NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले
    देश

    महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले

    महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले
    लेखन भारत शर्मा
    Jun 13, 2022, 09:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े सक्रिय मामले
    महाराष्ट्र में 10 दिन में 241 प्रतिशत बढ़े कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले।

    कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने फिर से गति पकड़ ली है। हालत यह है कि महज 10 दिनों में ही यहां सक्रिय मामलों की संख्या में 241 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। राज्य में सक्रिय मामलों की सबसे अधिक संख्या राजधानी मुंबई में है और यहां के अस्पतालों में भर्ती होने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या में भी 200 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखी गई है।

    इस तरह से बढ़ी सक्रिय मामलों की संख्या

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 3 जून को राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5,127 थी, जो 13 जून को 241 प्रतिशत के इजाफे के साथ 17,480 पर पहुंच गई। यानी राज्य में पिछले 10 दिन में सक्रिय मामलों की संख्या में 12,353 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से 11,000 से अधिक सक्रिम मामले अकेले मुंबई में हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य में फिर से महामारी पैर पसारने लगी है।

    महाराष्ट्र में पिछले महीने की तुलना में ढाई गुना बढ़ी संक्रमण की रफ्तार

    महाराष्ट्र में मई में संक्रमण के कुल 9,354 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से सबसे ज्यादा 5,980 मुंबई में आए थे। उस दौरान कुल 17 मौतें दर्ज की गई थी। उसके बाद 1 से 12 जून के बीच संक्रमितों की संख्या ढाई गुना बढ़कर 23,941 पर पहुंच गई है। इनमें से 14,945 मामले में मुंबई में सामने आए हैं। इन 12 दिनों में 12 नई मौतें भी दर्ज की गई है, जो सरकार के लिए चिंता का विषय है।

    मुंबई में 200 प्रतिशत बढ़ी अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या

    बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के अस्पतालों में प्रतिदिन भर्ती होने वाले कोरोना मरीजों की संख्या 37 से बढ़कर 111 पर पहुंच गई है। यानी यानी 10 दिनों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में 200 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

    मरीजों में दिखाई दे रहे हैं हल्के लक्षण- डॉ भाईसारे

    मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुनील भाईसारे ने कहा कि भले ही कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है, लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में हल्के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है। अगर उन्हें किसी तरह की शिकायत आती है तो केवल पैरासिटामोल और अन्य सहायक उपचार दे रहे हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने की स्कूली बच्चों का वैक्सीनेशन बढ़ाने की अपील

    बढ़ते मामलों के बीच दोपहर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतते हुए कोरोना से बचाव के नियमों का पालना करना चाहिए। उन्होंने राज्यों से निगरानी जारी रखने, नए वेरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सीक्वेंंसिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए जांच, पहचान, उपचार और वैक्सीनेशन पर जोर देने तथा स्कूली बच्चों का वैक्सीनेशन बढ़ाने की अपील की है।

    महाराष्ट्र में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

    महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 1,885 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। इनमें से 1,118 मामले अकेले मुंबई में दर्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,12,462 पर पहुंच गई है। इनमें से 1,47,871 की मौत हो चुकी है। हालांकि, राज्य की मृत्यु दर अभी भी 1.86 पर बनी हुई है, लेकिन संक्रमण के बढ़ते मामलों ने सरकार और चिकित्सा विशेषज्ञों को चिंतित कर रखा है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 8,084 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हुई। ये लगातार तीसरा ऐसा दिन है जब देश में 8,000 से अधिक नए मामले आए हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,32,30,101 हो गई है। इनमें से 5,24,771 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 47,995 हो गई है। विशेषज्ञों ने देश में एक छोटी लहर की शुरूआत की आशंका जताई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    मनसुख मांडविया
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें मुंबई
    लद्दाख: 'पठान' दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले सिनेमाघर में दिखाई गई शाहरुख खान
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: रुतुराज गायकवाड़ हुए चोटिल, पूरी टी-20 सीरीज से बाहर- रिपोर्ट रुतुराज गायकवाड़
    सूर्यकुमार यादव चुने गए 'ICC मेंस टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए उनके आंकड़े इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    मुंबई

    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका
    भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई पनडुब्बी INS वागीर, जानें इसमें क्या है खास भारतीय नौसेना

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल
    बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर छिड़ा विवाद क्या है? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार उद्धव ठाकरे

    मनसुख मांडविया

    चीन समेत 6 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य हुई नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं? कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: चीन समेत पांच देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य होगा RT-PCR टेस्ट कोरोना वायरस
    दिल्ली में दाखिल हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी कर रहे हैं नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा

    कोरोना वायरस

    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार
    कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि, 10 दिन की शूटिंग के लिए थे 20 करोड़ रुपये कार्तिक आर्यन
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक विश्व स्वास्थ्य संगठन

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023