जानिए कब और कहां देखें  राणा दग्गुबाती
    भारत ने 2024-25 में केवल 7 अंतरिक्ष मिशन किए लॉन्च, जानिए कितना तय किया था लक्ष्य अंतरिक्ष

    महाराष्ट्र

    MHT-CET: JEE मेन और NEET के कारण महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा टली संयुक्त प्रवेश परीक्षा
    महाराष्ट्र: सांसद नवनीत राणा और उनके पति पर देशद्रोह का मामला, न्यायिक हिरासत में भेजा गया उद्धव ठाकरे
    MHT-CET के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव शिक्षक योग्यता परीक्षा
    क्या है महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद? उद्धव ठाकरे

    ठाणे

    मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट, मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी मुंबई
    अमानवीय! होमवर्क नहीं करने पर मासूम से लगवाई गई 450 उठक-बैठक, अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती महाराष्ट्र
    मुंबई: प्रज्ञा ठाकुर को गिरफ्तार करने वाले परमबीर सिंह ने संभाली नए पुलिस कमिश्नर की कमान मुंबई
    मुंबई के पास बचा है केवल 42 दिन का पीने का पानी, अच्छे मानसून से आस मुंबई

    उत्तर प्रदेश

    UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती नौकरियां
    उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती: धोखाधड़ी के आरोप में 100 से अधिक गिरफ्तार, SIT जांच की मांग उत्तर प्रदेश पुलिस
    इलाहाबाद हाई कोर्ट का आरोपी को अनोखा आदेश, राहगीरों को पिलाना होगा पानी और शरबत उत्तर प्रदेश पुलिस
    2020 में 7 राज्यों में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण रही कोरोना महामारी महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: 10 वर्षीय लड़की से महीनों बलात्कार करता रहा 12 वर्षीय लड़का, गर्भवती हुई पीड़ित तमिलनाडु
    महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी और RSS के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट के लिए शख्स गिरफ्तार नरेंद्र मोदी
    गांजा पीने के लिए कारखाने में घुसे चार लोग, मालिक ने रोका तो कर दी हत्या महाराष्ट्र
    पैरोल पर बाहर चल रहा मुंबई बम धमाकों का आरोपी 'डॉक्टर बम' फरार! मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025