NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
    अगली खबर
    'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
    इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी (तस्वीर- इंस्टा/@dishapatani)

    'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 13, 2022
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री दिशा पाटनी ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    इस अभिनेत्री ने 'बागी 2', 'भारत' और 'मलंग' जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है।

    आज यानी 13 जून को दिशा अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर उन बड़ी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसे दिशा ठुकरा चुकी हैं।

    #1

    पुष्पा

    साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' पर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

    फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    कहा जाता है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए दिशा को अप्रोच किया था। हालांकि, उन्होंने किसी वजह से यह ऑफर ठुकरा दिया था। फिल्म के गाने 'ओ अंतावा' पर थिरकने के लिए दिशा को चुना जाना था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अब निर्माता 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट में सामंथा रूथ प्रभु को लेने के मूड में नहीं हैं। 'पुष्पा: द रूल' में उनकी जगह दिशा को लेने की तैयारी चल रही है। वह फिल्म के गाने पर डांस करती हुई नजर आ सकती हैं।

    #2

    मिशन मंगल

    इस सूची में अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' शामिल है। 2019 में आई इस फिल्म ने बंपर कमाई थी। बॉक्स ऑफिस के पैमाने पर फिल्म सुपरहिट हुई थी।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स इस फिल्म में दिशा को शामिल करना चाहते थे। कहा जाता है कि अभिनेत्री ने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

    अक्षय के अलावा इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कृति कुल्हारी और नित्या मेनन जैसी अभिनेत्रियां नजर आई थीं।

    #3

    लाइगर

    पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका इंतजार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं।

    इसमें दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री अनन्या पांडे की जोड़ी बनी है। फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी।

    रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए मेकर्स ने दिशा से संपर्क किया था। बाकी फिल्मों की तरह उन्होंने इस फिल्म का ऑफर भी रिजेक्ट कर दिया था।

    #4

    मर्डर 4

    'मर्डर' बॉलीवुड की सफल फ्रेंचाइजी में शामिल रही है। इस फ्रेंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं। इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया है।

    खबरों की मानें तो दिशा को 'मर्डर 4' की पेशकश की गई थी। कहा जाता है कि उनके कथित बॉयफ्रेंड और अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने उन्हें यह फिल्म करने से मना कर दिया था।

    हालांकि, अभी 'मर्डर 4' रिलीज नहीं हुई है और फिल्ममेकर विक्रम भट्ट इस फिल्म का निर्देशन करेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    जन्मदिन विशेष
    दिशा पाटनी
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ...जब अमजद खान के पास नहीं थे पत्नी-बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाने के पैसे बॉलीवुड समाचार
    क्या सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? अभिनेत्री ने अंगूठी के साथ शेयर की तस्वीरें इंस्टाग्राम
    सलमान से रणबीर तक, बेहतर लुक के लिए इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने कराई सर्जरी शाहरुख खान
    शादी के 24 साल बाद सोहेल खान और सीमा ने दाखिल की तलाक की अर्जी बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हैं ये शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    सबसे तेज वनडे शतक लगा चुके हैं डिविलियर्स, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    शाहिद कपूर के बारे में ये रोचक बातें बहुत कम लोग जानते होंगे बॉलीवुड समाचार

    दिशा पाटनी

    इस फेमस अभिनेत्री की छह महीनों के लिए चली गई थी याददाश्त, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    दिशा पटानी नहीं बल्कि यह अभिनेत्री है टाइगर श्रॉफ की फेवरेट को-स्टार बॉलीवुड समाचार
    दिशा पटानी अपनी बेदाग त्वचा के लिए फ़ॉलो करती हैं ये सामान्य स्किनकेयर रूटीन बॉलीवुड समाचार
    दिशा की इस अभिनेता से सेटिंग करवाना चाहती हैं टाइगर की बहन, कहा- मेरा भाई सिंगल बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    विजय देवरकोंडा अभिनीत पुरी जगन्नाथ की 'जन गण मन' की रिलीज डेट जारी दक्षिण भारतीय सिनेमा
    15 अप्रैल को चीन में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' चीन समाचार
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में सेलिब्रिटी गॉसिप
    संजय दत्त ने प्रतिदिन 25 किलो का कवच पहनकर की 'KGF चैप्टर 2' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025