Page Loader
महिंद्रा वापिस बुला रही XUV300 के डीजल वेरिएंट्स, ये कारण बनी रिकॉल की वजह
महिंद्रा ने रिकॉल किए XUV300 के डीजल वेरिएंट

महिंद्रा वापिस बुला रही XUV300 के डीजल वेरिएंट्स, ये कारण बनी रिकॉल की वजह

Oct 04, 2021
12:45 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा ने अपनी फेमस XUV300 कार के डीजल वेरिएंट को रिकॉल करने का ऑर्डर जारी किया है। बताया जा रहा है कि रिकॉल का कारण एक खराब इंटरकूलर होज है, जिसमें समय के साथ दरारें आ रही हैं। हालांकि, प्रभावित मॉडलों की सही संख्या के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। वाहन मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर अपने वाहनों को फ्री में चेक करवाएं। आइए जानें पूरी खबर।

कारण

इन कारों को बुलाया जा रहा वापस

महिंद्रा ने 21 जून से 2 जुलाई, 2021 के बीच अपने नासिक प्लांट में बने लगभग 600 XUV300 SUVs को वापस बुलाने की घोषणा की है। रिकॉल के पीछे का कारण दूषित ईंधन के कारण इंजन के इंटरकूलर होज का समय से पहले खराब होना बताया गया। इंटरकूलर होज इंजन की पावर और एफिशिएंसी को बढ़ाते हुए ईंधन की खपत को कम करता है। प्रोडक्शन हाउस के रेगुलर चेकअप के दौरान दूषित डीजल ईंधन वाली गाड़ियां मिली थी।

एक्सटिरीयर

XUV300 में दिया गया है शानदार लुक

महिंद्रा XUV300 में बाहरी डिजाइन की बात करें तो इसमें शानदार बोनट, एक क्रोम-फिनिश्ड ग्रिल, चौड़े एयर डैम, सिल्वर स्किड प्लेट्स और DRLs के साथ स्लीक प्रोजेक्टर हेडलाइट्स को शामिल किया गया है। इसमें रूफ रेल्स, ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs और 17-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। पीछे की तरफ रूफ-माउंटेड एंटेना और रैप-अराउंड LED टेललाइट्स उपलब्ध हैं। साइज के हिसाब से SUV में 2,600mm का व्हीलबेस और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी है।

जानकारी

SUV के केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

महिंद्रा XUV300 में एक विशाल 5-सीटर केबिन है, जिसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री, पार्किंग सेंसर और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील है। इसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट पैनल भी है।

इंजन

XUV300 में मिलते हैं दो इंजन विकल्प

महिंद्रा XUV300 BS6-मानकों को पूरा करने वाले 1.5 लीटर डीजल इंजन पर चलती है, जो 115hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा XUV300 में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प भी मिलता है, जो 109hp की पावर से 200Nm टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। आपको बता दें महिंद्रा नये 130 PS 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प पर भी काम कर रही है।

जानकारी

ये है महिंद्रा XUV300 की कीमत

भारत में महिंद्रा XUV300 अपने बेस-एंड W4 पेट्रोल मॉडल के लिए 7.95 लाख रुपये से शुरू होती है और यह रेंज-टॉपिंग W8 AMT DT डीजल मॉडल के लिए 13.46 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम, नई दिल्ली हैं।