NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लखीमपुर हिंसा: हिरासत में लिए गए सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री को नहीं मिली दौरे की इजाजत
    अगली खबर
    लखीमपुर हिंसा: हिरासत में लिए गए सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री को नहीं मिली दौरे की इजाजत
    हिरासत में लिए गए नवजोत सिंह सिद्धू, चन्नी को दौरी की इजाजत नहीं

    लखीमपुर हिंसा: हिरासत में लिए गए सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री को नहीं मिली दौरे की इजाजत

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 04, 2021
    04:29 pm

    क्या है खबर?

    लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने का सिलसिला जारी है। अब पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है।

    वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के राज्यपाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया है।

    अन्य कांग्रेस नेता

    प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी हिरासत में

    सिद्ध से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया जा चुका है। वह कल रात लखनऊ से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन रास्ते में हरगांव में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ-साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी हिरासत में लिया गया है।

    दोनों को सीतापुर जिले के एक गेस्ट हाउस में ले जाया गया है जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।

    समाजवादी पार्टी

    अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को भी हिरासत में लिया गया

    उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुख्य विरोधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    अखिलेश लखीमपुर आना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। जब वे पुलिस के इस फैसले के खिलाफ धरने पर बैठ गए तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

    प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    अन्य नेता

    छत्तीसगढ़ और पंजाब के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को नहीं मिली उतरने की इजाजत

    प्रियंका और अखिलेश के अलावा अन्य कई राजनेता भी लखीमपुर आने की योजना बना रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें ऐसा करने देगी, इसकी संभावना बेहद कम है।

    राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के हेलीकॉप्टर्स को लखनऊ में उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

    इसके अलावा पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा के हेलीकॉप्टर को भी उतरने की इजाजत नहीं दी गई।

    मामला

    लखीमपुर खीरी में क्या हुआ था?

    कल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के लखीमपुर दौरे के समय हिंसा हो गई थी जिसमें चार आंदोलनकारी किसानों समेत कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।

    मिश्रा एक कार्यक्रम के लिए लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में अपने पैतृक गांव में पहुंचे थे। आरोप है कि लौटते वक्त मिश्रा के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी जिसमें चार किसान मारे गए।

    कुछ किसानों पर पीट-पीट कर तीन भाजपा कार्यकर्ताओं और ड्राइवर को मारने का आरोप है।

    जानकारी

    मिश्रा के बेटे और कुछ किसानों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

    मामले में मिश्रा के बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा कुछ किसानों के खिलाफ भी हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इलाके का इंटरनेट बंद है और भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कांग्रेस समाचार
    नवजोत सिंह सिद्धू
    चरणजीत सिंह चन्नी
    लखीमपुर खीरी हिंसा

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रमुख सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, TMC में हो सकती हैं शामिल असम
    ट्विटर के बाद अब फेसबुक ने की राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई, डिलीट की पोस्ट ट्विटर
    सोनिया गांधी ने की 19 विपक्षी दलों के साथ बैठक, कहा- बनानी होगी व्यवस्थित योजना ममता बनर्जी
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनबन के बीच आज राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़

    नवजोत सिंह सिद्धू

    कपिल के शो में छलका अर्चना पूरन सिंह का दर्द, नहीं मिल रही सिद्धू जितनी फीस बॉलीवुड समाचार
    चुनाव आयोग ने लगाई नवजोत सिंह सिद्धू पर रोक, 72 घंटे तक नहीं कर सकेंगे प्रचार बिहार
    2019 लोकसभा चुनावों में जब्त हुई 3,439 करोड़ रुपए की वस्तुएं, 2014 के मुकाबले तीन गुना दिल्ली
    भाजपा ने सिद्धू की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल, बताया सरकारी खजाने पर बोझ भारतीय जनता पार्टी

    चरणजीत सिंह चन्नी

    चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री, कैप्टन ने दी बधाई पंजाब
    आज 11 बजे शपथ लेंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब
    चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्रियों ने ली भी शपथ पंजाब
    कौन है चरणजीत सिंह चन्नी और उन्होंने कैसे हासिल किया पंजाब के मुख्यमंत्री का पद? पंजाब

    लखीमपुर खीरी हिंसा

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में मंत्रियों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिंसा, आठ की मौत उत्तर प्रदेश
    हिरासत में ली गईं लखीमपुर के पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं प्रियंंका गांधी उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत से उबली राजनीति, जानें अब तक क्या-क्या हुआ उत्तर प्रदेश
    लखीमपुर खीरी: किसानों और सरकार के बीच समझौता, मृतकों के परिजनों मिलेगा 45 लाख का मुआवजा योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025