NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में होंडा ने हासिल किया नया मुकाम, बेचे पांच करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन
    अगली खबर
    भारत में होंडा ने हासिल किया नया मुकाम, बेचे पांच करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन
    होंडा ने भारत में हासिल किया पांच करोड़ बिक्री का मुकाम

    भारत में होंडा ने हासिल किया नया मुकाम, बेचे पांच करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन

    लेखन सोनाली सिंह
    Oct 04, 2021
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने घोषणा की है कि उसने दो दशकों में भारत में पांच करोड़ से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की है।

    1999 में भारत में एंट्री करने वाली होंडा ने 2001 में अपना पहला दोपहिया वाहन एक्टिवा पेश किया था, जो आज तक भारतीय बाजार में इसका सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बना हुआ है।

    इस तरह होंडा ने बिक्री में एक नया मुकाम हासिल किया है।

    जानकारी

    कब-कब बिके कितने मॉडल्स?

    भारतीय दोपहिया बाजार में होंडा की सबसे ज्यादा बिक्री हाल के वर्षों में हुई है।

    निर्माता ने कहा कि कंपनी द्वारा पहली 2.5 करोड़ यूनिट्स की बिक्री 16 वर्षों में हासिल की गई थी, जबकि अगली 2.5 करोड़ यूनिट्स महज पांच वर्षों में बेची गईं।

    होंडा को पहली एक करोड़ यूनिट्स बेचने में 11 साल लगे थे।

    बता दें कि एक्टिवा रेंज कुछ महीने पहले ही भारत में 2.5 करोड़ बिक्री पार करने वाला पहला स्कूटर मॉडल बना था।

    बिक्री

    दो डीलर नेटवर्क के साथ बिक्री करती है होंडा

    भारत में होंडा के दो स्वतंत्र डीलर नेटवर्क हैं। इसमें पहला रेडविंग और दूसरा बिगविंग है।

    रेडविंग नेटवर्क के द्वारा कंपनी एक्टिवा, ग्राजिया, हॉर्नेट 2.0, CB200X जैसे किफायती मॉडल को बेचती है, जबकि बिगविंग डीलर नेटवर्क को ब्रांड के प्रीमियम मॉडल्स मिलते हैं, जैसे CB350 (H'ness और RS), CBR650R, अफ्रीका ट्विन, गोल्ड विंग आदि बेचती है।

    होंडा देश भर में अपने बिगविंग डीलर नेटवर्क का विस्तार करने की योजना भी बना रही है।

    जानकारी

    होंडा एक्टिवा है सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल

    होंडा एक्टिवा के पहले मॉडल को 2001 में लॉन्च किया गया था। तब से अब तक यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है।

    बीते लगभग 20 सालों में होंडा एक्टिवा की छह जेनरेशन्स भारतीय बाजार में उतारी जा चुकी हैं।

    भारत में बाइक्स के मामले में हीरो स्पलेंडर को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन एक्टिवा ने बिक्री में उसे भी पीछे छोड़ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

    न्यू लॉन्च

    20 साल पूरे होने की खुशी में लॉन्च हुआ था नया एडिशन

    पिछले साल नवंबर में भारत में होंडा एक्टिवा के 20 साल पूरे होने की खुशी में कपंनी ने एक्टिवा का स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया था।

    इसमें होंडा ने स्टैंडर्ड और डीलक्स दोनों वेरियंट्स का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया था और इसके इस खास एडिशन को भारत में 70,000 रुपये से कम में लॉन्च किया गया था।

    20वें एनिवर्सरी एडिशन के साइड में गोल्ड कलर का एक्टिवा लोगो और फ्रंट पर वाइट और येलो कलर के स्ट्राइप्स लगाए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन
    होंडा एक्टिवा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    होंडा

    350 सेगमेंट में चला रॉयल एनफील्ड का जादू, पिछले महीने बिकीं बाइक्स में क्लासिक सबसे आगे रॉयल एनफील्ड बाइक
    फरवरी में इन बाइक्स की हुई खूब बिक्री, हीरो स्पलेंडर बनी लोगों की पहली पसंद रॉयल एनफील्ड बाइक
    अगर नहीं खरीदना चाहते रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 तो इन विकल्पों पर करें विचार रॉयल एनफील्ड बाइक
    अपाचे RTR 200 4V, पल्सर NS200 और हॉर्नेट 2.0 में कौन सा विकल्प बेहतर? ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    नवंबर में लॉन्च होगी बजाज की दमदार पल्सर 250 बाइक, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स लेटेस्ट बाइक्स
    महिंद्रा बोलेरो N10 (O) को मिला नए इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुरानी बुकिंग पर भी मिलेगा यह फीचर महिंद्रा की कारें
    राफ्ट मोटर्स लॉन्च करेगी 'दुनिया का सबसे अधिक रेंज' देने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर
    जीप में पेश की नई 2022 ग्रैंड चेरोकी SUV, अगले साल तक भारतीय बाजार में आएगी जीप

    दोपहिया वाहन

    ट्रायम्फ की एक और बाइक 2021 टाइगर 850 स्पोर्ट ने दी दस्तक, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    यामाहा ने देश में उतारी दो नई बाइक्स 2021 FZ FI और FZS FI, जानिये फीचर्स ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोमाकी SE, टॉप स्पीड है 85kmph इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में कल होगी रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन की एंट्री, होंगे ये बदलाव रॉयल एनफील्ड बाइक

    होंडा एक्टिवा

    पियाजियो के स्कूटर्स पर मिल रही 10,000 रुपये तक की छूट, साथ में अन्य ऑफर भी ऑटोमोबाइल
    भारतीय बाजार में पिछले महीने सबसे ज्यादा बिके ये पांच स्कूटर्स ऑटोमोबाइल
    होंडा एक्टिवा ने पूरे किए 20 साल, खास मौके पर लॉन्च किया एनिवर्सरी एडिशन ऑटोमोबाइल
    इस साल भारतीयों के दिलों पर छाए ये स्कूटर्स, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ इनका चला जादू ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025