Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें
मनोरंजन

कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें

कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Oct 03, 2021, 01:01 pm 3 मिनट में पढ़ें
कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें
तेजस्वी प्रकाश के बारे में जानिए

'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन का खिताब दिव्या अग्रवाल ने जीता है। अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 15' का प्रसारण 2 अक्टूबर की रात से शुरू हो चुका है। शो का प्रसारण कलर्स TV पर हो रहा है। अब शो में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के नाम भी सामने आ चुके हैं। 'बिग बॉस 15' में टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश भी जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। आइए जानते हैं तेजस्वी के बारे में कुछ रोचक बातें।

शोहरत
'पहरेदार पिया की' से मिली थी तेजस्वी को शोहरत

तेजस्वी टीवी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 'स्वरागिनी', 'पहरेदार पिया की', 'कर्ण संगिनी', और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे टीवी शोज में काम किया है। वह स्टंट पर आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में पिछले साल नजर आई थीं। इस शो को मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। तेजस्वी ने टीवी शो 'संस्कार' में भी काम किया था। उन्हें सबसे अधिक शोहरत 'पहरेदार पिया की' से मिली थी।

पेशा
अभिनेत्री बनने से पहले एक इंजीनियर थीं तेजस्वी

बहुत कम लोगों को तेजस्वी के एजुकेशन के बारे में जानकारी होगी। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग में अपनी किस्मत आजमाई थी। कहते हैं ना कि जो लिखा होता है तकदीर में, वही होता है। 29 वर्षीया तेजस्वी ने मुंबई विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है। हालांकि, उनमें एक अभिनेत्री बनने की चाहत हमेशा थी। उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में एक्टिंग में करियर की शुरुआत की थी।

सूचना
प्रोमो में 'पानी-पानी' पर थिरकती हुई दिखी थीं तेजस्वी

बुधवार की रात को वूट सेलेक्ट ने पुष्टि की थी कि लोकप्रिय अभिनेता तेजस्वी और गायिका अकासा सिंह 'बिग बॉस 15' में शामिल होंगी। प्रोमो में तेजस्वी को 'पानी-पानी' पर थिरकते हुए देखा गया था। उन्होंने 'किचन चैंपियन 5' में भी अभिनय किया है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। उन्होंने 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' के दूसरे सीजन में भी काम किया है, जो वूट पर प्रसारित हो रहा है।

डेब्यू फिल्म
रोहित शेट्टी की फिल्म से डेब्यू करेंगी तेजस्वी

तेजस्वी ने बड़े पर्दे पर भी दस्तक देने की तैयारी शुरू कर दी है। वह रोहित शेट्टी के प्रोडक्शन में बनने वाली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज अणि लाइफ' में नजर आएंगी। हाल में उन्होंने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, 'मैं बहुत ही खुशकिस्मत हूं कि मुझे रोहित मेंटॉर के रूप में मिले। उनकी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज आणी लाइफ' में मैं लीडिंग लेडी हूं। बस और क्या चाहिए।'

