NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन
    मनोज बाजपेयी के पिता का निधन

    मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 03, 2021
    02:07 pm

    क्या है खबर?

    मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं। हाल के दिनों में वह अपने पिता के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में बने हुए थे।

    पिता के अस्पताल में भर्ती होने की बात सुनते ही वह केरल से फौरन दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। केरल में वह एक प्रोजेक्ट की शूटिंग को लेकर व्यस्त थे।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि मनोज के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है।

    रिपोर्ट

    दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मनोज के पिता आरके बाजपेयी का आज सुबह दिल्ली में निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

    अभिनेता के पिता को कुछ दिन पहले ही गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    उस वक्त प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके पिता के ठीक होने की शुभकामनाएं दी थीं। कई हस्तियों ने भी मनोज को ढाढस बढ़ाया था।

    जानकारी

    पिता के निधन की खबर सुनते ही केरल से दिल्ली पहुंचे मनोज

    कहा जा रहा है कि पिता के निधन की खबर सुनते ही मनोज केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। इसी के साथ बॉलीवुड में शोक की लहर उमड़ पड़ी है।

    निर्देशक अविनाश दास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मनोज के पिता को श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुजारे पल याद आ रहे हैं। बड़े धीरज वाले आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।'

    ट्विटर पोस्ट

    निर्देशक अविनाश दास ने दी श्रद्धांजलि

    मनोज भैया के पिताजी नहीं रहे। उनके साथ गुज़ारे पल याद आ रहे हैं। यह तस्वीर मैंने भितिहरवा आश्रम में ली थी। बड़े धीरज वाले आदमी थे। बेटे के ऐश्वर्य की छुअन से हमेशा ख़ुद को दूर रखा। मामूली बाने में बड़े आदमी थे। नमन। श्रद्धांजलि।@BajpayeeManoj pic.twitter.com/mv4NzhMLLo

    — Avinash Das (@avinashonly) October 3, 2021

    तबीयत

    जून में बिगड़ी थी मनोज के पिता की तबीयत

    मनोज की टीम ने कहा कि अभिनेता अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। जून में मनोज के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी मनोज सब कुछ छोड़-छाड़ कर पैतृक गांव पहुंच गए थे।

    उन्होंने कहा था, "फिल्में होती रहेंगी, लेकिन पिता के साथ समय गुजारना सबसे बड़ी दौलत है। जीवन में काम से फुरसत कभी नहीं मिलने वाली है। पिता की सेवा करना पुत्र का धर्म है।"

    सूचना

    पिता से जुड़े किस्सों को साझा करते रहते थे मनोज

    मनोज अपने पिता से जुड़े किस्सों को साझा करते रहते थे।

    उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, "मैं अपने पिता के बेहद करीब हूं। मेरे पिता ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।"

    उन्होंने बताया था कि जब वह फिल्म 'शूल' की शूटिंग कर रहे थे, तो उनके पिता सेट पर पहुंच गए और भीड़ में खड़े होकर शूटिंग देखने लगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    मनोज बाजपेयी

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    दिल्ली

    अफगानिस्तान का एयर स्पेस बंद, काबुल जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान हुई रद्द अफगानिस्तान
    एक बार फिर बढ़े LPG सिलेंडरों के दाम, जानिये महानगरों में क्या है कीमत मुंबई
    दिल्ली दंगे: घायलों को राष्ट्रगान गाने पर मजबूर करने वाले तीन पुलिसकर्मियों की हुई पहचान दिल्ली पुलिस
    दिल्ली आकर अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले योगी आदित्यनाथ, चुनावों पर हुई चर्चा योगी आदित्यनाथ

    बॉलीवुड समाचार

    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार मनोरंजन
    अमेरिकी हॉरर फिल्म 'ए क्वाइट प्लेस 2' 8 अक्टूबर को भारत में होगी रिलीज भारत की खबरें
    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान गोवा
    अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान बायोपिक

    मनोरंजन

    साजिद नाडियाडवाला की फिल्म के लिए कार्तिक को मिले 15 करोड़ रुपये- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज में दिखेंगे इरफान के बेटे बाबिल खान नेटफ्लिक्स
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो जारी, इन चार प्रतियोगियों के नाम पर लगी मुहर बिग बॉस
    'तारे जमीन पर' फेम टिस्का चोपड़ा का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, शिकायत दर्ज इंस्टाग्राम

    मनोज बाजपेयी

    जब पंकज त्रिपाठी ने चुराई मनोज वाजपेयी की चप्पल, खुद बताया चोरी का कारण कुमार विश्वास
    लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड में फंसे मनोज बाजपेयी और दीपक डोबरियाल बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन में ही रिलीज होगी जैकलीन और मनोज बाजपेयी की 'मिसेज सीरियल किलर' नेटफ्लिक्स
    मनोज बाजपेयी भी करना चाहते थे आत्महत्या, बयां किया मुश्किल वक्त का दर्द बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025