NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर
    देश

    बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर

    बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर
    लेखन भारत शर्मा
    Oct 04, 2021, 04:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बॉम्बे हाई कोर्ट में BMC, कहा- मुंबई में नहीं दिख रही कोरोना महामारी की तीसरी लहर
    BMC ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दी मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर दिखाई नहीं देने की जानकारी।

    कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में कमी आती जा रही है। सरकार ने पाबंदियों में भी ढील दे दी है। इसी तरह मुंबई में भी मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है। इसको देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में कहा है कि शहर में तेजी वे वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है और वर्तमान में यहां महामारी की तीसरी लहर नहीं दिखाई दे रही है।

    हाई कोर्ट ने की घर-घर वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ी याचिका पर सुनवाई

    बता दें कि बॉम्बे हाई कोर्ट में सोमवार को घर-घर वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने के संबंध में दायर की गई एक याचिका पर सुनवाई हुई थी। अधिवक्ता धृति कपाड़िया और कुणाल तिवारी की ओर से साल की शुरुआत में दायर की गई याचिका में केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को 75 साल से अधिक उम्र के लोगो, दिव्यांग और चलने-फिरने में असक्षम लोगों को महामारी से बचाने के लिए घर-घर वैक्सीनेशन शुरू करने का आदेश देने की मांग की थी।

    हाई कोर्ट ने दिया था घर-घर वैक्सीनेशन पर विचार करने का आदेश

    इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को अपने स्तर पर घर-घर वैक्सीनेशन शुरू करने पर विचार करने को कहा था। इसके बाद जून में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार की अनुमति के बिना ही अगस्त से घर-घर वैक्सीनेशन शुरू करने की बात कही थी। जिसके बाद सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसे शुरू किया था, लेकिन इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया। इस पर हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था।

    BMC ने हाई कोर्ट में दी वैक्सीनेशन अभियान में तेजी की बात

    मामले में BMC ने हाई कोर्ट से कहा शहर में वैक्सीनेशन अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। अब तक 82 लाख लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी है और 42 लाख लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी है। BMC ने आगे कहा कि शहर में वैक्सीनेशन काम चालू है और अब वैक्सीनों की भी कोई कमी नहीं है। मुंबई सुरक्षित है और यहां महामारी की तीसरी लहर नहीं दिखाई दे रही है।

    घर-घर जाकर लगाई 6,500 से अधिक खुराकें- BMC

    BMC ने बताया कि शहर में अब तक 6,528 लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें 3,942 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई है, जबकि 2,586 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी है। आगे का काम जारी है।

    महाराष्ट्र में इस तरह से आई संक्रमण के मामलों में गिरावट

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जून में प्रतिदिन औसतन 10,542 नए मामले सामने आ रहे थे, जो जुलाई में घटकर 7,737 रह गए थे। इसी तरह अगस्त में प्रतिदिन औसतन 4,944 नए मामले सामने आ रहे थे, जो सितंबर में घटकर 3,368 पर आ गए हैं। हालांकि, अधिकारी अक्टूबर और नवंबर में त्योहारी सीजन को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं।

    महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में रविवार को संक्रमण के 2,692 नए मामले सामने आए हैं और 41 मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,59,349 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 1,39,207 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसी तरह अब तक 63,80,670 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 39,472 ही सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक वैक्सीन की 8,36,52,225 खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    बॉम्बे हाई कोर्ट
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का नौवां अर्धशतक भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    अंडर-19 महिला विश्वकप, दूसरा सेमीफाइनल: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत  महिला क्रिकेट विश्व कप
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: कुलदीप यादव ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 150 विकेट  कुलदीप यादव

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे
    महाराष्ट्र: सिर्फ एक छात्र के लिए चलता है यह सरकारी स्कूल, शिक्षक भी है सिर्फ एक सरकारी स्कूल

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत के खिलाफ 1 फरवरी तक नहीं होगी कार्रवाई राखी सावंत
    शीजान ने जमानत के लिए खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, 30 जनवरी को होगी सुनवाई तुनिषा शर्मा
    ICICI बैंक धोखाधड़ी मामला: वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली वीडियोकॉन
    धोखाधड़ी मामलाः ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर अपने पति के साथ जेल से छूटीं चंदा कोचर

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023