अफेयर
अफेयर को लेकर चर्चा में थीं तेजस्वी

तेजस्वी का नाम टीवी अभिनेता शिविन नारंग के साथ जोड़ा गया था। दोनों कलाकारों को 'खतरों के खिलाड़ी 10' में देखा गया था। शो के दौरान ही दोनों की अफेयर की खबरें आने लगी थीं। हालांकि, तेजस्वी ने ऐसी खबरों का खंडन किया था। तेजस्वी की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें 'बिग बॉस 14' में भाग लेने के लिए भी संपर्क किया गया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने उस वक्त शो के लिए अपनी सहमति नहीं जताई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
बिग बॉस
कलर्स TV
बिग बॉस 15
तेजस्वी प्रकाश
ताज़ा खबरें
गूगल क्रोम ब्राउजर को नया अपडेट, मिले फुल-स्क्रीन PDF व्यू और गूगल लेंस जैसे फीचर्स
गूगल क्रोम ब्राउजर को नया अपडेट, मिले फुल-स्क्रीन PDF व्यू और गूगल लेंस जैसे फीचर्स टेक्नोलॉजी
JEE मेन: NTA ने जुलाई सत्र के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
JEE मेन: NTA ने जुलाई सत्र के नतीजे किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड करियर
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में
शाहरुख से बोमन ईरानी तक, ये बॉलीवुड सितारे नहीं देखते अपनी फिल्में मनोरंजन
पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सक्षम हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास
पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में सक्षम हैं ये पांच योगासन, ऐसे करें अभ्यास लाइफस्टाइल
टाटा मोटर्स जल्द ला रही हैरियर का फेसलिफ्ट मॉडल, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट
टाटा मोटर्स जल्द ला रही हैरियर का फेसलिफ्ट मॉडल, टेस्टिंग के दौरान हुआ स्पॉट ऑटो
मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए
IMDb की टॉप रेटिंग वाली ये हिंदी वेब सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए मनोरंजन
और खबरें
बिग बॉस
सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता
सलमान के शो 'बिग बॉस 16' में दिख सकते हैं अभिनेता नकुल मेहता मनोरंजन
कब शुरू होगा सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16'?
कब शुरू होगा सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16'? मनोरंजन
क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट?
क्या करण जौहर की जगह रणवीर सिंह 'बिग बॉस OTT 2' को करेंगे होस्ट? मनोरंजन
'बिग बॉस OTT 2' को फिर होस्ट करेंगे करण जौहर
'बिग बॉस OTT 2' को फिर होस्ट करेंगे करण जौहर मनोरंजन
क्या तेजस्वी प्रकाश ने ठुकराया टी-सीरीज की फिल्म का प्रस्ताव?
क्या तेजस्वी प्रकाश ने ठुकराया टी-सीरीज की फिल्म का प्रस्ताव? मनोरंजन
और खबरें
कलर्स TV
'डांस दीवाने जूनियर्स' के विजेता बने आदित्य पाटिल, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये
'डांस दीवाने जूनियर्स' के विजेता बने आदित्य पाटिल, ट्रॉफी के साथ मिले 20 लाख रुपये मनोरंजन
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित
'झलक दिखला जा 10' को जज करेंगे करण जौहर और माधुरी दीक्षित मनोरंजन
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो
2 जुलाई से शुरू होगा 'खतरों के खिलाड़ी 12' का प्रसारण, यहां देखिए प्रोमो मनोरंजन
'हुनरबाज' के प्रतिभागी बृजवासी ब्रदर्स को करण ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर
'हुनरबाज' के प्रतिभागी बृजवासी ब्रदर्स को करण ने दिया फिल्म में गाने का ऑफर मनोरंजन
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं
सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के सेट पर लगी आग, कोई हताहत नहीं मनोरंजन
और खबरें
बिग बॉस 15
'बिग बॉस 15' फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें
'बिग बॉस 15' फेम अफसाना ने साज से रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें मनोरंजन
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं?
आज तक के सभी 'बिग बॉस' विजेता अब क्या कर रहे हैं? मनोरंजन
जल्द शादी कर लेंगे करण-तेजस्वी, अभिनेता के पिता ने लगाई मुहर
जल्द शादी कर लेंगे करण-तेजस्वी, अभिनेता के पिता ने लगाई मुहर मनोरंजन
'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग?
'बिग बॉस 15': तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने पर विरोध क्यों कर रहे लोग? मनोरंजन
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब मनोरंजन
और खबरें
तेजस्वी प्रकाश
जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि
जल्द तेजस्वी प्रकाश से शादी करेंगे करण कुंद्रा, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा के साथ 'डांस दीवाने जूनियर्स' को होस्ट करती दिखेंगी तेजस्वी प्रकाश मनोरंजन
क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश?
क्या आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी तेजस्वी प्रकाश? मनोरंजन
बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7, जानें इस SUV की खासियत
बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7, जानें इस SUV की खासियत ऑटो
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस?
नागिन 6: तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल समते स्टारकास्ट की कितनी है फीस? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022