NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान
    अगली खबर
    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान
    शाहरुख खान के साथ सलमान खान

    आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने 'मन्नत' पहुंचे सलमान खान

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 04, 2021
    10:07 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जहां NCB उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसे में भला सलमान खान अपने दोस्त शाहरुख से मिले बगैर कैसे रह सकते थे? वह रविवार देर रात उनसे मिलने उनके घर पहुंचे।

    शाहरुख के घर मन्नत के बाहर सलमान को देखा गया। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी मिली है।

    जानकारी

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया वीडियो

    जब से आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है, वह लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी सिलसिले में सलमान, शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी से मिलने उनके घर मन्नत पहुंचे।

    सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सलमान खान अपनी कार में शाहरुख खान के घर के बाहर नजर आ रहे हैं।

    उन्हें रात 11:30 बजे शाहरुख के घर के बाहर देखा गया। करीब 40 मिनट तक सलमान मन्नत में रुके।

    बचाव

    पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने भी किया शाहरुख का समर्थन

    सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति भी शाहरुख की सपॉर्ट में आ चुके हैं।

    पूजा भट्ट ने ट्विटर पर लिखा, 'शाहरुख मैं आपके साथ खड़ी हूं। ऐसा नहीं है कि आपको इसकी जरूरत है, लेकिन मैं ऐसा कर रही हूं। यह समय भी बीत जाएगा।'

    सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने लिखा, 'बॉलीवुड को निशाना बनाने वालों के लिए, फिल्मी सितारों पर सभी NCB के छापे याद हैं? कुछ नहीं मिला। कुछ साबित नहीं हुआ। यह एक तमाशा है। प्रसिद्धि की कीमत।'

    बयान

    सुनील शेट्टी ने कहा- उस बच्चे को सांस लेने दें

    आर्यन के मुद्दे पर सुनील शेट्टी ने कहा, "माना कि बच्चों ने कुछ सेवन किया होगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि प्रक्रिया जारी है, उस बच्चे को सांस लेने दें।"

    उन्होंने कहा, "जब भी बॉलीवुड से जुड़ी कोई बात होती है तो पूरा मीडिया हर एंगल पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर देता है और मान लेता है कि हर कोई ऐसा ही है। बच्चे को एक मौका दिया जाना चाहिए और असली रिपोर्ट सामने आने दी जानी चाहिए।"

    रद्द

    शाहरुख ने टाली 'पठान' की शूटिंग

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बेटे की गिरफ्तारी के मद्देनजर अब शाहरुख ने अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए स्पेन की यात्रा को टाल दिया है।

    शाहरुख खान को अगले कुछ दिनों में करनी थी, लेकिन अब जब तक बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस का निपटारा नहीं हो जाता है, वह देश से बाहर नहीं जाएंगे।

    शाहरुख खान को स्पेन जाना था और फिल्म 'पठान' के लिए दीपिका पादुकोण के साथ स्पेशल सॉन्ग शूट करना था।

    शिकंजा

    NCB ने 3 अक्टूबर को किया आर्यन खान को गिरफ्तार

    NCB ने 2 अक्टूबर को मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोंकर और गोमित चोपड़ा को हिरासत में लिया था।

    रविवार यानी 3 अक्टूबर को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया।

    NCB ने क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख खान
    मनोरंजन
    सलमान खान

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज दीपिका पादुकोण
    'बंटी और बबली 2', 'पृथ्वीराज', 'जयेशभाई जोरदार' और 'शमशेरा' कब होगी रिलीज? अक्षय कुमार
    अजय की 'मेडे' अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज अजय देवगन
    शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज शाहिद कपूर

    शाहरुख खान

    शाहरुख ने बॉलीवुड में पूरे किए 29 साल, बोले- इस प्यार की जरूरत थी मनोरंजन
    एटली की फिल्म में साउथ की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ रोमांस कर सकते हैं शाहरुख मनोरंजन
    अगले साल इस खास मौके पर दशकों के बीच आ सकती है शाहरुख की फिल्म 'पठान' मनोरंजन
    शाहरुख 'पठान' के बाद राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू करेंगे बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री' की रिलीज डेट जारी, दिखेगा नांबी नारायणन की जिंदगी का सच बॉलीवुड समाचार
    जानिए कब से शुरू होगा 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2', मनीष पॉल करेंगे शो को होस्ट टीवी जगत की खबरें
    इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में दीपिका पादुकोण
    नवंबर में आएगी सलमान और आयुष की फिल्म 'अंतिम', 'सूर्यवंशी' से हो सकती है टक्कर अक्षय कुमार

    सलमान खान

    'टाइगर 3' की शूटिंग के लिए जल्दी रूस रवाना होंगे सलमान और कैटरीना बॉलीवुड समाचार
    आयुष शर्मा को विक्रम बत्रा के किरदार में देखना चाहते थे सलमान- 'शेरशाह' के प्रोड्यूसर बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस OTT' से जुड़ीं रेखा? शो में यूं दर्ज करा सकती हैं अपनी मौजूदगी करण जौहर
    सलमान की 'बजरंगी भाईजान' में काम कर चुकीं सुनीता शिरोल की आर्थिक स्थिति खराब बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025