NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
    मनोरंजन

    नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    October 03, 2021 | 05:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
    नेहा धूपिया ने दिया बेटे को जन्म

    अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी बॉलीवुड के चर्चित कलाकार हैं। पिछले कुछ समय से नेहा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। नेहा ने जुलाई में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। अब इस कपल के घर खुशियों की सौगात आ गई है। जानकारी सामने आ रही है कि नेहा और अंगद दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म दिया है।

    अंगद ने सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

    नेहा के पति अंगद ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, 'भगवान ने आज हमें एक बेटा दिया है। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं। मेहर अपने बेबी के टाइटल को नए मेहमान को सौंपने के लिए तैयार है। नेहा इस सफर में एक योद्धा बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। आइए अब हम सभी चार लोगों के लिए इसे यादगार बनाएं।'

    सोशल मीडिया पर मिल रही हैं बधाइयां

    उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट से अपनी और नेहा की एक खूबसूरत तस्वीर भी साझा की है। इसी के साथ कपल को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। अंगद के पोस्ट को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने लाइक किया है। वहीं, ताहिरा कश्यप ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। फैंस भी इस मौके पर कपल को बधाई संदेश भेज रहे हैं। नेहा और अंगद ने बीते 19 जुलाई को प्रेग्नेंसी की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी।

    2018 में कपल ने गुपचुप तरीके से की थी शादी

    उनकी बेटी और पहली संतान मेहर का जन्म नवंबर, 2018 में हुआ था। 2018 में नेहा और अंगद ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की थी। अचानक उनकी शादी की खबर सुनकर फैंस आश्चर्यचकित हो गए थे। नेहा ने अंगद के साथ 10 मई, 2018 को दिल्ली के एक गुरुद्धारे में सादगीपूर्वक शादी रचाई थी। शादी में करीबी लोगों ने ही शिरकत की थी। शादी के महज छह महीने बाद ही उनकी बेटी मेहर का जन्म हो गया था।

    नेहा और अंगद का फिल्मी सफर

    नेहा के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 'सिंह इज किंग', 'तुम्हारी सुलु', 'हिन्दी मीडियम' और 'लस्ट स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें आखिरी बार प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म 'देवी' में देखा गया था। नेहा ने रियलिटी शो 'रोडीज' को भी जज किया है। वहीं, अंगद को आखिरी बार 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में देखा गया था। उन्होंने वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट- स्टेट वर्सेस नानावटी' में भी काम किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अंगद बेदी
    नेहा धूपिया
    लेटेस्ट फिल्में

    बॉलीवुड समाचार

    यूट्यूबर भुवन बाम ने जारी किया अपनी सीरीज 'ढिंढोरा' का फर्स्ट लुक यूट्यूब
    मनोज बाजपेयी के पिता आरके बाजपेयी का 83 साल की उम्र में निधन दिल्ली
    क्या बिना ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बनेगा फिल्म 'वॉर' का सीक्वल? मनोरंजन
    फिल्म 'शिद्दत' रिव्यू: केवल रोमांस के दीवानों को रास आएगी 'शिद्दत' की मोहब्बत डिज्नी+ हॉटस्टार

    मनोरंजन

    कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें बिग बॉस
    'द नाइट मैनेजर' की हिन्दी रीमेक में लीड रोल निभाएंगे आदित्य रॉय कपूर डिज्नी+ हॉटस्टार
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी डोनल बिष्ट? जानिए इनके बारे में दिलचस्प बातें बिग बॉस
    श्वेता तिवारी की जीत, कोर्ट ने पति अभिनव कोहली को नहीं दी बेटे की कस्टडी बॉम्बे हाई कोर्ट

    अंगद बेदी

    दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं नेहा धूपिया, पति अंगद के साथ फोटो शेयर करके दी खुशखबरी बॉलीवुड समाचार
    क्या 'आदिपुरुष' में दिखेंगे अंगद बेदी? निभा सकते हैं सैफ के बेटे का किरदार बॉलीवुड समाचार
    गोलियों के बीच जंग के मैदान में दिखी जाह्नवी कपूर, शानदार है 'गुंजन सक्सेना' का ट्रेलर नेटफ्लिक्स
    नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा सेलिब्रिटी गॉसिप

    नेहा धूपिया

    अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई मुंबई
    यूट्यूब पर उपलब्ध 2020 की ये बेहतरीन शॉर्ट फिल्में जरुर देखें काजोल
    रैपर बनने से पहले सेल्समैन की नौकरी करते थे रफ्तार, इतनी मिलती थी सैलरी बॉलीवुड समाचार
    जैक्लिन और विक्की को खराब को-स्टार मानती हैं तापसी पन्नू, जानिए क्या है कारण बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    फिल्म 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज आलिया भट्ट
    सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' से पहले पर्दे पर आ सकती है शाहरुख की 'पठान' बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल की 'सनक' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 15 अक्टूबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'पुष्पा' में कुछ इस अंदाज में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, सामने आया फर्स्ट लुक बॉलीवुड समाचार
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023