NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत
    देश

    हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत

    हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 12, 2022, 04:45 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत
    हरियाणा: जेलों में पेट्रोल पंप खोल रही सरकार, कुरुक्षेत्र से हुई शुरुआत

    हरियाणा सरकार राज्य के जेलों में पेट्रोल पंप लगाने पर विचार कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुरुक्षेत्र जेल में एक पेट्रोल पंप खोला गया है। 31 मई से शुरू हुआ यह पंप कैदियों द्वारा संचालित होता है और यहां कोई भी आकर अपने वाहन में ईंधन डलवा सकता है। कुरुक्षेत्र के बाद अब अंबाला (दो पेट्रोल पंप), यमुनानगर, करनाल, झज्जर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, जींद और हिसार के भी जेलों में पेट्रोल पंप खोलने की तैयारी है।

    क्या है यह योजना?

    तेलंगाना की तर्ज पर हरियाणा सरकार ने जेलों में पेट्रोल पंप खोलने का विचार अपनाया है। ये पेट्रोल पंप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ साझेदारी में खोले जाएंगे। इन पेट्रोल पंपों पर केवल उन्हीं कैदियों को काम करने की इजाजत होगी, जो अपनी सजा का एक बड़ा हिस्सा जेल में गुजार चुके हैं। अंडरट्रायल कैदियों को यहां काम नहीं करने दिया जाएगा। इस योजना का मकसद कैदियों को समाज का हिस्सा बनाना है।

    समाज में संदेश देने की कोशिश- चौटाला

    इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, राज्य के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने बताया कि जेलर यह सुनिश्चित करेंगे कि कैदियों की ट्रेनिंग पूरी हो जाए। उसके बाद उनके बर्ताव को देखते हुए रोटेशनल आधार पर ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जब लोग पेट्रोल पंपों पर आएंगे तो वो देखेंगे कि कैदी भी आम लोगों की तरह काम कर सकते हैं। इससे एक संदेश जाएगा कि कैदियों में सुधार और उनका पुनर्वास हो सकता है।

    कैदियों को मिलेगा भत्ता

    पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कैदियों को जेल मैनुअल के हिसाब भत्ता मिलेगा। इन पंपों से होने वाले मुनाफे को कैदियों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किए गए पेट्रोल पंप पर रोजाना चार लाख रुपये के तेल की बिक्री हो रही है। यह पेट्रोल पंप अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग डेढ किलोमीटर दूर पीपली-कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित है। यह सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

    उत्तर भारत का ऐसा पहला पेट्रोल पंप

    कुरुक्षेत्र जेल के अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा, "हम अब इसे सुबह 6 से रात 11 बजे तक खुला रखने और बिक्री को 8 लाख तक ले जाने की योजना बना रहे हैं। सुबह जल्द और रात के दौरान इस पर जेल के कर्मचारी काम करेंगे क्योंकि नियमों के मुताबिक कैदियों को 7:30 बजे तक जेल में होना होता है।" उन्होंने कहा कि यह उत्तर भारत के पांच राज्यों का पहला ऐसा पेट्रोल पंप है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    जेल
    अंबाला
    हरियाणा सरकार

    ताज़ा खबरें

    बिग बैश लीग: फाइनल मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बिग बैश लीग
    इंस्टाग्राम भी अपना सकती है ट्विटर की राह, ब्लू टिक के लिए लेगा चार्ज इंस्टाग्राम
    गोवा: स्कूल में बच्चों को डांटना या उचित सजा देना अपराध नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट
    ऐपल आईफोन की बिक्री में आई कमी, आईपैड की बिक्री 28 प्रतिशत बढ़ी ऐपल

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    जेल

    बजट: गरीब कैदियों को मिलेगी आर्थिक मदद, ई-न्यायालय का तीसरा चरण होगा शुरू बजट
    नितिन गडकरी को धमकी देने वाले शख्स का पता चला, जेल से किया गया था फोन नितिन गडकरी
    सुल्तानपुरी मामला: लड़की को कार से घसीटने के सभी 6 आरोपी जेल भेजे गए दिल्ली
    दिल्लीः मंडोली जेल से मिले 117 मोबाइल फोन, 5 अधिकारी निलंबित दिल्ली

    अंबाला

    पानी की बोतल के लिए अधिक पैसे वसूलने पर रेलवे कॉन्ट्रैक्टर पर लगा 1 लाख जुर्माना भारतीय रेलवे
    हरियाणा: अंबाला में एक ही परिवार के छह लोगों की रहस्यमयी मौत, याद आया बुराड़ी कांड हरियाणा
    कोरोना के मद्देनजर हरियाणा में शिक्षण संस्थान बंद, पांच जिलों में अतिरिक्त पाबंदियां हरियाणा
    अंबाला में भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती हरियाणा

    हरियाणा सरकार

    हरियाणा: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह से लंबी पूछताछ, फोन सील हरियाणा
    हरियाणा: संपत्ति पहचान पत्र योजना क्या है और इस पर विवाद क्यों हो रहा है? हरियाणा
    हरियाणा: 60 गज के घर में आया 21.89 लाख का बिजली बिल, मालकिन ने बजवाया ढोल हरियाणा
    हरियाणा सरकार की मैडन फार्मा पर कार्रवाई, कफ सिरप के उत्पादन पर लगाई रोक हरियाणा

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023